एक्सप्लोरर

दो देशों में युद्ध होने पर कैसा होना चाहिए लाइफस्टाइल, किन रूटीन को बदलना बेहद जरूरी?

Safety During War: युद्ध के हालात में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी जीवनशैली, बदलाव और सुरक्षा उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी. यानी किस तरह से खुद को बचाकर रखें और अपने रूटीन को तुरंत बदलने की कोशिश करें. 

Indo-Pak War : कल्पना कीजिए कि आप सुबह की चाय के साथ अखबार खोलते हैं और पहली खबर होती है, युद्ध छिड़ गया है. अब यह सिर्फ किसी दूर देश की कहानी नहीं, बल्कि आपकी अपने देश का सच है. बम, मिसाइलें और सुरक्षा अलर्ट अचानक देखने और सुनने को मिलता है. ऐसे वक्त में सबसे बड़ा सवाल यही मन में आता है कि, अब कैसे खुद को बचाकर रखा जाए? क्योंकि युद्ध के हालात न केवल देश की सीमाओं पर बल्कि हमारे घरों, दफ्तरों और दिलों तक असर डालते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि, इस संकट की घड़ी में हमें अपनी दिनचर्या में क्या-क्या बदलाव करना चाहिए. 

सुरक्षा को दें प्राथमिकता 

युद्ध के दौरान सबसे जरूरी चीज होती है, खुद को और परिवार कोसुरक्षित रखना. यदि सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई एडवाइजरी आती है, उसे गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है. साथ ही सुरक्षित ठिकानों की जानकारी भी आपको जल्द से जल्द रखनी होगी. जैसे बंकर या फिर आस-पास कोई शेल्टर.

बाहर आना-जाना कर दें कम 

इस समय बिना वजह बाहर जाना जोखिम भरा हो सकता है. इतना ही नहीं अपने ऑफिस या स्कूल से वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था के बारे में सोचो और लोगों से बात करें. 

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें

युद्ध के माहौल में डर और तनाव आम बात है. इसलिए दिनचर्या में ध्यान, योग, और गहरी सांसों के अभ्यास को शामिल करें. परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रहें, उनसे बातें करें. 

ये भी पढ़ें - फायदे ही नहीं नुकसान भी पहुंचाता है मेथी का पानी, इन लोगों को हो सकता है नुकसान

आर्थिक स्थिति के बारे में सतर्क रहें 

युद्धकाल में आर्थिक अस्थिरता हो सकती है. अपनी खर्चों को कड़ाई से नियंत्रित करें और जितना हो सके सेविंग्स बढ़ाएं. अनावश्यक खर्चों से बचें और जरूरी चीजों के लिए बजट बनाएं.

भोजन और पानी को स्टोर करके रखें 

राशन का सही प्रबंधन करना जरूरी है. स्टॉक करते समय संतुलित आहार का ध्यान रखें, ड्राई फ्रूट्स, दालें, चावल, और लंबे समय तक टिकने वाले चीजें अपने पास रखें. पानी को स्टोर करना न भूलें और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें. 

डिजिटल सतर्कता रखना है महत्वपूर्ण 

युद्ध का समय कठिन होता है, लेकिन संयम, सतर्कता और सही फैसलों से इस मुश्किल दौर को संभाला जा सकता है. याद रखें, यह लड़ाई केवल सीमा पर नहीं, बल्कि आपके हौसले और समझदारी की भी परीक्षा है. जितना ठंडे दिमाग से हालात को समझेंगे, उतना ही सुरक्षित और महसूस करेंगे, यानी आपको डिजिटल सतर्कता रखना बहुत जरूरी है. किसी भी वीडियो या मैसेज आने पर ध्यान न दें और न बाकी लोगों को भेजे, क्योंकि इससे आप और आपका परिवार मुश्किल में आ सकता है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी
13 अबॉर्शन के बाद 14वीं बार में प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर ने दी चेतावनी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget