एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2021: आज से शुरू हुए पितृ पक्ष, जानें पिंडदान में चावल की क्यों बनाते हैं पिंडी, ये हैं श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां

Pitru Paksha Tithi : भाद्रपद मास (Bhadrapad Month) की पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष (Sharadh Paksha) की शुरुआत हो जाती है. आज पूर्णिमा श्राद्ध (Purnima Sharadha) है.

Pitru Paksha Important Tithi: भाद्रपद मास(Bhadrapad Month) की पूर्णिमा से श्राद्ध पक्ष (Sharadh Paksha) की शुरुआत हो जाती है. आज पूर्णिमा श्राद्ध (Purnima Sharadha) है. 20 सितंबर पूर्णिमा श्राद्ध से शुरु होकर 6 अक्टूबर अश्विन मास की अमावस्या (Ashwin Month Amavasya) पर समाप्त होंगे. पितृपक्ष के दौरान 16 दिनों तक पितरों को याद किया जाता है. कहते हैं पितृपक्ष के दौरान पितर धरती पर अपने वंशजों से मिलने आते हैं और उन्हें आर्शीवाद देकर जाते हैं. ऐसे में वंशज भी अपने पितरों के लिए तर्पण, दान और पिंडदान कर्म, श्राद्ध और पूजा आदि करते हैं.  

कहते हैं कि पितरों के आर्शीवाद से घर में सुख-समृद्धि का विकास होता है और धन-धान्य की कमी नहीं होती. वहीं, अगर पितर अतृप्त या नाराज होकर वापस लौटते हैं तो वे अपने वंशजों को शाप दे जाते हैं, जिससे घर परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और धन की भी कमी होने लगती है. इसलिए ये 16 दिन पितरों का अच्छे श्राद्ध कर्म, पिंडदान आदि करना चाहिए. आइए जानते हैं पितृपक्ष की कुछ महत्वपूर्ण चीजें.  

पिंडदान में चावल की पिंडी का महत्व (Chawal Use In Pinddan)
पितृपक्ष के दौरान जब पितरों का पिंडदान किया जाता है तो उस पर चावल के आटे की पिंडी बनाई जाती है. क्या आप जानते हैं उस समय सिर्फ चावल का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है? दरअसल, हिंदू धर्म में चावल का विशेष महत्व है. इसे शुभ अन्न माना गया है. चावल की एक खास विशेषता ये होती है कि ये खराब नहीं होता. साथ ही इसकी तासीर ठंडी होती है. पितरों को शांति मिले और लंबे समय तक उनकी आत्मा वो पिंडों से संतुष्टी पा सकें, इसलिए पिंड चावल के आटे से बनाए जाते हैं. 

पितृ पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां (Pitru Paksha Important Thithi)

कहते हैं वैसे तो 16 दिन चलने वाली श्राद्ध की सभी तिथियां अपने आप में महत्वपूर्ण होती हैं. मरने वाले व्यक्ति की तिथि के अनुसार ही उसी तिथि को श्राद्ध किया जाता है. लेकिन इनमें भी कुछ तिथियां ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं. आइए जानें.

पंचमी श्राद्ध- पंचमी  तिथि का श्राद्ध आमतौर पर वो लोग करते हैं जिनके पितरों की मृत्यु पंचमी तिथि को हुई होती है. इसके साथ ही पंचमी का श्राद्ध वो लोग भी कर सकते हैं, जिनके घर में किसी की अविवाहित स्थिति में मृत्यु हुई हो. उनके लिए भी पंचमी तिथि का श्राद्ध किया जाता है.

नवमी श्राद्ध - पितृपक्ष के दौरान पड़ने वाली नवमी तिथि को मातृनवमी के नाम से भी जाना जाता है. इस तिथि कुल की सभी दिवंगत महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है. बाकि उन पितरों का तो होता ही है जिनकी मृत्यु नवमी के दिन हुई हो. 

चतुर्दशी श्राद्ध- जिनकी अकाल मृत्यु हुई होती है उनके श्राद्ध चतुर्दशी तिथि के दिन किया जाता है. 

सर्वपितृ अमावस्या- जिन लोगों के मृत्यु के दिन की सही-सही जानकारी न हो, उनका लोगों का श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या को किया जाता है.

Pitru Paksha 2021: जन्म कुंडली में मौजूद पितृ दोष व्यक्ति की सफलता में बनता है बाधक, नहीं मिलता है सम्मान, सेहत और धन की होती है हानि 

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष प्रारंभ, श्राद्ध में कौवों को भोजन क्यों करवाते हैं, जानें ये रहस्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget