एक्सप्लोरर

मनाली से लेह तक का रास्ता छह महीने के लिए बंद, जानें अब कब कर पाएंगे थ्री इडियट्स वाले ब्यूटीफुल स्पॉट की सैर

मनाली-लेह का रास्ता पृथ्वी पर स्वर्ग कहे जाने वाले लेह-लद्दाख की तरफ जाता है. यह उन रास्तों में से एक है, जहां प्रकृति का नजदीक से दीदार होता है. इस रास्ते पर एक बार सफर करना हर किसी का सपना होता है.

Manali-Leh Road Trip : मनाली-लेह रोड ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ दिन के लिए रुक जाइए, क्योंकि मनाली-लेह हाइवे को अगले 6 महीने के लिए बंद कर दिया गया है. 20 नवंबर से ही यह रास्ता बंद कर दिया गया है. अत्यधिक ठंड और बर्फबारी के बीच सेफ्टी को देखते हुए रोड बंद करने का फैसला लिया गया है. लाहौल-स्पीति और लद्दाख प्रशासन ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी की है. जिसके मुताबिक, ग्राम्फू-काजा, दरचा-सरचू और दरचा-शिंकू ला जैसे प्रमुख रास्ते अब बंद कर दिए गए हैं.
 
घूमते पाए गए तो होगा एक्शन
जानकारी के मुताबिक, भारी बर्फबारी की वजह से रास्तों पर फिसलन बढ़ गई है. इसी की वजह से वहां आने-जाने वाले टूरिस्ट्स की सेफ्टी को देखते हुए प्रशासन ने रोड बंद करने का फैसला लिया. लाहौल प्रशासन की तरफ से बताया गया कि अगर इस आदेश के बाद कोई इसका उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. अधिकारियों का यह भी कहना है कि रास्ते बंद होने के बावजूद मनाली से दरचा तक गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत है. यह कब तक जारी रहेगा ये मौसूम पर निर्भर करेगा.
 
कब खुलेगा मनाली-लेह हाइवे
जानकारी के मुताबिक, मनाली-लेह रूट को अगले 6 महीने तक के लिए बंद किया गया है. अब अगले साल मई 2024 के बाद यह रास्ता खोला जाएगा. तब तक यहां जमी बर्फ की मोटी परत भी पिघल जाएगी. जिससे पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी.
 
मनाली-लेह रोड ट्रिप क्यों खास
मनाली से लेह तक का सफर बेहद खूबसूरत होता है. 474 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह हाइवे पर करीब 350 से ज्यादा किलोमीटर में कोई शहर नहीं है. यहां से यात्रा करते समय आप एकमात्र यात्री होंगे. मनाली-लेह हाइवे पर 365 किमी तक न पेट्रोल मिलता है न डीजल. इसलिए पूरे इंतजाम से निकलना पड़ता है. बावजूद इसके यह उन रास्तों में आता है जो पृथ्वी पर स्वर्ग कहे जाने वाले लेह-लद्दाख की तरफ जाता है. यह उन रास्तों में से एक है, जहां प्रकृति का नजदीक से दीदार होता है. इस रास्ते पर एक बार सफर करना हर किसी का सपना होता है. हर साल देश-दुनिया से बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां से गुजरते हैं.
 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget