एक्सप्लोरर

Hariyali Teej : महादेव से पहले श्रीहरि विष्णु से तय हुआ था पार्वती का विवाह

11 अगस्त को पड़ रहे हरियाली तीज व्रत की पौराणिक कथा रोचक होने के साथ विश्व को समर्पण की सीख देती है.

Hariyali teej : हरियाली तीज उत्सव पूरे भारत में भगवान शंकर, मां पार्वती के पुनर्मिलन के मौके पर मनाया जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था, जिसके बाद पार्वती को शिवजी पति के रूप में मिले, लेकिन नारदजी की मध्यस्थता के चलते पिता पर्वतराज हिमालय ने श्रीहरि विष्णु से उनका विवाह तय कर दिया था. खुद विष्णुजी ने भी पर्वतराज की ऐसी मंशा जानकर विवाह के लिए हामी भर दी थी.

मगर नियति पहले से तय थी, ऐसे में शिवजी को पति के रूप में नहीं पाते देखकर पार्वती ने एक बार फिर कठोर तप शुरू किया और इस बार खुद महादेव को आकर उन्हें विवाह के लिए हामी भरनी पड़ी. पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्होंने यह वरदान दे डाला कि पार्वती की तरह जो भी स्त्री इस व्रत को पूरी निष्ठा से पूरा करेगी, उसे पार्वती की तरह की मनोवांछित फल मिलेगा.

पौराणिक कथाओं के अनुसार मां गौरी ने हिमालयराज के घर पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया तो वह बचपन से ही शिव को पति के रूप पाना चाहती थीं. इसके लिए कठोर तप किया. इस दौरान एक दिन नारदजी पहुंचे, जिन्होंने हिमालयराज से कहा कि पार्वती के तप से खुश विष्णुजी उनसे विवाह करना चाहते हैं. यह सुनकर हिमालय बहुत प्रसन्न हुए. इसके बाद नारद मुनि विष्णुजी के पास पहुंचे और बताया कि हिमालयराज ने पुत्री पार्वती का विवाह आपसे कराने का निश्चय किया है. यह सुनकर विष्णुजी ने भी हामी भर दी.

इस पर नारद पार्वती के पास पहुंचे और बताया कि हिमालय ने उनका विवाह विष्णु से तय कर दिया है. इतना सुनते ही पार्वती निराश हो गईं और पिता से छिपकर एकांतवास में चली गईं. एक सुनसान जंगल में पार्वती ने फिर से तपस्या शुरू कर दी. रेत से शिवलिंग बनाकर निर्जला उपवास रखते हुए पूजा शुरू की. शिव तपस्या से प्रसन्न होकर प्रकट हुए और मनोकामना पूरी करने का वचन दे दिया. इतने में पिता हिमालय भी पहुंच गए, जो पार्वती के मन की बात जानकर उनका विवाह भगवान शिव से कराने के लिए राजी हो गए. इसके बाद विधि-विधान से शिवजी का पार्वती से विवाह हुआ. शिव ने कहा कि 'हे पार्वती! तुमने जो कठोर व्रत किया था, उसका फल ही है कि हमारा विवाह हो पाया है. अब से इस व्रत को पूरी निष्ठा से निभाने स्त्री को मनोवांछित फल का वरदान देता हूं.' कहा जाता है कि इस दिन पेड़, नदी और जल देवता वरुण देव की भी उपासना होती है.

इन्हें पढ़ें :
Sawan 2021: बेलपत्र चढ़ाने से महादेव होते हैं प्रसन्न, दूर करते हैं दुःख और संकट, जानें बेलपत्र चढ़ाने के क्या हैं नियम?

Samsaptak Inauspicious Yoga: सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से बना है ये समसप्तक अशुभ योग, जानें आप पर क्या होगा असर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chor Panchak 2026: आज से चोर पंचक शुरू, क्यों ये माना जा रहा ये खतरनाक, किन चीजों से बचकर रहें
आज से चोर पंचक शुरू, क्यों ये माना जा रहा ये खतरनाक, किन चीजों से बचकर रहें
Sawan 2026: चांदनी चौक से लेकर छतरपुर तक 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजी राजधानी; पुलिस मुस्तैद, कांवड़ शिविर भी शुरू
चांदनी चौक से छतरपुर तक: सावन के पहले दिन दिल्ली के प्रमुख शिव मंदिरों का हाल, जाने दर्शन की व्यवस्था
August 2026: अगस्त में ग्रहों की बड़ी हलचल: 4 ग्रहों के गोचर से मचेगी उथल-पुथल, आपकी राशि पर क्या होगा असर?
अगस्त में ग्रहों की बड़ी हलचल, 4 ग्रहों के गोचर से मचेगी उथल-पुथल, आपकी राशि पर क्या होगा असर?
Jyotirlinga Darshan: दर्शन के बाद क्यों होता है 'एनर्जी असंतुलन'? जानें इससे जुड़ी खास बातें
नेगेटिव एनर्जी का बाहर निकलना या कुछ और? ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद तबीयत खराब होने का असली सच

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget