एक्सप्लोरर

24 January Today Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, मेष राशि से मीन राशि तक का जानें राशिफल

24 January Today Horoscope: वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों का वर्णन मिलता है. ग्रह-नक्षत्र की चाल से राशिफल का आंकलन होता है. बुधवार, 24 जनवरी का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल.

24 January Today Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 राशियों में हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, जिसके आधार पर ही राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज बुधवार का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है, यह काफी हद तक ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर भी निर्भर करता है.

ज्योतिष गणना के अनुसार आइए जानते हैं, बुधवार 24 जनवरी, 2024 का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आज किन्हें मिलेगा भाग्य का लाभ और किन्हें होगी निराशा. यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)-

मेष (Aries)- मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे. वैवाहिक जीवन में परिस्थितियों अच्छी रहेगी. जीवनसाथी के सहयोग से बिगड़े कार्य बनेंगे तथा मित्रों के सहयोग से उन्नति प्राप्ति में मदद मिलेगी. धन के लिए कम प्रयास में ही सफलता मिल जाएगी तथा शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए अच्छे धन प्राप्ति के योग बनेंगे. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा तथा व्यवसाय करने वालों के लिए भी धन प्राप्ति की परिस्थितियां बनती रहेगी.

वृषभ (Taurus)- वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा तथा मित्रों के सहयोग एवं परिवार के सहयोग से शुभ कार्यों को संपन्न करने में प्रसन्नता अनुभव करेंगे, लेकिन शत्रु पक्ष में कुछ उलझने रहेगी. शत्रुओं द्वारा दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन मजबूत इरादों से शत्रुओं के षड्यंत्र से निकल जाएंगे. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा तथा बाहरी स्थान में घूमने फिरने के योग भी बनेंगे लेकिन लंबी यात्राओं में सावधानी रखें. टांग अथवा पर में चोट मोच से बचाव रखें. शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए कुछ संघर्ष की परिस्थिति रहेगी.

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा. विशेषतौर पर वे लोग जो शेयर मार्केट से पैसा कमाते हैं या रियल इस्टेट अथवा कॉस्मेटिक या इंटीरियर डिजाइनिंग संबंधित चीजों से पैसा कमाते हैं उन्हें आज के दिन धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलने के पर्याप्त योग बने हुए हैं. हस्ताक्षर करने से संबंधित कार्य में पहले कागजात आदि की अच्छी तरह से जांच कर लें उसके बाद ही हस्ताक्षर आदि करें. करीबी मित्रों द्वारा कुछ परेशानी उत्पन्न की जा सकती है अथवा मित्रों से मनमुटाव हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें.

कर्क (Cancer)- राशि वालों के लिए दिन का पूर्वार्ध भाग चिंता कारक और संघर्ष कारक रह सकता है. संतान संबंधित चिंताएं तथा भाई-बहन से मनमुटाव हो सकता है. गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. सरकारी जॉब करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च वर्क करते हैं उन्हें रिसर्च वर्क में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए दिन खर्च भरा रह सकता है, अनावश्यक चीजों पर खर्च होने की संभावना अधिक है इसलिए धन को संभालने का प्रयास करें. शौक और दिखावे के लिए धन खर्च यह आपको बाद में दिक्कत दे सकता है. जीवनसाथी से संबंधित जॉब या जीवनसाथी के बिजनेस को लेकर दिन अच्छा रहेगा जीवनसाथी को भी उन्नति मिलेगी. मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा तथा लेखन कार्य करने वाले जातकों के लिए लेखन शैली में विकास होने की संभावनाएं रहेंगी.

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वाले जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा. भूमि लाभ के योग बने हुए हैं तथा जो लोग बड़े वाहनों के द्वारा बिजनेस करते हैं उन्हें बड़े वाहनों से धन लाभ की अच्छी उम्मीद की जा सकती है. शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए थोड़ी बहुत चिंता हो सकती है तथा जीवनसाथी से भी कुछ मनमुटाव हो सकता है विवादों को बढ़ावा ना दें. नौकरी करने वाले जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा. अगर संभव हो सके तो आवारा कुत्तों को रोटी खिला दें.

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए दिन का पूर्वार्ध भाग चिंता वाला रह सकता है तथा शाम के समय चिंता से अपने आप मुक्ति के रास्ते मिलना शुरू हो जाएंगे. दिन के समय जल्दबाजी में फैसला ना लें , किसी को जुबान भी ना दें यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. जीवनसाथी की सहायता से मुसीबत को पार करेंगे इसलिए महत्वपूर्ण मामलों में जीवनसाथी के साथ विचार विमर्श अवश्य करें. शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का मन बेचैन रह सकता है.

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों के लिए भी दिन चिंता वाला रहेगा, मानसिक अशांति बनी रहेगी तथा पिता से भी कुछ मतभेद हो सकता है. अतः विवादों में ना उलझे जितना संभव हो सके शांति बनाए रखें बेचैन मन से व्यर्थ के विवाद उत्पन्न हो जाएंगे. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए कुछ बाधाओं का सामना रहेगा. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए संघर्ष भरा दिन रहेगा. लेखा-जोखा हिसाब किताब सावधानी से करें.

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा. गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है. जुबान से कही गई एक छोटी बात बड़े मनमुटाव का कारण बन सकती है. यदि भूमि संबंधित कोई विवाद चल रहा हो तो उसमें भी जल्दबाजी न करें. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं विद्यार्थियों के लिए विभिन्न अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कुछ संघर्षों का सामना करना पढ़ सकता है. जीवनसाथी से मेलजोल अच्छा रहेगा.

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों के लिए मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा. यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और संतान को लेकर भी कुछ मनमुटाव हो सकता है. व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए इंपोर्ट एक्सपोर्ट वाला कार्य बहुत बढ़िया लाभ देने वाला है तथा जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है. शांतिपूर्वक मामलों को सुलझाएं जल्द ही मामले सुलझ जाएंगे. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कुछ चिंता का सामना करना पढ़ सकता है. मित्रों के सहयोग से संकट परेशानियों से निकलेंगे.

कुम्भ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों के लिए दिन का पूर्वार्ध भाग तो ठीक रहेगा, लेकिन दिन के उत्तरार्ध भाग के समय चिंता तथा परेशानियां घर सकती है. विशेष तौर पर शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी. वैसे तो शत्रु कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे लेकिन उनके षड्यंत्र आपको लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं, केवल मानसिक परेशानियां आपको दिक्कत करेंगी. शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय सामान्य रहेगा.

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों के लिए दिन चिंता वाला रहेगा तथा कड़े मानसिक संघर्ष की स्थिति होगी. धन को लेकर परिस्थितियों कुछ व्यय वाली रहेगी खर्च सोच समझकर करें तथा बाकी अन्य चीजों को लेकर कुछ खास परेशानी नहीं लगती है. शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए पैसे को लेकर कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है. जिनको कर्ज दिया है उनसे पैसा वापस लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: 23 January Today Horoscope: वृश्चिक और मकर राशि के लिए चिंताकारक रहेगा दिन, देखें आज का राशिफल

ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार, हिमाचल प्रदेश निवासी, पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, और मेदिनी ज्योतिष में निषुण हैं. इन्होंने अपने गहन अनुभव और अध्ययन के बल पर हजारों लोगों की कुंडलियों का सफलतापूर्वक विश्लेषण किया है और राजनीति, देश-विदेश, से जुड़े विषयों पर अनेक सटीक भविष्यवाणियां कर ख्याति प्राप्त की है. हाल ही में पाकिस्तान पर संभावित हमले को लेकर इनकी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई, जिससे इनकी प्रामाणिकता और दूरदर्शिता को व्यापक मान्यता मिली. ज्योतिषाचार्य निखिल कुमार का उद्देश्य केवल भविष्य बताना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली को ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संतुलित, सकारात्मक और प्रभावशाली बनाना है. ये परंपरागत शास्त्रों की जड़ों से जुड़े रहकर आधुनिक संदर्भों में समाधान प्रस्तुत करते हैं. लेखन, अध्ययन और संगीत के प्रति इनका गहरा रुझान है, जो इन्हें एक संवेदनशील और व्यापक दृष्टिकोण वाला ज्योतिषाचार्य बनाता है. ये निरंतर अपने लेखों, परामर्शों और अध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से जनमानस को जागरूक और सशक्त बना रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Tula Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget