एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन की लत, कहीं धीरे-धीरे आपकी सेहत तो नहीं बिगड़ रही?

स्मार्टफोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है. पढ़ाई हो, काम हो या मनोरंजन हर काम अब फोन से ही होने लगा है.  वहीं शुरुआत में यह हमें  जरूरी लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत एक लत का रूप ले लेती है.

आज का समय पूरी तरह से डिजिटल बन चुका है. हर किसी की सुबह की शुरुआत अलार्म से होती है और दिन इंस्टाग्राम की रील्स या यूट्यूब वीडियो पर खत्म होता है. स्मार्टफोन हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है. पढ़ाई हो, काम हो या मनोरंजन हर काम अब फोन से ही होने लगा है.  वहीं शुरुआत में यह हमें  जरूरी लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत एक लत का रूप ले लेती है. बहुत से लोग दिनभर अपने फोन को एक पल के लिए भी नहीं छोड़ते. खाना खाते समय, चलने-फिरने के दौरान, यहां तक कि टॉयलेट में भी फोन हाथ से नहीं छूटता.  लेकिन  यह आदत आपकी सेहत पर गहरा असर डाल रही है. स्मार्टफोन की लत फिजिकल, मेंटल और इमोशनली भी को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा रही है. तो आइए जानते हैं कि स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा यूज किन-किन बीमारियों और परेशानियों का कारण बन सकता है. 

स्मार्टफोन की लत किन-किन बीमारियों का कारण है

1. मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां- जब हम घंटों तक एक ही पोजीशन में बैठकर फोन चलाते हैं, तो हमारी गर्दन, पीठ, कंधे और हाथों पर बुरा असर पड़ता है. लगातार झुक कर फोन देखने से गर्दन में दर्द और अकड़न होती है जिसे टेक नेक कहा जाता है.  हाथों और अंगूठों में जलन या खिंचाव होने लगता है, जिससे टेक्स्टिंग थंब नाम की स्थिति बन सकती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थिति मांसपेशियों और हड्डियों के गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. 

2. मेंटल हेल्थ पर असर - स्मार्टफोन पर लगातार सोशल मीडिया, गेम्स या वीडियो देखते रहना हमारे दिमाग को धीरे-धीरे थका देता है. नींद का समय कम हो जाता है, जिससे नींद की कमी होने लगती है. जब आप ऑनलाइन ज्यादा समय बिताते हैं और रियल लाइफ में कम जुड़ते हैं, तो अकेलापन और उदासी महसूस होने लगती है. धीरे-धीरे ये समस्याएं डिप्रेशन, एंग्जाइटी, और तनाव में बदल सकती हैं. बच्चों में भी यह लत पढ़ाई से ध्यान हटने, गुस्से और चिड़चिड़ेपन का कारण बन रही है. 

3. आंखों की सेहत को खतरा - यह आदत आपकी आंखों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है. स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आंखों पर बुरा असर डालती है. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, धुंधला दिखना और ड्राई आई सिंड्रोम हो सकता है. आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है, और चश्मे की जरूरत पड़ सकती है. 

4. आलस और मोटापा बढ़ना - फोन चलाते-चलाते हम अक्सर एक ही जगह बैठे रहते हैं, जिससे शरीर में एक्टिविटी कम हो जाती है. शारीरिक मेहनत ना होने से शरीर का वजन बढ़ने लगता है.  लगातार बैठे रहने से ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है और थकान महसूस होती है. यह सब मिलकर धीरे-धीरे मोटापे, डायबिटीज, और दिल की बीमारियों को कारण बन सकती है. 

5. नींद की गड़बड़ी - रात में फोन का यूज करना आजकल आम बात हो गई है, लेकिन इससे हमारी नींद की क्वालिटी बुरी तरह प्रभावित होती है. देर रात तक फोन स्क्रॉल करने से दिमाग एक्टिव रहता है, जिससे जल्दी नींद नहीं आती, नींद पूरी न होने से दिनभर थकावट, चिड़चिड़ापन, और फोकस में कमी हो जाती है. लंबे समय तक ऐसा करने से क्रोनिक स्लीप डिसऑर्डर हो सकता है. 

यह भी पढ़ें Kidney Stone Pain in Men and Women: औरतों में मर्दों से कितना अलग होता है किडनी स्टोन का दर्द, लक्षण के साथ जानें यह किन एरिया को करता है टारगेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Dust Removal Tips: सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
सीढ़ियों के कोने कैसे चमकाएं? नोट करें सफाई का 2 मिनट का हैक
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget