एक्सप्लोरर

Weight loss: गर्म पानी पीकर सेहत को बना सकते हैं बेहतर, वजन को तेजी से घटाने के भी आएगा काम

गर्म पानी के इस्तेमाल से वजन में कमी और स्किन की खूबसूरती हासिल की जा सकती है.सुबह सबेरे गर्म पानी पीने से शरीर के टॉकसिन्स बाहर निकालने में भी मदद मिलती है.

सुबह सबेरे गर्म पानी पीने के अनगिनत फायदे हैं. उसका संपूर्ण सेहत पर हैरतअंगेज असर होता है. गर्म पानी का इस्तेमाल वजन में कमी से लेकर साफ, खूबसूरत स्किन हासिल करने में भी मदद करता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट से 30-40 मिनट पहले बड़े ग्लास या औसत साइज के 6 ग्लास पानी पीने की आदत डाली जाए तो ये करामाती फायदे दे सकता है.

सुबह उठते ही गर्म पानी पीने से शरीर के अंदरूनी हिस्से सक्रिय हो जाते हैं और शरीर के टॉकसिन्स बाहर निकालने में भी मदद मिलती है. विशेषज्ञ पानी का इस्तेमाल ज्यादा करने की सलाह देते हैं. मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, दोनों में शरीर के अंगों और दिमाग को सक्रिय रखने के लिए पानी का इस्तेमाल निहायत जरूरी है.

पाचन तंत्र में बेहतरी

गर्म पानी पीने के नतीजे में बड़ी और छोटी आंत की कई शिकायतों से छुटकारा मिलता है. गर्म पानी सौ बीमारियों की जड़ कब्ज से भी निजात दिलाता है. आंतों की तरफ खून की पहुंच को गर्म पानी बढ़ाता है. खाने के बाद गर्म पानी के इस्तेमाल से फूड को आसानी से पचने में मदद मिलती है.

सर्दी में निहायत मुफीद

गर्म पानी पीकर बंद नाक को खोला जा सकता है. ये सांस की नली को साफ करता है और गले की खराश, जुकाम से राहत दिलाता है. बलगम के जमाव होने को हटाने के साथ सूखी खांसी में फौरन फायदा पहुंचाता है. सर्दी के मौसम में पैदा होनेवाली कई तरह की एलर्जी, संक्रमण और बीमारियों से भी बचाता है.

वजन में तेजी से कमी

रिसर्च के मुताबिक, गर्म पानी पीने का सबसे पहला फायदा वजन में कमी है. गर्म पानी पेट में ठंडे पानी के मुकाबले कुछ ज्यादा देर तक मौजूद रहता है. जिसके नतीजे में पेट के देर तक भरा रहने का एहसास होता है. गर्म पानी मेटाबोलिज्म को तेज करता है. उसके चलते वजन में कमी होती है. इसके अलावा, फैट्स की कोशिकाओं को भी तोड़ने में मदद करता है.

तनाव कम करता है

अगर आप रोजाना व्यायाम के आदी हैं और पुट्ठों के अकड़ जाने की शिकायत का सामना कर रहे हैं, तो रूटीन में गर्म पानी शामिल करें. ये आदत सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने में मदद पहुंचाती है. जिससे तनाव में कमी आती है. एक रिसर्च में खुलासा किया गया है कि गर्म पानी या दूध पीने से मानसिक तनाव में स्पष्ट कमी आती है.

सोने से पहले इस्तेमाल जरूरी

कई रिसर्च से ये बात साबित हुई है कि अगर सोने से पहले पानी पीने से परहेज किया जाए, तो शरीर में तेजी से पानी की कमी हो जाती है. इसकी वजह से बेचैनी और डिप्रेशन बढ़ जाता है और नींद में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. विशेषज्ञों का कहना है कि रात को सोने से पहले कम से कम एक ग्लास गुनगुना पानी का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे ना सिर्फ आपके शरीर से पानी की कमी दूर होगी बल्कि नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होगी. इसके अलावा, नींद के दौरान खून का बहाव भी ठीक रहेगा.

Netflix ‘स्ट्रीमफेस्ट’ इवेंट का आज दूसरा दिन, बिना सब्सक्राइब किए Free में वेब सीरीज और फिल्में देखने का आखिरी मौका

NZ Vs WI: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 134 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toilet Yellow Stains: बार-बार रगड़ने पर भी नहीं छूट रहे टॉयलेट के दाग? जानें असली वजह
बार-बार रगड़ने पर भी नहीं छूट रहे टॉयलेट के दाग? जानें असली वजह
Kala Chana Chole Recipe: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी काले छोले की सब्जी? यहां जान लें
Snakes In Monsoon: मानसून में घर के पास क्यों आते हैं जहरीले सांप? जानें बचाव के तरीके
मानसून में घर के पास क्यों आते हैं जहरीले सांप? जानें बचाव के तरीके
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget