एक्सप्लोरर

महिलाएं सावधान! ब्रेस्ट कैंसर फेफड़ों के सबसे आम कैंसर से निकला आगे-WHO ने दी जानकारी

दुनिया भर में कैंसर की बीमारी विशेषज्ञों की प्रमुख चिंता का कारण बना हुई है. अब ब्रेस्ट कैंसर के मामलों ने चिंता में और इजाफा कर दिया है. फेफड़ों के सबसे आम कैंसर की बीमारी से ब्रेस्ट कैंसर आगे निकल गया है. कोरोना वायरस महामारी कैंसर के इलाज में बाधा पैदा कर रही है.

Breast cancer: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंगलवार को बताया कि ब्रेस्ट कैंसर फेफड़ों के सबसे आम कैंसर की बीमारी से आगे निकल गया है. वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के कैंसर विशेषज्ञ आंड्रे इल्लाबवी ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र की ब्रीफिंग में कहा, "पहली बार, ब्रेस्ट कैंसर अब दुनिया भर में सबसे अधिक होने वाली बीमारी बन गई है."

ब्रेस्ट कैंसर निकला फेफड़ों के कैंसर से आगे

कैंसर विशेषज्ञ के मुताबिक, पिछले दो दशक से फेफड़ों का कैंसर सबसे आम किस्म की बीमारी थी, लेकिन कोलोरेक्टल कैंसर के आगे अब दूसरे नंबर पर है. उन्होंने माना कि महिलाओं में मोटापा ब्रेस्ट कैंसर का आम जोखिम है और संपूर्ण कैंसर की तादाद को बढ़ा भी रहा है. जैसे-जैसे दुनिया की आबादी और जिंदगी की संभावना बढ़ रही है, कैंसर के ज्यादा आम होने की उम्मीद है.

WHO ने मामलों में वृद्धि होने पर जताई चिंता 

ग्लोबल कैंसर स्टैटिक्स 2020 और इंटरनेशनल एजेंसी फोर रिसर्च ऑन कैंसर की रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि करती है. आम तौर पर सबसे ज्यादा पाया जाने वाला कैंसर के तौर पर ब्रेस्ट कैंसर फेफड़ों के कैंसर से आगे निकल चुका है. 2020 में एक अनुमान के मुताबिक 19. 3 मिलियन कैंसर के नए मामले सामने आए थे और दुनिया भर में करीब 10 मिलियन लोगों की कैंसर के चलते जान गई. कुल मिलाकर अपने जीवनकाल के दौरान 5 लोगों में से एक को कैंसर होता है. रिपोर्ट में कहा गया कि बीमारी से 8 पुरुषों में एक और 11 महिलाओं से एक को मौत का सामना करना पड़ता है.

रिसर्च के मुताबिक, पिछले साल ब्रेस्ट कैंसर के नए मामले 2. 3 मिलियन यानी 11. 7 फीसद उजागर हुए. हालांकि, फेफड़ों का कैंसर पिछले साल कैंसर से मौत का प्रमुख कारण रहा है. अंत में, आशंका जाहिर की गई है कि 2040 में 28. 4 मिलियन कैंसर के नए मामले होने का अनुमान है, यानी वैश्विक सतह पर 2020 के मुकाबले 47 फीसद की वृद्धि हो सकती है. इल्लाबवी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कैंसर के इलाज में बाधा पैदा हो रही है. ब्रेस्ट कैंसर का शुरू में पहचान हो जाने पर इलाज संभव है. एक बार जब कैंसर फैलना शुरू होता है, तो इलाज ज्यादा पेचीदा हो जाता है और बीमारी को काबू करने में वर्षों लग सकता है.

डिजिटल कोरोना वायरस पासपोर्ट बनाने में जुटा डेनमार्क, विदेश यात्रा के लिए दुनिया में इस तरह का पहला डॉक्यूमेंट

World Corona Update: दुनियाभर में 10.58 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, मौत का आंकड़ा हुआ 23 लाख के पार

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toilet Yellow Stains: बार-बार रगड़ने पर भी नहीं छूट रहे टॉयलेट के दाग? जानें असली वजह
बार-बार रगड़ने पर भी नहीं छूट रहे टॉयलेट के दाग? जानें असली वजह
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Snakes In Monsoon: मानसून में घर के पास क्यों आते हैं जहरीले सांप? जानें बचाव के तरीके
मानसून में घर के पास क्यों आते हैं जहरीले सांप? जानें बचाव के तरीके
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget