एक्सप्लोरर

टीकाकरण के बीच बेहद जरूरी खबर, कोविड-19 वैक्सीन का असर इस वजह से हो सकता है कम

दुनिया के कई जगहों समेत भारत में लोगों को कोरना वायरस के खिलाफ सुरक्षा देने का काम जारी है. इस बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोविड-19 वैक्सीन के असरदार होने पर बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया है कि मोटापा, अल्कोहल सेवन समेत कई अन्य फैक्टर कोविड-19 वैक्सीन के प्रभाव को कम कर सकते हैं.

अगर आप मोटे हैं, तो कोविड-19 की वैक्सीन बीमारी से आपको पूरी तरह सुरक्षा नहीं दे सकती. नेचर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोटापा कोविड-19 वैक्सीन का असर कम कर सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि मोटे लोगों पर वैक्सीन ठीक से काम नहीं करती है. उन्होंने सलाह दी कि कोविड-19 का डोज ऐसे लोगों को अपेक्षित सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकता.

मोटापा कोविड-19 के असर को कर सकता है कम

कई रिसर्च में गंभीर कोविड-19 संक्रमण के लिए मोटापा को प्रमुख जोखिम फैक्टर के तौर पर माना गया है. अगस्त 2020 में अन्नल्स ऑफ इंटरनल मेडिसीन में एक रिसर्च का प्रकाशन हुआ था. उससे पता चला कि अत्यधिक मोटापा कोविड-19 मरीजों के बीच मौत का एक स्वतंत्र जोखिम फैक्टर है, खासकर छोटे और मध्यम आयु वर्ग के पुरुष को. मोटापा के अलावा, कई अन्य फैक्टर होते हैं जो कोविड-19 वैक्सीन के असर को कम कर सकते हैं.

हाल ही में पर्सपेक्टिव्स ऑन साइकोलॉजिकल साइंस पत्रिका ने रिसर्च के हवाले से बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है कि डिप्रेशन, तनाव, अकेलापन और खराब स्वास्थ्य व्यवहार शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर करने के साथ कोविड-19 वैक्सीन के असर को कम कर सकता है. कोविड-19 की वक्सीन भी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों जैसे दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी, अनियंत्रित डायबिटीज या कैंसर के मरीजों पर पूरी तरह असरदार नहीं हो सकती.

टीकाकरण के बाद तीन दिन अल्कोहल से बचा जाए 

श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट नई दिल्ली में ज्योति मुट्टा वरिष्ठ कंसलटेन्ट हैं. उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा था कि ये स्थितियां वैक्सीन के खिलाफ इम्यून सिस्टिम रिस्पॉन्स को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण के दौरान अल्कोहल सेवन से बचने की भी सिफारिश की क्योंकि उससे वैक्सीन का प्रभाव कम हो सकता है. स्पुतनिक-V वैक्सीन के डेवलपर एलक्जेंडर गिन्सबर्ग की सलाह है कि वैक्सीन के हर डोज लेने के बाद तीन दिनों तक अल्कोहल सेवन से बचा जाए.

कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए ज्यादातर कोविड-19 वैक्सीन की दो खुराक जरूरी है. भारत में सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के दो डोज की आवश्यकता होती है. विशेषज्ञों ने ये भी सुझाव दिया है कि किसी वैक्सीन से ज्यादा फायदा हासिल करने के लिए अन्य गैर सेहतमंद गतिविधि जैसे धूम्रपान और रातों की अनिद्रा से बचना होगा.

गर्मी के अंत तक 16 साल से कम अमेरिकी बच्चों को मिल सकती है कोविड वैक्सीन की खुराक- फाउची

फाइजर और बायोएनटेक का बड़ा एलान, प्रेगनेन्ट महिलाओं पर करेंगी कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज का तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स
Healthcare Workers Report : हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
हर 10 में 4 हेल्थकेयर वर्कर्स पर बढ़ती हिंसा बनी वैश्विक संकट, WHO ने दी चेतावनी
Kitchen Cleaning Tips: क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
क्या आपके किचन के प्लास्टिक डिब्बे भी हो गए हैं चिपचिपे? इस जादुई ट्रिक से मिनटों में चमकाएं
Room Cleaning Tips: झाड़ू लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम
झाड़ृ लगाने के बाद भी कमरे में दिखती है धूल? सफाई का यह तरीका तुरंत बदल देगा गेम

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget