एक्सप्लोरर

Pitru Paksha Niyam: 20 सितंबर से आरंभ हो रहे हैं पितृपक्ष, पहले ही जान लें पितृ पूजा के नियम

Pitru Paksha: पितृ पक्ष का आरंभ इस साल 20 सितंबर से हो रहा हैं. इनका समापन 6 अक्टूबर को होगा.

Pitru Paksha Puja Niyam: पितृ पक्ष (pitru paksha) का आरंभ इस साल 20 सितंबर से हो रहा है. इनका समापन 6 अक्टूबर (pitru paksha ends 6 october ) को होगा. बता दें कि पितृ पक्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर अश्विन मास की अमावस्या तक होते हैं. इन 15 दिनों में अपने पितरों को तिथि पर याद करते हुए उन्हें तर्पण (tarpan), श्राद्ध कर्म (sharadh karam) और दान (daan) आदि करके पितरों की आत्मा को तृप्त किया जाता है. कहते हैं कि इन दिनों में पितर धरती पर आते हैं. ऐसे में अगर उनका श्राद्ध विधि पूर्वक न किया जाए, तो पितर नाराज होकर अतृप्त ही वापस लौट जाते हैं.अपने वंशजों को शाप देते हैं. वहीं, प्रसन्न होने पर वंशजों को ढेर सारा आर्शीवाद दे जाते हैं. 

कहते हैं कि श्राद्ध करने से व्यक्ति का पितृ दोष नहीं रहता लेकिन पितृ पक्ष के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. पूजा के कुछ नियम हैं, अगर श्राद्ध विधि पूर्वक किया जाए, तो पितरों प्रसन्न होकर वापस लौटते हैं. आइए डालते हैं एक नजर इन नियमों पर.

1. शास्त्रों में कहा गया है कि पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध हमेशा दोपहर के समय किया जाना चाहिए. ब्राह्मणों को भोजन करवाने का समय दोपहर का समय होना चाहिए. माना जाता है कि ये समय पितृ पूजन के लिए सबसे उत्तम होता है. इसके अलावा पंचबलि भोग भी जरूर लगाना चाहिए. इस दौरान गाय, कौआ, कुत्ते, देव और चीटी आदि को भोग लगाना चाहिए. 

2. पितृ पक्ष के दौरान ब्राह्मण को दिए जाने वाला भोजन और बनाने के बर्तन कभी भी लोहे के नहीं होने चाहिए. कहते हैं इस दौरान लोहे के बर्तनों का प्रयोग करने से परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसा करने से आर्थिक तंगी बढ़ती है और आपस में लोगों के बीच टकराव भी बढ़ता है. 

3. घर पर किसी का श्राद्ध होने पर या किसी के घर भोजन के लिए जा रहे हैं, तो शरीर के किसी अंग पर तेल न लगाएं. इसके साथ ही पान भी नहीं खाना चाहिए. शास्त्रों में पितृ पक्ष के दौरान इत्र लगाने की मनाही होती है. इतना ही नहीं, इन दिनों बाल और दाढ़ी बनवाने की भी मनाही होती है.

4. शास्त्रों के अनुसार पितृ पक्ष में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. कहते हैं इन दिनों अपनी आत्मा की आवाज को सुनकर पितरों को याद करना चाहिए. 

5. पितृ पक्ष के दौरान किसी भी व्यक्ति का निरादर नहीं करना चाहिए. इस दौरान यदि कोई भिक्षक या कोई जानवर आपके घर के आगे आए तो उसे खाली हाथ न जाने दें. साथ ही, यदि आपसे कोई मदद मांगे तो यथासंभव मदद जरूर करें. मान्यता है कि इन दिनों में पितर किसी भी रूप में आपके घर आ सकते हैं. 

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष के दौरान जरूर लगाएं ये पौधे, प्रसन्न होंगे पितर तो मिलेगा आर्शीवाद

Pitru Paksha 2021: पितृ पक्ष में दाढ़ी और बाल न कटवाने के पीछे क्या है परंपरा, जानें श्राद्ध में किन चीजों से परहेज करें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharad Purnima 2026: आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रदर्शन का महत्व और अर्घ्य देने की विधि
Sharad Purnima 2026: आज चंद्रदर्शन का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और आपके शहर में चांद निकलने का समय
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा आज, शाम 5 बजे निकलेगा चांद, जानें पूजा और खीर रखने का समय
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा की खीर आज रात रखें, कल सुबह भी रहेगी पूर्णिमा, जानें पूजा का समय
Kartik Maas 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग, जानें खीर रखने का सही समय और पूजा विधि
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर अमृत वर्षा और सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग, जानें खीर रखने का सही समय और पूजा विधि

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget