एक्सप्लोरर

Shanivaar ke upay : शनिवार के दिन नही खरीदनी चाहिए ये चीज़ें...होता है नुकसान

शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग कई जतन करते हैं. कहीं तिल का दान तो कभी पीपल के नीचे तेल का दिया. वहीं भक्तों का ऐसा श्रद्धा भाव देख शनिदेव खूब प्रसन्न भी होते हैं

कहते हैं शनिदेव कर्मों के देव हैं और इंसान के कर्मों के अनुरूप ही उन्हें फल देते हैं. वहीं शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग लाखों जतन करते हैं. कहीं तिल का दान तो कभी पीपल के नीचे तेल का दिया. वहीं भक्तों का ऐसा श्रद्धा भाव देख शनिदेव खूब प्रसन्न भी होते हैं लेकिन इसके अलावा भी शनिवार और शनि देव से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना ज़रुरी होता है. ताकि भूल से भी शनि महाराज क्रोधित ना हो और उनकी कु दृष्टि से आप हमेशा बचे रहे. 

कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें करने की खासतौर से शनिवार के दिन मनाही होती है, और अगर भूल से वो काम शनिवार के दिन कर दिए जाए तो इसके कुछ दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं. अपनी इस रिपोर्ट में आज हम आपको ऐसी ही खास बातों के बारे में बताने जा हैं. कहते हैं शनिवार के दिन कुछ चीज़ें खरीदकर घर में नहीं लानी चाहिए. आज हम उन्हीं चीज़ों के बारे में आपको बताएंगे.

शनिवार के उपाय

लोहे का सामान

कहा जाता है कि शनिवार के दिन ना तो लोहे की कोई वस्तु खरीदें और ना ही उसे घर में लाएं. इसके अलावा किसी भी दिन आप लोहे का सामान खरीद सकते हैं। वहीं शनिवार के दिन लोहे का दान करना काफी शुभ माना जाता है. लेकिन लोहा खरीदेंगे तो शनिदेव के क्रोध का सामना ज़रुर करना पड़ेगा.

नमक

सिर्फ लोहे का सामान ही नहीं बल्कि शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए. कहते हैं अगर इस दिन नमक खरीद कर घर लाया जाए तो घर के सदस्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जाता है. 

काले तिल

शनिवार को काले तिल के दान का काफी महत्व बताया जाता है. इसके अलावा भक्त काले तिल शनिदेव पर भी अर्पित करते हैं. यही कारण है कि इस दिन काले तिल खरीदने नहीं चाहिए. बल्कि इस दिन काले तिल का दान करें. और दान के लिए पहले से ही काले खरीद कर रख लें.

काले रंग के जूते

कहा जाता है कि काले रंग के जूते शनिवार के दिन भूलकर भी नहीं खरीदने चाहिए. अन्यथा व्यक्ति को कार्य में असफलता का सामना ही करना पड़ता है. ऐसे में अगर चाहते हैं कि आपके कार्य असफल ना हो तो काले रंग के जूते शनिवार के दिन कभी ना खरीदें.

ये तो थी वो चीज़ें जो शनिवार के दिन कभी नहीं खरीदनी चाहिए. इससे इतर एक चीज़ ऐसी भी है जो शनिवार के दिन खरीदने से आपको काफी फायदा पहुंचता है. वो है झाड़ू….जी हां...अगर आपकी झाडू खराब हो गई है और नई झाडू लाने के बारे में सोच रहे हैं तो शनिवार से बेहतर और कोई दिन नही. क्योंकि इस दिन झाडू खरीदना काफी शुभ माना जाता है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
Dussehra 2026 Puja Muhurat: आज 20 अक्टूबर को दशहरे की पूजा कब करें?
Dussehra 2026: कल दशहरे की सुबह भी रहेगी नवमी, दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी दशमी… घर में पूजा कब करें?
20 अक्टूबर 2026 को होगा रावण का दहन, जानें शस्त्र पूजन और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
20 अक्टूबर 2026 को होगा रावण का दहन, जानें शस्त्र पूजन और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
आज का मीन राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से प्रॉफिट में बंपर इजाफा, खर्चों में कमी, ऑफिस में भावनात्मक सतर्कता
आज का मीन राशिफल 20 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से प्रॉफिट में बंपर इजाफा, खर्चों में कमी, ऑफिस में भावनात्मक सतर्कता

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget