एक्सप्लोरर

Shiv Parikrama: हर भगवान की होती है परिक्रमा, पर शिव परिक्रमा करना है वर्जित, जानिए क्यों शिव को पसंद है आधी परिक्रमा

Shiv Parikrama: अगर हम गलत तरीके से शिवलिंग (shivling) की परिक्रमा करते हैं तो भगवान शिव (lord shiv) नाराज भी हो सकते हैं, जानिए सही तरीका

Shiv Parikrama In Sawan: सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, यह महीना पूर्णरूप से भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को सभी देवी देवताओं में श्रेष्ठ दर्जा प्राप्त हैं. शिव जी के भक्त श्रावण माह (Sawan) में उनकी पूजा करते हैं, उनको प्रसन्न करने के लिए उनकी सच्चे मन से भक्ति भी करते हैं, सोमवार (Monday) का व्रत भी रखते हैं.

इस माह में प्रतिदिन मंदिर जाकर भगवान शिव की श्रद्धापूर्ण पूजा,  जलाभिषेक करके, परिक्रमा करने को अत्यंत शुभ माना जाता है, और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. लेकिन अगर हम गलत तरीके से शिवलिंग की परिक्रमा करते हैं तो भगवान शिव नाराज भी हो सकते हैं. और हमें पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं होती. शास्त्रों में भी भगवान शिव की परिक्रमा के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं जिनमें हमें परिक्रमा करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसका उल्लेख किया गया है आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में.

शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा न करें

सभी देवी देवताओं की हमेशा पूरी परिक्रमा की जाती है लेकिन शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं की जाती. बल्कि अर्धचंद्राकार के रूप में ही शिव परिक्रमा करना चाहिए यानि शिवलिंग की आधी परिक्रमा ही करनी चाहिए.

ऐसे करें परिक्रमा

शिवलिंग की परिक्रमा करते वक्त दिशा का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है, कभी भी शिवलिंग की परिक्रमा दायीं ओर से नहीं करनी चाहिए,  हमेशा बायीं ओर से परिक्रमा शुरू करके जलहरी तक जाकर वापस विपरित दिशा में घूमकर उसी दिशा में लौट आएं. परिक्रमा करते समय जलहरी को लांघना भी वर्जित होता है.

जानिए जलहरी को लांघना क्यों वर्जित है?

जिस स्थान से जल प्रवाहित होता है, उस स्थान को जलहरी, निर्मली और सोमसूत्र भी कहते हैं. शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा भगवान शिव ( पुरूष ) और नीचे का हिस्सा माता पार्वती ( महिला) का प्रतीक माना जाता है,  इसलिए शिवलिंग को शिव और शक्ति की सम्मिलित ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.

कहा जाता है कि शिवलिंग से ऊर्जा का भी प्रवाह होता है, और जब शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है तो ऊर्जा के कुछ अंश जल में समाहित होकर जल के साथ मिलकर बहने लगते हैं. इसलिए जलहरी को लांघना अशुभ माना जाता है, अगर गलती से जलहरी लांघ ली जाए तो व्यक्ति को मानसिक या शारीरिक रोग हो सकते हैं .

घर में करें जल छिड़काव

अगर घर में ही शिवाभिषेक कर  रहे हैं तो भी पानी को ऐसे स्थान पर न बहने दे जहां से गुजरने का  रास्ता हो. बल्कि शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद, बहते हुए जल को किसी पात्र या कलश में एकत्रित कर लें, फिर इस पवित्र जल का छिड़काव पूरे घर और परिवार के सदस्यों पर करें, इससे नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है और परिवार के सदस्यों को रोगों से भी मुक्ति मिलती हैं.

ये भी पढ़ें

ग्रेवी जलने लगे तो करें ये काम, इन टिप्स को अपना कर वापस से आ जाएगा ग्रेवी में लाजवाब टेस्ट

चाय के साथ खाएं शकरकंद के चिप्स, जानिए बनाने का तरीका

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget