एक्सप्लोरर

Vastu Tips: रात को नींद नहीं आती है तो इसे हल्के में न लें, ये हो सकती है बड़ी वजह

Vastu Tips: यदि आपके नींद में बाधा उत्पन्न होती है तो अनिद्रा का कारण आपके बेडरूम में वास्तु दोष भी हो सकता है. इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप पूरी नींद ले सकते हैं.

Vastu Tips for Sleep: नींद न आने की समस्या से आजकल बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग सभी परेशान रहते हैं. अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन यदि आपको किसी तरह की शारीरिक परेशानी या मानसिक तनाव नहीं है और इसके बावजूद भी आपको रात में नींद नहीं आती तो इसका एक कारण वास्तु दोष हो सकता है. बेडरूम में वास्तु दोष होने से नींद में बाधा उत्पन्न हो सकती है.

इस परेशानी को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है जिससे कि आपकी समस्या दूर हो सकती है. जानते हैं अच्छी नींद के लिए वास्तु के अनुसार कैसे रखें अपने बिस्तर को व्यवस्थित.

दिशा है महत्वपूर्ण- वास्तु शास्त्र में स्थान और दिशा को महत्वपूर्ण माना गया है. सोने के लिए भी उचित दिशा में बेड का होना बहुत जरूरी है. ऐसा न होने से व्यक्ति की नींद में बाधा उत्पन्न होती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में बेड रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा को बेहतर माना जाता है. क्योंकि इससे पूर्व और उत्तर दिशा में खाली जगह बचती है.

इस तरह का बेड न रखें- वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी तिकोन आकार के बेड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं तिकोन आकार वाले स्थान में भी बेड को नहीं रखना चाहिए. इससे वास्तु दोष होता है.

बिस्तर को रखें साफ- बिस्तर को हमेशा साफ-सुथरा रखें. गंदे बिस्तर में सोने से रात में बुरे सपने आते हैं जिससे नींद प्रभावित होती है. वहीं बिस्तर में बहुत सारी किताबें या इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान जैसे मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि न रखें. बिस्तर के नीचे भी गंदगी न रहे, इस बात का ध्यान रखें.

बेड के सामने न रखें ये चीजें- बिस्तर के ठीक सामने बहुत बड़े आकार का दर्पण नहीं होना चाहिए. खासकर कपल्स बेडरूम में बेड के सामने शीशा न रखें. इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती है. बेड के ठीक सामने मृत पितरों या फिर कोई हिंसक तस्वीर या पेंटिंग न लगाएं.

ये भी पढ़ें: Safalta Ki Kunji: सफलता की राह में बाधा बनती हैं ये आदतें, आज ही बना लें दूरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये 1 काम, गुरु ग्रह की कृपा मिलने की है मान्यता
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें ये 1 काम, गुरु ग्रह की कृपा मिलने की है मान्यता
Kanwar Yatra 2026: घर बैठे कैसे मिलेगा कांवड़ यात्रा का पूरा पुण्य? जानें घर पर शिवलिंग पूजन की सही विधि और 5 नियम
घर बैठे कैसे मिलेगा कांवड़ यात्रा का पूरा पुण्य? जानें घर पर शिवलिंग पूजन की सही विधि और 5 नियम
Chaturmas 2026: भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
Amarnath Yatra 2026: 6 दिन बाद खुला मौसम, फिर शुरू हुई अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं में लौटी खुशी
6 दिन बाद खुला मौसम, फिर शुरू हुई अमरनाथ और माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं में लौटी खुशी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget