एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023: मृत्यु तिथि नहीं याद, तो अमावस्या के अलावा पितृ पक्ष में कब करें श्राद्ध ? जानें

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष 29 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू हो रहे हैं. इसमें पूर्वजों का श्राद्ध उनकी मृत्यु तिथि पर करना चाहिए. अगर तिथि याद न हो तो अमावस्या के अलावा कब करें श्राद्ध जानें.

Pitru Paksha 2023 Start and End Date: अश्विन महीने के कृष्णपक्ष के पन्द्रह दिन, श्राद्ध पक्ष कहलाते हैं. ये दिन पूर्वजों के स्मरण तर्पण के दिन माने जाते है. श्राद्ध याने ‘श्रद्धया यत् क्रियते तत्।‘ श्रद्धा से जो अंजलि दी जाती है उसे श्राद्ध कहते है. पूर्वजों के ऋण से मुक्त होने के लिए श्राद्ध कर्म पूर्ण श्रद्धा के साथ करना चाहिए.

श्राद्ध कर्म न करने, पितृ ऋण से मुक्त न होने पर कई प्रकार के कष्ट हो सकते है. इसीलिए श्राद्ध पक्ष में उनकी मृत्यु तिथि पर विधि-विधान युक्त श्राद्ध करने से यह ऋण उतर जाता है. आइये जानते हैं साल 2023 में श्राद्ध की शुरुआत कब से हैं

पितृ पक्ष 2023: 29 सितंबर  से 14 अक्टूबर तक (Pitru Paksha 2023 Calendar)

29 सितम्बर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक श्राद्ध पक्ष रहेंगे. यह अवसर भाद्रपद माह की पूर्णिमा से लेकर अश्विन माह की अमावस्या तिथि तक रहता है. श्राद्ध में पितरों को मुख्य रूप से खीर का भोजन सर्वाधिक प्रिय है,  इसलिए श्राद्ध के दिन खीर-पुड़ी का भोजन किया जाए तो श्रेष्ठ रहता है. इस विषेष समय के दौरान शादी, सगाई, गृह प्रवेष, प्रतिष्ठान का मुहूत्र्त जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते.

मृत्यु की तिथि नहीं याद, तो कब करें श्राद्ध?

  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी पूर्वजो की मृत्यु तिथि के दिन ही उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है.
  • परन्तु सभी मृतक स्त्री जातकों का श्राद्ध नवमी को सम्पन्न करना चाहिए.  जिसे ‘‘मातृनवमी‘‘ कहते है जो की इस वर्ष 7 अक्टूबर 2023 शनिवार को है.
  • पुरूष जातकों का श्राद्ध जिनकी पुण्यतिथि नहीं ध्यान में हो सर्वपितृ अमावस्या को किया जाना चाहिए. जो कि शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को है.
  • अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा तिथि को नाना का श्राद्ध किया जाता है, जिसे ‘‘नान श्राद्ध‘‘ और ‘‘आजा‘‘ भी कहते है. जब पुत्री-दामाद और उनकी संतान होने पर पुत्री का पिता जीवित न हो तो दौहित्र अपने नाना का श्राद्ध करता है. नाना की मृत्यु चाहे किसी भी तिथि को हुई हो पर पुत्री अपने घर पर पिता का श्राद्ध अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा तिथि को ही करती है, जो इस बार 15 अक्टूबर 2023 को है.

Pitru Paksha 2023: 29 या 30 सितंबर प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध कब ? जानें सही डेट और पिंडदान का समय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
Varalakshmi Vrat 2026: वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget