एक्सप्लोरर

साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जनवरी 2020): एक क्लिक में जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जनवरी 2020): एक क्लिक में जानिए यह पूरा सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए.

मेष- इस सप्ताह अपनी नकारात्मक विचारधारा का त्याग करके अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें. ऑफिस में अन्य लोगों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण कार्य में अधिक परिश्रम करने से ही आपको संतोषजनक फल की प्राप्ति होगी. व्यापार  में आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें. विद्यार्थी वर्ग अपने मनोबल के आधार पर आगे बढ़ पायेंगे. हेल्थ  की बात करें तो पुराने या सामान्य रोगों के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पारिवारिक वाद-विवाद के कारण कठिनाइयों एवं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा स्वयं की गलतियों के कारण आपके मान-सम्मान को ठेस तक पहुंचने कि आशंका है.

वृष- इस सप्ताह मन में प्रसन्नता बढ़ेगी वहीं दूसरी ओर कोई शुभ सूचना भी प्राप्त हो सकती है. ऑफिस में उच्च पद पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्पर्क बनेंगे यह सम्बन्ध आपको उन्नति की ओर ले जा सकता है. व्यापारियों का व्यापार बढ़ेगा तथा दैनिक आय में वृद्धि भी होगी. विद्यार्थी  वर्ग का पढ़ाई में मन लगेगा एवं शांतिपूर्वक पढ़ाई कर पाने में सफल रहेंगें. सेहत की बात करें तो आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. भाई-बहनों से पारिवारिक कार्यों में सहायता मिलेगी वहीं दूसरी ओर मित्रों से भी आर्थिक सहयोग तथा सकारात्मक सुझाव मिल सकता है.

मिथुन- इस सप्ताह अपनी शारीरिक एवं मानसिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही कार्य करें. दोनों का संतुलित होना आपके लिए आवश्यक है. ऑफिस में परिश्रम एवं  अपने सहयोगियों से ताल-मेल बना कर रखना ही आपके लिए लाभकारी रहेगा. फुटकर का व्यापार करने वाले लोगों को अपने व्यापार को बढ़ाने में सफलता मिल सकती है साथ ही पुराने लोन को खत्म कर पाने में आप सक्षम नजर आएंगे. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया हुआ है तो उसमें सफलता प्राप्त होने कि प्रबल संभावना है. सेहत की बात करें तो शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं पुराने रोगों में सुधार होगा. परिवार  में  कोई धार्मिक कार्य हो तो उसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें.

कर्क- इस सप्ताह में आपके महत्वपूर्ण कार्य में कई मित्रों व आपके परिजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप खुद को बहुत कांफिडेंश में पाएंगे. यदि आप ऑफिस में कार्यरत हैं तो अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न हो कर आपके मनपंदीदा स्थानान्तरण या प्रमोशन कर सकते हैं. सोने-चाँदी का बिजनेस करने वाले व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर अपने पुराने अनुभव पर अवश्य दृष्टि रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि रहेगी व टीचरों का मार्गदर्शन मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें आवश्यकता होने पर अपना रूटीन चेकअप कराना बेहतर रहेगा. परिवार में तनाव होने की आशंका है अपने क्रोध एवं कटु वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

सिंह- इस सप्ताह कार्य करने की ऊर्जा काफी हद तक देखी जा सकती है जिसका आपको अच्छा एडवांटेज लेना चाहिए. नौकरी में प्रयासरत लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा, वहीं दूसरी जो लोग नौकरी से संबंधित विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं उनको शुभ समाचार मिल सकता है. अनाज का व्यापार करने वालों को इस सप्ताह में मंदी का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर कोई बड़ी डील करने से बचना चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो  जो लोग पेट  के रोग से पीड़ित हैं, उन्हें इसमें आराम मिलेगा. परिवार के सभी सदस्यों के साथ कोई धार्मिक यात्रा  पर जाने का प्लान हो तो जा सकते है.

कन्या- यह सप्ताह मन थोड़ा अशांत रहेगा इसलिए बेहतर होगा की कुछ समय भगवत् भजन में ध्यान लगाएं इससे मन को शांति मिलेगी. ऑफिस में  कार्यरत सहयोगियों के साथ विवाद होने की आशंका है. व्यापार की बात करें तो जो लोग खान-पान से सम्बन्धित कार्य करते है वो अपनी निगरानी में स्वच्छता एवं भोजन के स्वाद का ध्यान रखें.  विद्यार्थी वर्ग इन दिनों में अवकाश का मजा खत्म कर वापस अपने पढ़ाई में लगना होगा, स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा. ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. भाई-बहनों के साथ आपका ताल-मेल अच्छा रहेगा, यदि वो आपसे नाराज थे तो उन्हें मना लें.

तुला- इस सप्ताह मन में नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखना है, ग्रहों कि स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि शांति को महत्व देना होगा. ऑफिस  में अधिकारी वर्ग यदि कर्मचारियों से योग्य काम लेना चाहते हैं तो अपने व्यवहार को नरम बनाएं रखने में ही भलाई है. व्यवसाय में पैसे के लेन-देन को लेकर सजग रहना होगा, बड़े पैसे के लेन-देन पर ध्यान रखें. विद्यार्थी वर्ग अपने मनोबल के आधार पर ही आगे बढ़ पाएंगे, अपने विश्वास पर अडिग रहें.  सेहत की बात करें तो पेट खराब या खांसी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के सभी सदस्यों के प्रति अपनी क्रोध करने से बचना होगा.

वृश्चिक- सप्ताह के प्रारम्भ में आत्मबल को मजबूत रखना होगा हो सकता है कई ऐसी स्थितियां बने जिनको लेकर मन निराश हो जाएं. ऑफिस में बॉस कार्यों की तुलना कर सकते हैं इसलिए जो भी कार्य करें वह  त्रुटिमुक्त होना चाहिए. जो लोग टेलिकम्यूनिकेशन का व्यापार करते है उनके लिए यह सप्ताह अधिक मुनाफा हो सकता है. विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पढ़ाई में मन लगाना है साथ ही अपने विषय को अच्छे से याद करना चाहिए ताकि आने वाली परिक्षाओं में कोई कठिनाई न हो. सेहत की बात करें तो सिर दर्द की समस्या हो सकती है. यदि परिवार में सम्बन्ध बिगड़े हुये हैं तो इसे सुधारना ही आपके लिए लाभकारी होगा.

धनु- सप्ताह का प्रारम्भ कुछ कष्टदायक परिस्थिति में होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य से आपको शुभ फल प्रदान कराने वाला होगा साथ ही आपके रुके हुये कार्य में सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी. ऑफिस के किसी भी कार्य में मन नहीं लगने से कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं हो पाएंगा. यदि आप कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो पूरी तरह से सावधानी रखें, व्यापारिक कार्य में विघ्न या रुकावटे आ सकती हैं. इस सप्ताह के दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को संभालना होगा खान-पान में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है. परिवार में तनाव रहेगा, परस्पर वाद-विवाद या तर्क-वितर्क हो सकता है.

मकर- यह सप्ताह आपके लिये खट्टा-मीठा रहने वाला है. अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी तथा जल्दबाजी में निर्णय न लेते हुए धैर्य पूर्वक निर्णय लेना चाहिए. अपनी समस्याओं के प्रति अधिक पैनिक न हों. ऑफिस में आपके शत्रु पक्ष आपकी कमियों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे जिसके कारण ऑफिस में आपकी छवि खराब हो सकती है. लोहें से संबंधित व्यापार करने वालों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह संघर्षपूर्ण रहेगा. सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी तथा जटिल एवं पुराने रोगों में अपेक्षित सुधार होगा. महिलाओं को कमर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मित्रों के साथ आपको कहीं घूमने का मौका मिल सकता है.

कुम्भ- यह सप्ताह आपको संपूर्ण शांति प्रदान करने वाला होगा. नौकरी में उच्च अधिकारी वर्ग से अच्छा सम्पर्क बनाए रखना होगा जिससे कार्य में सफलता एवं यश की प्राप्ति हो सकती है. जो लोग बर्तनों का व्यापार करते है उनके लिए सप्ताह लाभप्रद रहने वाला है.  विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त हो सकती है. सेहत की बात करें तो अधिक चिकनाई युक्त भोजन करने से बचना चाहिए पेट से संबंधित रोग हो सकते है. पारिवारिक गतिविधियों में आप व्यस्त दिखाई देंगे. समाज में सम्मान एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति के शुभ अवसर प्राप्त होंगे.

मीन- इस सप्ताह में आप रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं. कार्य स्थल में पारिवारिक वातावरण मिल पाएगा साथ ही उच्च अधिकारी के प्रति आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में साहस एवं पराक्रम से सफल हो सकेंगे वहीं दूसरी ओर आर्थिक आय में वृद्धि हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग यदि उच्च शिक्षा के लिए कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो इस ओर सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका यह सप्ताह अच्छा रहेगा. घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखना होगा. नये सम्बन्धी एवं रिश्तेदारों से सम्पर्क स्थापित होंगे. आपके पिता के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navami Havan: पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
नवमी के हवन में नारियल की पूर्णाहुति क्यों देते हैं? इसके बिना अधूरी रहती है नवरात्रि की पूजा?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget