एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: स्किन को सालों साल जंवा रखने के लिए रोजाना सोने से पहले करें ये काम, मिलेंगे कई फायदे

Skin Care Tips: रात को सोने से पहले स्किन को टोन करना न भूलें. इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं. रात को सोने से पहले आप साफ कॉटन लें और अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ करें.

Skin Care Tips for Wrinkle Free Skin: उम्र के एक पड़ाव पर चेहरे पर झुर्रियां (Wrinkle) आना बहुत स्वाभाविक बात है. लेकिन, जब यहीं झुर्रियां समय से पहले आने लगे तो यह परेशानी का कारण बन सकती हैं. आजकल की बिजी लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण हर कोई इतना व्यस्त है कि उन्हें खुद के लिए भी समय नहीं हैं. जीवन में ज्यादा तनाव (Tension), चिंता, नींद की कमी (Insomnia) आदि के कारण उम्र से पहले ही झुर्रियां दिखने लगती हैं. अगर आप भी समय से पहले होने वाली झुर्रियों से परेशान हैं तो रोजाना सोने से पहले कुछ स्किन रूटीन (Skin Care Routine for Wrinkle Free Skin) को फॉलो करें. यह झुर्रियों की समस्या को दूर करने में मदद करेगा. तो चलिए जानते हैं इस बारे में-

स्किन टोनिंग (Skin Toning) जरूर करें
कोई भी स्किन रूटीन फॉलो करने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें कि झुर्रियों की समस्या एक दिन में खत्म नहीं होती हैं. इसे दूर करने के लिए आपको थोड़ा सब्र रखना होगा. रात को सोने से पहले स्किन को टोन करना न भूलें. इसके लिए आप गुलाब जल (Rose Water Skin Care Tips) का इस्तेमाल कर सकती हैं. रात को सोने से पहले आप साफ कॉटन लें और अपनी स्किन को अच्छी तरह से साफ करें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो आप इसमें नींबू का रस (Lemon Juice Beauty Benefits) भी मिला सकते हैं. स्किन पर गुलाब जल से टोन करने के बाद आप आइस क्यूब से फेस आइसिंग करना ना भूलें. यह चेहरे पर कसाव लाने में मदद करता है. अगर घर में गुलाब जल नहीं हैं तो आप कच्चे दूध (Raw Milk Beauty Benefits) से भी स्किन टोनिंग कर सकती हैं.

फेस मसाज करें
रोजाना स्किन की टोनिंग करने के बाद चेहरे का मसाज करना ना भूलें. फेस मसाज (Face Massage) से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बढ़ता है. इसके साथ ही स्किन पर कसावट आती है. इसके लिए आप एलोवेरा जेल (Aloe Vera) का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके साथ ही इसमें नींबू का रस और शहद (Honey Beauty Benefits) मिलाकर लगाएं. यह स्किन में टाइटनेस लाकर आपको झुर्रियों से मुक्ति दिलाने में मदद करेगा. इसके बाद चेहरे को नार्मल पानी से धो लें.

नाइट फेस पैक (Night Face Pack) भी लगाएं
आपको बता दें कि फेस टोनिंग और मसाज के साथ-साथ फेस पैक लगाना भी बेहद जरूरी है. झुर्रियां दूर करने के लिए आप सबसे पहले एलोवेरा जेल में 2 से 3 बूंद विटामिन-ई ऑयल डालें और मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं. अगर आपको पिंपल्स की समस्या (Pimple Problem) रहती हैं तो आप बादाम के पेस्ट में आधा चम्मच गुलाब जल और दो बूंद टी-ट्री ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह स्किन झुर्रियों को दूर करने के साथ-साथ स्किन पर निखार लाने में मदद करता हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget