एक्सप्लोरर

Health Tips: ये खाने की चीजें बदलते मौसम में सर्दी और फ्लू से करेंगी आपका बचाव

मौसमी फ्लू के डर के मद्देनजर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना और सभी तरह की बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखना जरूरी है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस मौसम में फ्लू के प्रकोप का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है.

नई दिल्ली: बदलते मौसम में सर्दी-जुखाम को लोग कई बार नजर अंदाज कर देते हैं जबकि ये कमजोर इम्यूनिटी की ओर इशारा करता है. इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने पर लोग कई बीमारियों से दूर रहते हैं, साथ ही इससे बीमारियों से लड़ने में ताकत भी मिलती है. इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो आप बार-बार बीमार पड़ते रहेंगे. इसके लिए हेल्दी लाइफस्टाइल जीना जरूरी है. साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है.

क्या होती है रोग प्रतिरोधक क्षमता? हमारे शरीर को किसी भी बाहरी कारक से बचा के हमें स्वस्थ्य बनाये रखने के लिए शरीर के अंदर जो रक्षा प्रणाली होती है उसे ही हम रोग प्रतिरोधक क्षमता (immune system)कहते है. अगर आपका इम्यून सिस्टम सही है तो आपको छोटे मोटे रोगों से कोई परेशानी नहीं होगी. आपको थोड़े से काम करने से थकान और आलस महसूस होता है तो आप कह सकते है कि हो सकता है मेरा इम्यून सिस्टम दुरुस्त नहीं हो. मौसम बदल रहा है बेशक यह मौसम हमें सर्दी से राहत दिला सकता है लेकिन यह हमें सर्दी, खांसी और बुखार जैसी परेशानियों से घेर सकता है. कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इस मौसम में फ्लू के प्रकोप का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ता है.

मौसमी फ्लू के डर के मद्देनजर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना और सभी तरह की बिमारियों से खुद को सुरक्षित रखना जरूरी है. हेल्दी भोजन करना इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी और पहला कदम होना चाहिए. कुछ ऐसे फूड्स हैं जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा असरदार हो सकते हैं. बदलते मौसम के दौरान कोरोना वायरस का कहर भी देखने को मिल रहा है. इस वजह से भी लोग अपनी इम्यूनिटी को लेकर काफी सजग हैं. कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं? ये कुछ फूड्स नेचुरल तरीके से बढ़ाते हैं इम्यूनिटी -

1. लहसुन लहसुन में काफी मात्रा में Antioxidant होते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को बिमारियों से लड़ने की शक्ति देता है, जो शरीर को इनफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देता है.

2. अदरक अदरक में पाया जाने वाला एक यौगिक तत्व खांसी, गले में खराश और सूजन वाली बीमारियों से लड़ने में प्रभावी माना जाता है. अदरक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और स्थिर करने में भी मदद कर सकता है. ऐसे मेंइम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक का सेवन करने से न चूकें.

3. मशरूम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता की मजबूती के लिए सदियों से पूरी दुनिया में मशरूम का सेवन किया जाता रहा है. अगर रोजाना 30 ग्राम मशरूम का सेवन किया जाए तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है.

4. हल्दी हल्दी का उपयोग सदियों से सूजन और संक्रमण से लड़ने के लिए किया जाता रहा है. प्राचीन दवाएं साबित करती हैं कि हल्दी, जिसमें कर्क्यूमिन यौगिक की उच्च मात्रा होती है, एंटीऑक्सिडेंट में समृद्ध होती है. हल्दी हृदय रोगों, कैंसर और अल्जाइमर रोग को रोकने में भी मदद कर सकती है.

5. खट्टे फल विटामिन सी को सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कारगर माना जाता है. विटामिन सी का सेवन बढ़ाने के लिए रोजाना खट्टे फल जैसे संतरे और अंगूर का सेवन करें. यह नेचुरल तरीका आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगा.

6. लहसुन लहसुन ब्लड प्रेशर को प्रबंधित करने और धमनियों को सख्त होने से रोकने में मदद कर सकती है. लहसुन को पहले ही फ्लू और इंफेक्शन से लड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. आप भी लहसुन का सेवन कर नेचुरल तरीके से इम्यून सिस्टम को बेहतर कर सकते हैं.

7. ब्रोकली हरे रंग की सब्जी में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और बहुत सारे फाइबर होते हैं. यह एंटीऑक्सिडेंट यौगिकों में भी समृद्ध होती है. अगर आप भी नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी पावर बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना ब्रोकली का सेवन करें.

8. पालक पौष्टिक तत्वों से भरपूर इस पत्तेदार सब्जी को सुपरफूड के नाम से जाना जाता है. इसमें फोलेट नामक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ उन कोशिकाओं में मौजूद डीएनए की मरम्मत का भी काम करता है. साथ ही इसमें मौजूद फाइबर आयरन, एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन-सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाए रखते हैं. उबले पालक के सेवन से पाचन तंत्र सही ढंग से काम करता है और कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.

9. बादाम रोजाना बादाम के 8-10 दाने भिगोकर खाने से न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि इससे दिमाग को तनाव से लड़ने की शक्ति भी मिलती है. विटामिन ई शरीर में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले नेचुरल किलर सेल्स को बढाने में मदद करता है, जो विषाणुओं और कैंसर युक्त कोशिकाओं को नष्ट करने में सहायक होती हैं. बादाम शरीर में बी-टाइप की कोशिकाओं की संख्या बढाने का भी काम करता है. ये कोशिकाएं एंटीबॉडीज का निर्माण करती हैं, जो शरीर में मौजूद नुकसानदेह बैक्टीरिया को नष्ट करने में सहायक होता है. बादाम में पाया जाने वाला विटमिन-ई त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ झुर्रियां को बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा कर देता है. साथ ही यह शरीर को कार्डियो-वैस्कुलर (हृदय और मांसपेशियों से संबंधित) बीमारियों से भी बचाता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के कुछ सुझाव- . पर्याप्त नींद लेना . शुगर खाने से मनाहीं . पत्तेदार सब्जियां खाएं . धूप लेना है जरूरी . प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल का सेवन . नशीले पदार्थों से दूरी बनाएं

ये भी पढ़ें:

Health Tips: हरी मिर्च में मौजूद होते हैं कई पोषक तत्व, खाने से हृदय रोगियों को होते हैं ये फायदे

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget