एक्सप्लोरर

Winter Travel: सर्दी में फ्लाइट ट्रेवल में ज्यादा वजन होने का रहता है संकट? तो ऐसे करें पैकिंग, नहीं होगी दिक्कत

अगर आप ट्रिप पर बाहर जा रहे हैं तो सामान या लगेज का वजन बेहद महत्वपूर्ण होता है. अगर ये ज्यादा है तो आपके ट्रिप का पूरा मजा खराब कर सकता है.

Winter Travel:यात्रा करना भला किसे पसंद नहीं होता. यात्रा तब और खास हो जाती है जब आप किसी नई जगह या नए शहर जा रहे होते हैं. घूमने के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. महज कुछ दिनों बाद क्रिसमस और नया साल मनाया जाएगा. नए साल के मौके पर हजारों लोग घूमने निकलते हैं. सर्दियों में ट्रिप पर निकलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सामान पैक करते वक्त आप अपने पसंदीदा जैकेट, कोट, जूते आदि सभी रखना चाहते हैं. जब आप सभी मनपसंद चीजें बैग में रखने की कोशिश करते हैं तो सामान ज्यादा होने लगता है और फिर ये ट्रेवल में परेशान कर सकता है. वहीं, अगर आप किसी ठंडी जगह यात्रा पर निकल रहे हैं तो ये फिर और कठिन हो जाता है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि आप कैसे अपने सामान को स्मार्ट तरीके से पैक कर सकते हैं. विशेषकर अगर आप विदेश यात्रा पर निकल रहे हैं ये कुछ टिप्स आपके बड़े काम आएंगे. 

समय-समय पर सोशल मीडिया पर दिलचस्प लाइफ हैक्स और टिप्स साझा करने वाली अभिनेत्री रोशनी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो में बताया कि स्मार्ट तरीके से यात्रा के लिए कैसे पैकिंग कर सकते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Roshni Chopra (@roshnichopra)

 

इन बातों का रखें ध्यान

-रोशनी चोपड़ा ने बताया कि जब आप किसी ट्रिप पर बाहर या विदेश निकल रहें हैं, विशेषकर सर्दियों में, तो वहां का तापमान पहले इंटरनेट के माध्यम से चेक कर लें कि आने वाले 1 हफ्ते या कुछ दिन तापमान कैसे रहने वाला है. इसी हिसाब से आप अपनी पैकिंग करें. मौसम का अनुमान होने से आप सामान शॉर्टलिस्ट कर पाएंगे और अच्छे से पैकिंग हो पाएगी. 

-अगर आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां ठंड है तो कोशिश करें कि आप 1 से 2 जैकेट और अंदर से शरीर को गर्म रखने के लिए पतली लेयर वाले कपड़े रख लें जैसे पतली बनियान, स्वेटशर्ट आदि.

-पतला सामान जैसे स्कार्फ, टोपी, दस्ताने आदि चीजों को एक जगह रखें और इसका रोल बनाकर बैग में अच्छे से फिट कर दें. इससे ये बैग में कम जगह लेंगे  और आप अन्य चीजें रख पाएंगे. अगर आप बूट कैरी कर रहे हैं तो कुछ सामान बूट के अंदर भी रख सकते हैं. ये भी स्मार्ट पैकिंग का एक तरीका है.

-मोबाइल, लैपटॉप आदि के लिए एक मल्टी एडेप्टर के साथ यात्रा करें जो आपके सभी इलेक्ट्रॉनिक आइटम के काम आ जाएगा. 

-विदेश यात्रा पर अगर आप इस मौसम में जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जो कोट आपके लगेज में सबसे ज्यादा भारी है, उसे कोशिश करें कि आप पहनकर निकले जिससे एयरपोर्ट पर आपको वजन संबंधी परेशानी लगेज में नहीं आएगी और आपका पैसा बचेगा. 

स्मार्ट पैकिंग का तरीका हर व्यक्ति के हिसाब से अलग हो सकता है. बस आपको यात्रा पर जाने से पहले थोड़ा अतरिक्त दिमाग लगाने की जरूरत है जिससे आप बैग में सभी जरूरत का सामान अच्छे से पैक कर सकते हैं और यात्रा का मजा भरपूर ले सकते हैं.4

यह भी पढ़ें:

Sleep Ruining Habits: टाइमपास के चक्कर में नींद खराब करती हैं ये आदतें, समय रहते नहीं सुधरे तो हो सकती हैं कई परेशानियां 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
यहां आज भी ताजा हैं भगत सिंह की यादें, ऐसे बनाएं घूमने का प्लान
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget