एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2024: चंद्र ग्रहण के बाद पितृ पक्ष में ही लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें डेट, भारत में दिखेगा या नहीं

Surya Grahan 2024: पितृ पक्ष में इस साल सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है. जानें इस साल 2024 में लगने वाले आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख, सूतक काल समय, कहां-कहां दिखाई देगा.

Surya Grahan 2024: इस साल 2024 का पितृ पक्ष बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. संयोगवश इस बार पितृ पक्ष (Pitru paksha) में दो-दो ग्रहण लग रहे हैं. 18 सितंबर 2024 को साल का दूसरा चंद्र है तो वहीं सितंबर में ही इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second solar eclipse) भी लगने वाला है.

ज्योतिषविदों की मानें तो पितृपक्ष पर ग्रहण का यह अशुभ प्रभाव चिंताजनक है. ऐसे में जानकार लोगों को संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं. आइए जानते हैं इस बार दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा, भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा या नहीं, क्या होगा असर.

2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब ? (Surya Grahan 2024 in October Date)

इस साल सितंबर में चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद ही साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा. दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को सर्व पितृ अमावस्या पर लगेगा.  ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है. सूर्य ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अशुभ घटना माना गया है.

भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ? (Surya Grahan 2024 in India)

भारतीय समयानुसार साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को रात 09.13 मिनट से लेकर मध्‍यरात्रि 03.17 मिनट तक रहने वाला है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू होता है. चूंकि भारत में ये ग्रहण रात में लगेगा इसलिए यहां सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा, सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा (Surya Grahan Kha Kha Dikhega)

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत को छोड़कर अर्जेंटीना, प्रशांत महासागर, आर्कटिक, दक्षिणी अमेरिका, पेरू और फिजी आदि देशों में देखा जा सकेगा.

वलयाकार सूर्य ग्रहण क्या होता है ?

वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा केवल सौर डिस्क का एक अस्पष्ट हिस्सा दिखता है, जबकि सूर्य का चमकता हुआ बाहरी आवरण एक रिंग की तरह दिखाई देता है. इस घटना को वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहते हैं.

Dussehra 2024 Date: दशहरा साल 2024 में कब ? जानें विजयादशमी की डेट और रावण दहन का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Masik Karthigai 2026: कृत्तिका नक्षत्र शुरू, आज शाम दीप जलाने की परंपरा क्यों?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget