एक्सप्लोरर

मच्छरों के आतंक ने कर दिया है तबाह तो आज ही से करें ये 5 उपाय...कुछ ही मिनटों में हो जाएगी मच्छरों की छुट्टी

Home Remedies To Get Rid Of Mosquitoes: गर्मियों के मौसम में अगर मच्छरों की फौज आपके घर में भी हमला कर देती है तो आप यह कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं

Home Remedies To Get Rid Of Mosquitoes: गर्मियों के मौसम में गर्मी के साथ-साथ मच्छरों का आतंक भी परेशानी का सबब बना रहता है. दिन के वक्त तो सब ठीक रहता है लेकिन जैसे ही शाम होती है पूरे घर में मच्छरों का अंबार लग जाता है.एक जगह पर 5 मिनट तक टिक कर बैठना भी मुश्किल हो जाता है. कई बार तो ये आपके नींद का दुश्मन बन जाता है. सोने के दौरान तो लोग मॉस्किटो नेट लगाकर इससे राहत पा लेते हैं, लेकिन हर वक्त ऐसा करना मुमकिन नहीं है, ऑल आउट, गुड नाइट क्वायल, वगैरा-वगैरा का इस्तेमाल भी मच्छर को भगाने में असरदार साबित नहीं होता, कुछ देर के लिए मच्छर चले जाते हैं, लेकिन ये दोबारा से अपने फौज के साथ हमला करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसे ट्राई करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.आइए जानते हैं इनके बारे में...

लहसुन- मच्छर को भगाने में लहसुन भी कमाल कर सकता है. इसके लिए लहसुन की दो से चार कलियों को हल्का सा मसल कर पानी में उबाल लें. इस पानी को ठंडा करके स्प्रे बोतल में भरकर स्टोर कर लें. शाम के वक्त इस पानी को पूरे घर में छिड़क दें. ध्यान रहे कि आपको कोने-कोने में ये पानी स्प्रे करना है. इससे मच्छर को भगाने में मदद मिल सकती है.

काफी- कॉफी से भी मच्छरों की समस्या का इलाज किया जा सकता है आप लोगों को कॉफी जितनी पसंद है मच्छरों को कॉफी उतनी ही ना पसंद है. ऐसे में आप कॉफी के इस्तेमाल से मच्छर भगा सकते हैं. इसके लिए एक बोतल में पानी ले लें और इसमें एक चम्मच कॉफी मिलाकर स्प्रे करें. कॉफी के स्प्रे से कुछ ही देर में आपको मच्छरों से छुटकारा मिल जाएगा.

नींबू- मच्छर को भगाने के लिए आप नींबू का भी सहारा ले सकते हैं. नींबू का टुकड़ा लें और उसमें लॉन्ग गाड़ दें. इस नींबू को घर के कोने में रख दें या घर के दरवाजे के आसपास रख दें. मच्छरों का भटकना कम हो जाएगा.

नींम के पत्ते- नीम के पत्ते से भी मच्छरों को भगाया जा सकता है. हालांकि इसमें और भी कई सामग्री लगेगी. इसके लिए आप एक मिट्टी का बर्तन ले लें. इसमें मुट्ठी भर सूखे नीम के पत्ते डाले. दो से तीन तेजपत्ता डालें और कुछ कपूर के दाने डालें, लॉन्ग डालें और दो चम्मच के करीब सरसों का तेल डालकर इस में आग लगा दें. इस आग को जलने दें. इसका धुआं सभी मच्छरों को मार भगायेगा

यह भी पढ़ें 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Independence Day15 August:15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
15 अगस्त पर घर में ऐसा माहौल बनाएं, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget