एक्सप्लोरर

Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर शनिदेव की कृपा पाने का सुनहरा अवसर! जानें पूजा विधि, मंत्र और दान का महत्व

Shani Amavasya: इस साल शनि अमावस्या की तिथि 23 अगस्त 2025 रविवार के दिन है. इस दिन शनि देव और पितरों की पूजा की जाती है. शनिश्चरी अमावस्या 2025 के दिन क्या करना चाहिए? जानिए विस्तार से.

Shani Amavasya 2025: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. ऐसे में इस बार अमावस्या की तिथि शनिवार के दिन है, जिस वजह से ये कई मायनों में खास हो चुका है. इस साल शनि अमावस्या 23 अगस्त 2025 रविवार के दिन है.

ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को शनिदेव और पितरों को समर्पित बताया गया है. आइए जानते हैं शनि अमावस्या से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

अगर आपके जीवन में शनि साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है. करियर में कई तरह की रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है या रिश्तें खराब होते जा रहे हैं तो ये दिन आपके लिए ही है. मान्यताओं के मुताबिक जब कोई अमावस्या शनिवार के दिन आती है तो उसका प्रभाव कई गुना तक बढ़ जाता है. शनिवार का दिन कर्मफल और न्याय प्रधान देवता शनि देव को समर्पित है.

शनि अमावस्या 23 अगस्त 2025 को क्या करें?

  • शनि अमावस्या के दिन शनि महाराज को सप्त धन्य यानी 7 तरह के अनाज अर्पित करने चाहिए.
  • इसमें काले तिल, सरसों का तेल मुख्य रूप से अर्पित करें.
  • इसके साथ ही शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए चींटियों को देसी खांड खिलानी चाहिए.
  • ऑफिस या घर पर काम करने वाले लोगों को चाय पिलाना चाहिए.
  • अन्न का दान जरूर करें.
  • अमावस्या के दिन पितरों की पूजा जरूर करें.
  • किसी भी व्यक्ति के साथ छल, धोखा या कपट करने से बचें.
  • शनि चालीसा या शनि स्तोत्र का पाठ करें.

शनि अमावस्या पर कौन से मंत्र का जाप करें?
इस दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास मंत्रों का जाप 108 बार जरूर करना चाहिए. इसके साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से आपको शक्ति और ज्ञान की प्राप्ति होती है.

मंत्र- ऊँ शं शनैश्चराय नम:

शनि अमावस्या के दिन हनुमान चालीसा का भी पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से शनि देव के साथ हनुमान जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.

शनिश्चरी अमावस्या पौराणिक कथा
शनि देव को देवताओं से वरदान मिला था कि वे लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देंगे. एक बार किसी राजा ने शनि देव का मजाक उड़ाने के साथ अपमान कर दिया. परिणामस्वरूप शनिदेव ने राजा की संपत्ति, राज्य, परिवार सब छीनकर उसे रंक बना दिया.

इसके बाद राजा ने विद्वानों के कहने पर शनिश्चरी अमावस्या के दिन शनि देव की विधिवत पूजा और उपासना के बाद उनसे माफी मांगी. इसके बाद शनिदेव ने राजा का सब कुछ उसे वापस कर दिया.

शनि अमावस्या के दिन तिल का करें दान
शनि कर्मफल दाता है. शनि अनुशासन, तपस्या, संयम और न्याय के देवता हैं. शनि अमावस्या के दिन इनकी पूजा और तेल से अभिषेक करने के बाद काले तिल, तेल, लोहे के बर्तन और उड़द की दाल का दान करना चाहिए. ऐसा करना लाभकारी माना जाता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026 First Day: सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
सावन 30 जुलाई से शुरू, पहले दिन बेहद दुर्लभ संयोग, शिव पूजा के लिए ये है श्रेष्ठ समय
Amarnath Yatra 2026: 'छड़ी मुबारक' श्रीनगर से रवाना, जानिए भूमि-पूजन से पवित्र गुफा तक के मुख्य अनुष्ठान
अमरनाथ यात्रा 2026: 'छड़ी मुबारक' श्रीनगर से रवाना, जानिए भूमि-पूजन से पवित्र गुफा तक के मुख्य अनुष्ठान
Sawan 2026 Live: कल से शुरू होगा सावन, पहले दिन जलाभिषेक का मुहूर्त, विधि, भोग सारी अपडेट देखें
LIVE: सावन 30 या 31 जुलाई कब शुरू ? पहले दिन जलाभिषेक का मुहूर्त, विधि सारी अपडेट देखें
Rashifal 30 July 2026: सावन लाया मकर, सिंह सहित 5 राशियों के लिए खुशियां, धन बढ़ोत्तरी के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन लाया मकर, सिंह सहित 5 राशियों के लिए खुशियां, धन बढ़ोत्तरी के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget