एक्सप्लोरर

Shukra Pradosh Vrat 2025: विवाहित स्त्रियों के लिए शुक्र प्रदोष व्रत क्यों शुभ

Shukra Pradosh Vrat 2025: 19 सितंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. शुक्रवार का दिन पड़ने से इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. विशेषकर सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत शुभ माना जाता है.

Shukra Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत को बहुत ही फलदायी माना जाता है. हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. सितंबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को रखा जाएगा.

प्रदोष व्रत अगर शुक्रवार के दिन पड़े तो इसे शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. प्रदोष व्रत के दिन उपवास रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. इससे कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लेकिन खासकर विवाहित स्त्रियों के लिए शुक्र प्रदोष व्रत बहुत ही शुभ माना गया है आइए जानते हैं क्या है इसका कारण.

विवाहित स्त्रियों के लिए शुक्र प्रदोष व्रत है फलदायी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है. शुक्र ग्रह को प्रेम, रोमांस भोग-विलास आदि का कारक माना जाता है. कुंडली में यदि शुक्र की स्थिति मजबूत हो तो दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और स्थिरता बनी रहती है और तनाव कम होता है.

इसलिए कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत करने वाली स्त्रियों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है.

इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत को पति की आयु, वैवाहिक सुख, धन-समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द की दृष्टि से बहुत शुभ माना गया है. खासकर विवाहित स्त्रियां शुक्र प्रदोष व्रत पर शिव-पार्वती की पूजा जरूर करें.

शिवपुराण और स्कंद पुराण में भी शुक्र प्रदोष व्रत को अत्यंत फलदायी बताया गया है. साथ ही शुक्रवार का दिन स्त्रियों के सौभाग्य और लक्ष्मी प्राप्ति का दिन माना गया है.

इस समय करें पूजा (Shukra Pradosh Vrat 2025 Puja Time)

इस बात का ध्यान रखें कि, शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में ही करें. बता दें कि प्रदोष काल सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पूर्व और सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक का समय होता है. 19 सितंबर को शुक्र प्रदोष व्रत पर पूजा के लिए शाम 6:21 से 8:43 का समय शुभ रहेगा.

ये भी पढ़ें: Shukra Pradosh Vrat 2025: 19 सितंबर को बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi 2026: देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Devshayani Ekadashi: चातुर्मास से पहले घर के ये 3 कोने बदल देंगे आपकी किस्मत! जानिए देवशयनी एकादशी के अचूक उपाय
क्या आपके घर में भी रुकता नहीं पैसा? चातुर्मास शुरू होने से पहले करें ये छोटा सा वास्तु काम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget