एक्सप्लोरर

क्या रेस्टोरेंट में मोबाइल के इस्तेमाल को बैन कर देना चाहिए? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

रेस्टोरेंट के मालिकों ने देखा कि खाना सर्व करने के बाद भी लोग खाना नहीं खाते और मोबाइल फोन में लगे रहते हैं. इसी से परेशान होकर उन्हें रेस्टोरेंट में मोबाइल फोन बैन करना पड़ा.

Should Restaurants Ban Smartphone: आजकल रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त ज्यादातर लोग फोन का इस्तेमाल करते नजर आते हैं, फिर चाहे उनके साथ कोई और व्यक्ति भी मौजूद क्यों न हो. फोन के चक्कर में तो लोग खाना तक भूल जाते हैं तो रेस्टोरेंट में इसे चलाने से परहेज कैसे कर सकते हैं. हालांकि ऐसा भी देखा जाता है कि फोन की वजह से लोग लंबे समय तक रेस्टोरेंट में जगह घेरे रखते हैं, जिसके कारण कई बार तो रेस्टोरेंट में सीट की तलाश में जुटे लोगों की तादाद बढ़ जाती है. इसी समस्या से बचने के लिए जापान के टोक्यो में स्थित डेबू-चान नाम का एक रेस्टोरेंट अपने कस्टमर्स के लिए एक अनोखा फरमान लेकर आया है.

टोक्यो के इस रेस्टोरेंट ने खाना खाते वक्त फोन के इस्तेमाल को बैन कर दिया है. यानी अब जो भी इस रेस्टोरेंट में खाना खाने आएगा, वो फोन का इस्तेमाल तब तक नहीं कर सकेगा, जब तक कि वो खाना खाकर उठ न जाए. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा करने के पीछे आखिर क्या वजह है. दरअसल लोग रेस्टोरेंट में फोन चलाने की वजह से खाना खाने में बहुत समय लगा देते हैं. कई बार तो वो घंटों-घंटों बैठे रहते हैं. इसकी वजह से रेस्टोरेंट में आने वाले नए ग्राहकों की लाइन बढ़ती चली जाती है और तो और कुछ लोग भीड़ देखकर दूसरे रेस्टोरेंट की तलाश में भी निकल जाते हैं, जिससे रेस्टोरेंट को नुकसान होता है. यही वजह है कि टोक्यो के इस रेस्टोरेंट को यह फरमान लाना पड़ा.   

एक्सपर्ट्स ने की रेस्टोरेंट के इस कदम की सराहना 

रेस्टोरेंट के मालिकों ने देखा कि खाना सर्व करने के बाद भी लोग खाना नहीं खाते और मोबाइल फोन में लगे रहते हैं. इसी से परेशान होकर उन्हें रेस्टोरेंट में मोबाइल फोन बैन करना पड़ा. सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग रेस्टोरेंट के इस कदम की सराहना कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे गलत भी बता रहे हैं. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि टोक्यो के रेस्टोरेंट द्वारा उठाया गया यह कदम स्वागत योग्य है. उन्होंने रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त फोन बैन करने की पहल की सराहना भी की.

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आज के इस दौर में फोन हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है या कहें शरीर का एक अटूट हिस्सा बन गया है. जब खाना टेबल पर आता है तो फोन को हमेशा साइड में रख दिया जाना चाहिए और खाने का भरपूर आनंद लेना चाहिए. एक्सपर्ट का सुझाव है कि खाते वक्त फोन चलाना न सिर्फ एक गंदी आदत है, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी यह हानिकारक है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Breast Cancer Symptoms: कहीं आपको ब्रेस्ट कैंसर तो नहीं...! इन 6 लक्षणों से तुरंत लगाएं पता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक
दरवाजे से आ रही चरमराने के आवाज, घर पर ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget