एक्सप्लोरर

Parivartini Ekadashi 2021: 17 सितंबर को है परिवर्तिनी एकादशी, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

इस साल परिवर्तिनी एकादशी 17 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. वहीं इसे पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

Parivartini Ekadashi 2021 Date: इस साल परिवर्तिनी एकादशी 17 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. भाद्रपद के शुक्ल पक्ष में एकादशी के दिन को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. वहीं इसे पद्मा एकादशी (Padma Ekadashi) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. पौराणिक कथा के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु चतुर्मास के दूसरे महीने में शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं. इसलिए इस एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है.

शास्त्रों में एकादशी का बड़ा महत्व है. शास्त्रों के अनुसार कई काम ऐसे हैं जो एकादशी के दिन नहीं करने चाहिए. ऐसा करने से आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है या फिर भगवान विष्णु की कृपा आप के ऊपर से हट सकती है. आइए डालते हैं एक नजर एकादशी पर न करने वाले कामों पर-

एकादशी के दिन न करें ये काम- (never do these thing on parivartini ekadashi)
1. ज्योतिषियों के अनुसार पद्मा एकादशी के दिन सात तरह के अनाज- गेंहू, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि अगर पद्मा एकादशी के दिन इन अनाज के सेवन से बचा जाए, तो दूसरों के बीच आपका वर्चस्व बना रहता है.

2. परिवर्तिनी एकादशी के दिन शराब, जुआं और पान मसाला से दूर रहना चाहिए. 

3. परिवर्तिनी एकादशी की रात को भगवान श्री हरि के पाठ का जाप करते हुए जागरण करना चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और आप पर आर्शीवाद बनाए रखते हैं.

4. इस दिन दूसरों की बुराई करने से बचना चाहिए. कहते हैं व्रत का ज्यादातर समय भगवान की अराधना और पूजा-अर्चना में ही बिताना चाहिए. इतना ही नहीं, किसी से झूठ न बोलें और दुष्ट लोगों से इस दिन दूर ही रहें तो अच्छा है. 

5. इस दिन दातून करना भी वर्जित माना जाता है.

6. दशमी तिथि में सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए. एकादशी का व्रत दशमी की शाम से ही शुरू हो जाता है. 

Parivartini Ekadashi 2021: परिवर्तिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, बनी रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा

Parivartini Ekadashi 2021: परिवर्तिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से मिलता है वाजपेय यज्ञ का फल, जानें इसका मतलब और व्रत का महत्व

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कुंडली का कौन-सा भाव हो जाता है महत्वपूर्ण? नौकरी से पिता तक इन मामलों पर पड़ता है प्रभाव
Vrishchik Saptahik Rashifal 17-22 August 2026: वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
वृश्चिक को इस सप्ताह जेब पर पड़ेगा दबाव, पर प्यार में मिल सकता है सरप्राइज
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के उपाय
Nag Panchami 2026: 17 अगस्त को रखा जाएगा नाग पंचमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कालसर्प दोष मुक्ति के अचूक उपाय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget