एक्सप्लोरर

अमरूद के पत्तों से भी मोटापा होगा कम, जानिए फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

क्या आप भी जल्दी से अपना वजन घटाना चाहते हैं? तो अमरूद के पत्तों का सेवन करें और झट से अपना वजन घटाएं.

आजकल बहुत कम लोग हैं जो पूरी तरह से फिट हैं, वरना ज्यादातर लोग अपने वजन के कारण कई परेशानियों का शिकार बन जाते हैं. खराब लाइफस्टाइल, रहन-सहन, खान पान के चलते लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में सभी अपना वजन घटाना चाहते हैं, जिसके लिए बहुत से लोग जिम जाते हैं तो कुछ लोग घर पर ही व्यायाम करते हैं, लेकिन केवल व्यायाम से सब नहीं हो जाता है, वजन घटाने के लिए खान-पान का सही होना भी बहुत जरूरी है. इतना ही नहीं बल्कि लोग तरह-तरह की चीज जैसे वजन घटाने वाली दवाइयां आदि का भी इस्तेमाल करते हैं. इनसे कई तरह के नुकसान होने लगते हैं. ऐसे में वजन घटाना किसी मुश्किल काम से कम नहीं लगता, लेकिन आपको बता दें कि आपकी यह परेशानी भी दूर हो सकती है और वह भी केवल अमरूद के पत्तो से. जी हां, अमरूद के पत्ते वजन घटाने में काफी असरदार साबित होते हैं, जिसका सेवन आपको हर हाल में करना चाहिए. अमरूद के पत्तों का सेवन करने से कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं. तो चलिए जानते हैं अमरूद के पत्तों में ऐसे क्या होता है, उसके क्या-क्या फायदे शरीर को मिलते हैं?

अमरूद के पत्तों में ऐसा क्या होता है?
दरअसल अमरूद की पत्तियां कैलोरी फ्री होती हैं जिसके कारण वह वजन घटाने में असरादर साबित होती हैं, क्योंकि अमरूद की पत्तियों का सेवन करने के बाद, काफी समय तक भूख नहीं लगती है और पेट भरा-भरा लगता है जिसके कारण आपका बार बार खाने का मन नहीं करता है. आपको बता दें कि अमरूद की पत्तियां वैसे तो ऐसे खाने में भी सही लगती हैं, लेकिन आप चाहें तो उससे जूस बनाकर पी सकते हैं. जूस का सेवन तो सब ख़ुशी ख़ुशी करते हैं. ऐसे में अमरूद का कैलोरी फ्री और उसमें ज्यादा मात्रा में फाइबर होने के कारण ही वजन घटाने में मदद मिलती है. 

अमरूद के पत्तों से क्या फायदे मिलते हैं?

1- अमरूद के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रिक अलसर से बचाव करने में शरीर की मदद करते हैं. तो यदि आप गैस्ट्रिक अलसर से परेशान हैं तो आप अमरूद के पत्तों का सेवन जरूर करें.

2-  अमरूद के पत्तों में कई तत्त्व शामिल होते हैं जो दस्त या डायरिया में फायदेमंद साबित होते हैं.

3- यदि आपको खांसी, खुजली आदि की परेशानी हो रही है तो ऐसे में आपको अमरूद के पत्तों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि उनमें एंटी - एलर्जिक गुण शामिल होते हैं जो शरीर को राहत पहुंचाते हैं.

4- अमरूद के पत्तों में कई ऐसे तत्त्व मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में शरीर की मदद करते हैं. इतना ही नहीं बल्कि शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करते हैं साथ ही ह्रदय रोग की परेशानियों को भी दूर रखते हैं.

5- डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को हमेशा ब्लड शुगर लेवल की परेशानी रहती है. ऐसे में अमरूद के पत्तों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और शरीर को परेशानी से दूर रखता है. ऐसे में सबसे जरूरी है अमरुद के पत्तों का काढ़ा पीना वो भी सुबह सुबह खली पेट, तभी ये असरदार साबित होता है.

6- अमरूद के पत्तों में ऐसे कई से तत्त्व शामिल होते हैं जो पेट की सारी परेशानियों को दूर रखते हैं. कब्ज, दस्त, सभी चीजों के लिए अमरूद के पत्ते काफी फायदेमंद साबित होते है.

अमरूद के पत्तों का सेवन किस तरह से करें
वैसे तो कहा जाता है कि अमरूद के पत्ते लोग ऐसे भी खा लेते हैं, लेकिन यदि आपसे ऐसे नहीं खाए जाते हैं तो आप अमरूद के पत्तों से चाय बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं. अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन आप सुबह-सुबह खाली पेट करें, जिससे शरीर पर ज्यादा असर हो सके. तो चलिए जानिए किस तरह से अमरूद के पत्तों की चाय बनाई जाती है. 

1- सबसे पहले अमरूद की लगभग 5-6  पत्तियां लें
2- उसे अच्छे तरह से धो लें
3- अब एक बर्तन लें उसमें पानी डालें और पत्तियों को ठीक से धो लें.
4- अब पत्तियों  को 10 मिनट तक अच्छी तरह से उबाल लें.
5- अब इसे छान लें और चाय की तरह सेवन कर लें.

ये भी पढ़ें: बिस्तर पर लेटे-लेटे करें ये स्ट्रेचिंग, सुबह उठने में नहीं आयेगा आलस

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां

Embed widget