एक्सप्लोरर

देश का एकमात्र तीर्थ जहां किया जाता है केवल माता का श्राद्ध, आइए जानें इस तीर्थ के बारे में

गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर में स्थित बिंदु सरोवर तट पर केवल मातृश्राद्ध किया जाता है.

Pitru Paksha 2020:  हिन्दू धर्म में मानव जीवन के लिए कुल 16 संस्कारों को बनाया गया है. इन्हीं 16 संस्कारों के सहारे ही मनुष्य अपना जीवन व्यतीत करता है. मनुष्य के लिए बनाए गए ये 16 संस्कार गर्भधारण से शुरू होता हैं और इनका अंत मनुष्य के मरने के बाद होने वाले अंतिम संस्कार से होता है. मृत्यु के बाद भी हमें अपने पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता रहे और हमारा अपने पूर्वजों के प्रति आदरभाव बना रहे इसीलिए हिन्दू धर्मशास्त्रों में पितृ कर्म की व्यवस्था की गई है. इन पितृ कर्म के तहत श्राद्ध, तर्पण आदि कर्म किए जाते हैं.

पूर्वजों के प्रति किए जाने वाले इन पितृ कर्मों को करने के लिए देश के अलग-अलग स्थानों पर पितृ तीर्थ भी बनाए गए हैं. इन पितृ तीर्थों पर पूर्वजों / पितरों की आत्मा की संतुष्टि के लिए पूरे विधि-विधान के साथ श्राद्ध करने का विधान किया गया है. इन्हीं पितृ तीर्थो में से एक पितृ तीर्थ देश के गुजरात राज्य के सिद्धपुर नामक स्थान पर बिंदु सरोवर तट पर बनाया गया है जहां पर केवल माता की श्राद्ध या मातृश्राद्ध करने का विधान है.

ऋग्वेद की ऋचांओं में भी गुजरात के सिद्धपुर का वर्णन किया गया है. यह बिंदु सरोवर गुजरात के अहमदाबाद से करीब 130 किमी. उत्तर दिशा में स्थित है. इस बिंदु सरोवर का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है.

सिद्धपुर के बिंदु सरोवर तट पर किया था कपिल मुनि ने अपनी माता का श्राद्ध: कहा जाता है कि सांख्य दर्शन के प्रणेता और भगवान विष्णु के अवतार के नाम से जाने, जाने वाले कपिल मुनि का आश्रम सरस्वती नदी के तट पर बिंदु सरोवर पर था. इसी बिंदु सरोवर के तट पर कपिल मुनि ने अपनी माता के मोक्ष की प्राप्ति के लिए कार्तिक महीने में अनुष्ठान किया था.

ऐसा भी कहा जाता है कि परशुराम ने भी अपनी माता का श्राद्ध बिंदु सरोवर के तट पर किया था. इसलिए इस बिंदु सरोवर को मातृ मोक्ष स्थल भी कहा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget