एक्सप्लोरर

पति-पत्नी के बीच झगड़े के होते हैं ये 3 मेन कारण... ज्यादातर कपल इन्हीं के लिए परेशान हैं

Relationship: हर कपल के बीच छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं. क्योंकि जहां प्यार है, वहां झगड़े तो होंगे ही. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के ज्यादातर कपल खासतौर पर किन 3 चीजों को लेकर झगड़ा करते हैं

Couple Fights: कपल को अपने आपसी झगड़ों को लेकर कभी बहुत अधिक परेशान नहीं होना चाहिए. हालांकि हर बार स्थितियां बहुत सामान्य नहीं होती हैं. लेकिन मन में कोई भी नकारात्मक विचार लाने से पहले ये जरूर याद कर लीजिएगा कि आप दुनिया में प्यार से और हंसकर बात तो किसी के भी साथ कर सकते हैं. लेकिन झगड़ा हर किसी के साथ नहीं कर सकते! यानी लाइफ में आप झगड़ा उसी से करते हैं, जिस पर अपना सबसे अधिक हक समझते हैं, जिससे बहुत अधिक उम्मीदें करते हैं और जिससे आपको सबसे ज्यादा प्यार है. यही कारण है, कभी छोटी तो कभी किसी बड़ी बात पर कपल्स के बीच अक्सर नोक-झोक होती रहती है. यहां आपको उन तीन मुद्दों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर दुनियाभर के कपल सबसे अधिक झगड़ा करते हैं...

1. पैसे या अर्निंग्स को लेकर झगड़ा

ये बात अजीब लग सकती है लेकिन ज्यादातर कपल्स के बीच फाइट पैसे को लेकर होती है. ये फाइट मनी मैनेजमेंट से जुड़ी हुई भी हो सकती है और मनी क्राइसेस से जुड़ी हुई भी हो सकती है. जो फीमेल्स अर्निंग पर्सन नहीं हैं, उन्हें यदि जरूरत के हिसाब से पैसा ना मिले या पैसा खर्च करने की फ्रीडम ना मिले तो ये भी कपल्स के बीच झगड़ों की वजह बन जाती है.

2. बेडरूम लाइफ को लेकर अनबन

यकीन करना जरा मुश्किल हो सकता है. लेकिन दुनिया के ज्यादातर कपल्स के बीच जिन तीन खास मुद्दों पर सबसे अधिक अनबन होती है, उनमें सेक्स एक बड़ा मुद्दा है. इसकी वजह होती है, एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को सही से ना समझ पाना. अपने पार्टनर की इच्छा का ध्यान ना रखना. या फिर अपनी मनमर्जी थोपना.

3. बच्चों को लेकर झगड़े

पैरेंटिंग एक टफ जॉब है. माता-पिता बनना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल काम है बच्चे की परवरिश करना. आजकल ज्यादातर महिलाएं भी प्रफेशनली ऐक्टिव हैं, ऐसे में उनके ऊपर भी अपने काम की जिम्मेदारी होती है. इसलिए पूरी तरह बच्चे की जिम्मेदारी संभालना, उसकी जरूरतों का ध्यान रखना, उसके फ्यूचर की प्लानिंग, उसकी रोज की डिमांड्स, इमोशनल नीड्स इत्यादि पूरा कर पाना अकेले संभव नहीं होता है. ऐसे में कपल फाइट शुरू हो जाती है. जो महिलाएं होममेकर हैं, उनके लिए भी घर के कामों के साथ बच्चे की हर जरूरत का ध्यान रखना आसान नहीं होता है. इसलिए बच्चे की परवरिश कपल फाइट का एक अहम मुद्दा बन जाता है.

क्या हैं कपल फाइट के सॉल्यूशन?

  • इन तीनों ही मुद्दों पर कपल फाइट का सबसे सटीक समाधान है कम्यूनिकेशन. यानी आपसी बातचीत.
  • पति-पत्नी को बिना गुस्सा किए, ठंडे दिमाग से एक-दूसरे की बात सुननी चाहिए और समस्या समझनी चाहिए.
  • इसके बाद दोनों मिलकर बीच का रास्ता निकालें. जरूरी नहीं ये समाधान एक बार में ही निकल जाए. इसलिए आप अगल-अलग समय पर इस बारे में बात करें.
  • यदि कई कोशिशों के बाद भी आपके बीच सहमति नहीं बन पा रही है तो आप कपल काउंसलर की मदद लें. विश्वास कीजिए वो आपको लाइफ और इन चैलेंजेज को देखने का नजरिया ही बदल देंगे.
  • जहां तक बेडरूम लाइफ से जुड़े इश्यूज की बात है, आपको अपने पार्टनर के इमोशन्स का सम्मान करना होगा. दोनों एक-दूसरे की पसंद और नापसंद को समझेंगे तो सब अच्छा होगा.

 

Disclaimer: रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याओं के लिए आप काउंसलर, सायकाइट्रिस्ट या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कोमा में भी जा सकते हैं बहुत अधिक पानी पीने वाले लोग, बेचैनी और गुस्से से होती है लक्षणों की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget