एक्सप्लोरर

Winter food: सेहत के लिए सर्दी का शानदार तोहफा है आंवला, इस तरह आंवला ड्रिंक्स बनाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी

आंवले का जुकाम और फ्लू के अलावा संक्रमाक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. सर्दी के मौसम में छोटा हरा फल को अपनी डाइट में शामिल करें. ये कैलोरी और फैट में बहुत कम होता है.

आंवला तोहफे में मिला हुआ सर्दी का सुपर फूड है. व्यापक पोषक मूल्यों और स्वास्थ्य फायदों में इसकी पुरानी पहचान है. इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर मेटाबोलिज्म में मददगार और कोलेस्ट्रोल लेवल कम करने से लेकर क्रोनिक बीमारियों के खतरे कम करने में, ये विटामिन सी से भरपूर फुड कई स्वास्थ्य फायदे मुहैया कराता है.

आंवले का जुकाम और फ्लू के अलावा संक्रमाक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. सर्दी के मौसम में छोटा हरा फल को अपनी डाइट में शामिल करें. ये कैलोरी और फैट में बहुत कम होता है. इसके अलावा स्वस्थ पोषक तत्वों जैसे विटामिन बी5, विटामिन बी6, कॉपर, मैग्नीज और पोटैशियम से भरपूर होता है.

स्वास्थ्य के सबसे ज्यादा फायदे हासिल करने के लिए आंवला को कच्चा खाना बेहतरीन तरीका है. विटामिन सी की ज्यादा मात्रा होने के कारण ये फल स्वाद में तीखा और हर किसी के लिए मनपसंद नहीं होता है. इसका एक वैकल्पिक उपाय आंवले के रस को पतला कर जूस बनाना है. आपको सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए चंद आसान आंवला जूस के बारे में जानना मुफीद होगा.

आंवला और जीरा पानी

अपने आंवला जूस को थोड़ा भुना जीरा पाउडर मिलाकर स्वादिष्ट बनाएं. जीरा में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीज होने की वजह से ड्रिंक ज्यादा सेहतमंद बन जाता है. आंवला और जीरा पानी बनाने के लिए रात में एक ग्लास गर्म पानी में एक चम्मच जीरा भिगो दें. मिश्रण को थोड़ा आंच पर रखें और आधा कप उसमें आंवला जूस मिलाकर पिएं. इसके अलावा आधा कप आंवला जूस में एक कप गर्म पानी को मिलाएं और थोड़ा भुना हुआ जीरा उसमें शामिल करें. उसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह फेंट कर इस्तेमाल करें.

आंवला-अदरक जूस

अदरक दूसरा सुपर फूड है जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है. ये जड़ी-बूटी एक यौगिक गिंगेरोल से भरपूर होता है जो खांसी, गले की सूजन और दूसरी सूजन वाली बीमारियों के खिलाफ प्रभावी है. आंवला-अदरक जूस बनाने के लिए 1-2 काटा हुआ आंवला, एक चम्मच अदरक जूस, 3-4 पुदीना की पत्तियां और एक कप गुनगुना पानी ब्लेंडर में मिलाकर अच्छे से मिश्रित करें. अब उसे एक ग्लास में उड़ेलकर थोड़ा काली मिर्च और चाट मसाला उसमें मिलाएं.

आंवला खाने का बेहतर समय

ज्यादा फायदा हासिल करने के लिए आंवला जूस को हर सुबह खाली पेट इस्तेमाल करना मुफीद होता है. अपने ड्रिंक में आधा कप जूस से ज्यादा शामिल न करें. इसके अलावा, खुद को दिन भर हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें.

Weight Loss Tips: ब्रेकफास्ट में इन मामूली गलतियों पर दें ध्यान, वजन के मंसूबों को बिगाड़ने का करेंगे काम

यूनान में शानदार विला 30 दिनों तक के लिए हो सकता है आपका दफ्तर! नहीं चुकानी होगी रकम- जानिए कैसे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget