एक्सप्लोरर

क्या हर कोई जा सकता है कैलाश मानसरोवर? अगर आपका भी यहां जाने के सपना है तो ये पढ़ लीजिए

हिंदू धर्म के अलावा जैन, बौद्ध और सिख धर्म का धार्मिक केंद्र है. कैलाश मानसरोवर की यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है. यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय जून से सितंबर में करता है.

Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश पर्वत तिब्बत में स्थित एक पर्वत श्रेणी है. यह हिंदू धर्म के अलावा जैन, बौद्ध और सिख धर्म का धार्मिक केंद्र है. इसकी यात्रा धार्मिक मूल्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है. इसका आयोजन भारत सरकार कराती है. यात्रा में भाग लेने से पहले यात्रियों को कुछ योग्यताओं को पूरा करना होता हैं. अगर आपका मन भी भगवान शिव के निवास माने जाने वाले कैलाश पर्वत जाने का है तो ये पढ़ लीजिए.

धार्मिक मान्यता से परिपूर्ण
कैलाश पर्वत की हिंदू धर्म में काफी मान्यता है. माना जाता है कि यहीं भगवान शिव का वास है. इसके ऊपर स्वर्ग और नीचे मृत्यलोक है. शिवपुराण, स्कंद पुराण, मत्स्य पुराण आदि में इस पर अलग अध्याय है, जिसमें इसकी महिमा का वर्णन किया गया है. इसी जगह से पवित्र गंगा प्रभु शिव की जटाओं से गिरकर धरती में निर्मल धारा के रूप में प्रवाहित हुई थी. हर साल बहुत से हिंदू वहां दर्शन करने जाया करते हैं.

विदेश मंत्रालय करता है आयोजन
क्योंकि कैलाश तिब्बत में आता है, इसलिए इसकी यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय कराता है. यात्रा का आयोजन हर साल जून से सितंबर के दौरान होता है. इस यात्रा में 2 से 3 हफ्ते लगते हैं. कैलाश पहुंचने के दो अलग-अलग रास्ते हैं- लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम). यात्रा में ऊबड़-खाबड़ भू-भाग से होते हुए 19,500 फुट तक की चढ़ाई चढ़नी होती है. यह यात्रा उत्तराखंड, दिल्ली और सिक्किम राज्य की सरकारों और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सहयोग से आयोजित की जाती है.

इन योग्यताओं को पूरा करना होता है
केलाश यात्रा में सैकड़ों तीर्थ यात्री आवेदन करते हैं. तीर्थ यात्री के लिए कुछ योग्यता तय की गई हैं-

  • तीर्थ यात्री भारतीय नागरिकों हो  
  • तीर्थ यात्री पर भारतीय पासपोर्ट हो 
  • उम्र  70 साल से अधिक न हो
  • बॉडी मास इंडेक्स 25 या उससे कम हो
  • तीर्थ यात्री शारीरिक रूप से स्वस्थ हो

इस तरह से चुने जाते हैं यात्री
प्रत्येक आवेदक को विदेश मंत्रालय के कैलाश मानसरोवर यात्रा की वेबसाइट पर ऑन-लाईन आवेदन पूरा करना होता है. आवेदक को मार्गों के विकल्पों में से एक को चुनना होता है. कंप्यूटर से हुए ड्रा के माध्यम से आवेदकों को चुना जाता है. चुने गए आवेदकों को उनके पंजीकृत ई-मेल आई डी/मोबाईल नं. पर सूचित किया जाता है. चुने गए यात्रियों को यात्रा से पहले दिल्ली आकर जरूरी दस्तावेजों की जांच करानी होती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
First Time Air Travel Tips: पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Pakistan Tourist Places: खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार
खूबसूरती में किसी स्वर्ग से कम नहीं पाकिस्तान की ये जगहें, विदेशी सैलानियों की लगी रहती है कतार

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget