एक्सप्लोरर

Sawan 2025: सावन में 3 दिन महादेव की कृपा पाने का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan 2025: सावन माह में हर दिन खास होता है लेकिन इस बार शिव साधना के लिए लगातार तीन दिन 21, 22 और 23 जुलाई का एकसाथ दुर्लभ संयोग बना है. शिव भक्तों को इसका विशेष लाभ मिलेगा.

Sawan 2025: शिव का पावन महीना सावन चल रहा है. महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस माह में विशेष रूप से भक्त जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और कांवड़ यात्रा करते हैं. मान्यता है इसके प्रभाव से साधक की मनोकामनाएं जल्द सिद्ध हो जाती है और जीवनभर भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है.

वैसे तो सावन के किसी भी शिव साधना करना उत्तम है लेकिन इस साल तीन दिन लगातार महादेव पर जल अर्पित करने का खास संयोग बन रहा है, आइए जानते हैं 21, 22, 23 जुलाई 2025 का दिन सावन में क्यों खास माना जा रहा है.

सावन में 21, 22, 23 जुलाई का दिन बेहद खास

21 जुलाई 2025 - इस दिन दूसरा सावन सोमवार है, जो शिव जी का प्रिय दिन माना गया है. इस दिन भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में कतार लगती है. ऐसा कहा जाता है कि सावन में सोमवार को उपवास करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और पिछले पापों का नाश होता है.

22 जुलाई 2025 - इस दिन सावन का पहला प्रदोष व्रत है. मंगलवार होने से ये भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा. मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति प्रदोष काल में शिव साधना करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मनोकामनाएं जल्द पूरी होती है. सुखी वैवाहिक जीवन और मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए भौम प्रदोष व्रत की विशेष मान्यता है.

  • सावन प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त - शाम 7.18 - रात 9.22

23 जुलाई 2025 - इस दिन सावन शिवरात्रि है. कांवड़ यात्रा का जल सावन शिवरात्रि के दिन ही शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है. शिवरात्रि अर्थात शिव की प्रिय रात, क्योंकि ये शिव और शक्ति के मिलन का दिन है. ऐसे में जो लोग महादेव की अभी तक पूजा नहीं कर पाएं हो, वो इस दिन जरुर जल अर्पित करें. इसके फलस्वरूप पूरे सावन शिव साधना का पुण्य प्राप्त होता है.

सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त

निशिता काल पूजा समय 00:07 AM से 00:48 AM (कुल अवधि 41 मिनट)
प्रथम प्रहर पूजा का समय    23 जुलाई 07:17 PM से 09:53 PM
दूसरे प्रहर पूजा का समय  23 जुलाई 09:53 PM से 00:28 AM
तीसरे प्रहर में पूजा का समय  24 जुलाई 00:28 AM से 03:03 AM
चौथे प्रहर में पूजा का समय  24 जुलाई 03:03 AM से 05:38 AM
शिवरात्रि व्रत पारण टाइम  शिवरात्रि व्रत पारण टाइम 

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा बीच में छोड़ने पर क्या होता है ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Rashifal 22 August 2026: शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनिवार को शनि देव करेंगे किसके साथ न्याय, किसी के सामने आएंगी चुनौतियां, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget