एक्सप्लोरर

भारत के इस शहर में आना चाहते हैं सबसे ज्यादा विदेशी, आप भी 5000 में घूम सकते हैं!

उदयपुर राजस्थान के उन जगहों में है, जहां सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं. सिर्फ देसी ही नहीं विदेशी पर्यटकों को भी यह शहर खूब लुभाता है. तभी तो बाकी शहरों की अपेक्षा यहां ज्यादा पर्यटक आते हैं.

Udaipur : भारत में कई जगह बेहद खूबसूरत हैं. यहां हर साल बड़ी संख्या में न सिर्फ देसी बल्कि विदेशी सैलानी भी आते हैं. टूरिज्म के लिहाज से भारत बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है. यहां का एक शहर जिसे 'झीलों की नगरी' नाम से जाना जाता है, विदेशी टूरिस्ट्स की पहली पसंद है. हम बात कर रहे हैं राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर (Udaipur) की. जहां की खूबसूरती निहारने हर साल दुनियाभर से टूरिस्ट आते हैं. इसे 'एशिया का वेनिस' भी कहा जाता है. पिछले साल के आंकड़े बताते हैं कि हिमालय के बाद उदयपुर की अरावली की सुंदरता फॉरेनर्स को खूब लुभा रही हैं. 
 
उदयपुर में कितने टूरिस्ट आते हैं
उदयपुर काफी सस्ता शहर है. अगर आप भी इस शहर को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो सिर्फ 5,000 रुपए में घूम सकते हैं. पर्यटन विभाग की तरफ से जारी पिछले साल के आंकड़े पर नजर डाले तो 2022 में यहां 14 लाख 77 हजार 970 टूरिस्ट आएं. यह एक रिकॉर्ड है. दिसंबर में ही कुल 2 लाख 28 हजार देशी पर्यटक उदयपुर पहुंचे थे. इससे पहले 2021 ने दिसंबर में ही 1.80 लाख टूरिस्ट यहां आए थे. विदेशी पर्यटकों की बात करें तो 2018 में उदयपुर में एक साल में 2 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे थे. उदयपुर पर्यटन विभाग का मानना है कि उदयपुर देसी-विदेशी दोनों टूरिस्ट्स को लुभाता है. जी-20 शेरपा सम्मेलन के बाद उदयपुर में कोई न कोई बड़ा इवेंट होता है, जो उसकी प्रसिद्धि को बढ़ाया है.
 
उदयपुर क्यों इतना पसंद
 
जगदीश मंदिर (Jagdish Temple)
यहां का जगदीश मंदिर इंडो-आर्यन शैली की खूबसूरती को दर्शाता है. यहां के स्तंभ और नक्काशियां हर किसी को आकर्षित करता है. यहां कई अलंकृत मंदिर, छत की कला और गरुड़ प्रतिमा मंदिर काफी खास हैं.
 
सिटी पैलेस 
उदयपुर के सिटी पैलेस की सुंदरता और यहां के म्यूजियम में रखी चीजें आपका मन यहीं अटका देंगी. शीश महल, भीम विलास, बड़ी महल और मोर चौक काफी खास है. शाही आंगन, झरोखों, रसोई, सजे हुए कमरें, सुंदर जेनाना महल और अमर विलास सचमुच सपने जैसा है.
 
हाथी पोल की स्ट्रीट शॉपिंग
उदयपुर का हाथी पोल शॉपिंग के लिए काफी फेमस है. चमनपुरा स्थित इस बाजार से आप जूती, कुर्तियां, बंधनी, हस्तशिल्प, मसाले, स्मृति चिन्ह, आदिवासी आभूषण, साड़ी, कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं. 
 
एकलिंगजी और सास बहू मंदिर
उदयपुर की ये ऐसी जगहें हैं, जिसे कोई भी टूरिस्ट मिस नहीं करना चाहता है. मेवाड़ के शासक देवता को समर्पित यह बेहद प्राचीन मंदिर है. सहस्रा बहू मंदिर अपनी बनावट को लेकर काफी फेमस है. ये मंदिर नागोडा गांव के पास है.
 
अहार म्यूजियम
इस संग्रहालय में मेवाड़ के शाही स्मारकों को दिखाया गया है. राजस्थान के इतिहास को समझने के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है. म्यूजियम में पुरानी मिट्टी के बर्तनों और मूर्तियों का एक दुर्लभ संग्रह भी मौजूद है. प्राचीन भारतीय युग से खुदाई में मिली कई वस्तुएं यहां रखी हैं. यह म्यूजियम गणपति नगर में है.
 
पिछोला झील से सूर्यास्त का नजारा
पिछोला झील पर नाव की सवारी और आसपास के महल की खूबसूरती देखना अपने आप में बेहद खास है. इससे भी खास है यहां का सूर्यास्त, जिसका नजारा देख आप अपना दिल हार बैठेंगे.
 
करणी माता मंदिर का केबल राइड 
उदयपुर का सिटी पैलेस, पिछोला, फतेह सागर झील और अलावरी पहाड़ तो प्रसिद्ध ही हैं, यहां के सबसे आकर्षक जगहों में करणी माता का मंदिर भी है. यहां का रोपवे अद्भुत एक्सपीरिएंस देता है. रात का नजारा देख यकीन मानिए आप वापस आना नहीं चाहेंगे.
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget