एक्सप्लोरर

Onam 2021: करेल के खास त्योहारों में से एक है ओणम, जानें क्यों मनाते हैं ये पर्व

केरल का बहुचर्चित त्योहार ओणम शुरू हो चुका है. केरल में मनाया जाने वाला ये पर्व 12 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है और 23 अगस्त को इसका आखिरी दिन होगा.

Onam 2021: केरल का बहुचर्चित त्योहार ओणम शुरू हो चुका है. दस दिन तक चलने वाला ओणम का ये त्योहार उत्तर भारत में मनाई जाने वाली दिवाली से कम नहीं है. केरल के लोग सालभर इस पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं. केरल में मनाया जाने वाला ये पर्व 12 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है और 23 अगस्त को इसका आखिरी दिन होगा. इस दिन घरों को फूलों और रंगोली से सजाया-संवारा जाता है. इतना ही नहीं, पर्व के दौरान घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. कैलेंडर के मुताबिक़, ओणम का पर्व हर वर्ष भाद्र मास के शुक्ल पक्ष के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. 21 अगस्त को ओणम का मुख्य पर्व रहेगा. ओणम का पर्व अजर-अमर राजा बलि के लिए मनाया जाता है. वहीं किसान यह पर्व अच्छी फसल होने एवं उपज में वृद्धि के लिए मनाते हैं. 

इसलिए मनाते हैं ओणम
कहा जाता है कि ओणम पर्व वहां के राजा बलि के स्वागत में मनाया जाता है. मान्यता है कि केरल के राजा बलि के राज्य में प्रजा बहुत ही सुखी और संपन्न थी. इसी दौरान भगवान विष्णु वामन अवतार लेकर आए और तीन पग में उनका पूरा राज्य लेकर उनका उद्धार कर दिया. माना जाता है कि वे साल में एक बार अपनी प्रजा को देखने जरूर आते हैं. और उन्हीं के आने की खुशी में ओणम मनाया जाता है. घरों को सजाया जाता है. इतना ही नहीं, यह त्योहार किसानों के लिए बहुत अहम होता है. किसान यह त्योहार अपनी अच्छी फसल होने व अच्छी उपज के लिए मनाते हैं. नई फसल के आने की खुशी में भी ओणम मनाया जाता है.


Onam 2021: करेल के खास त्योहारों में से एक है ओणम, जानें क्यों मनाते हैं ये पर्व

ये होते हैं पर्व के मुख्य आकर्षण
ओणम पर्व केवल राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन केरल में प्रसिद्ध सर्प नौका दौड़ का भी आयोजन होता है. इसके साथ इस दिन कथकली नृत्य के साथ इस पर्व का लुफ्त उठाया जाता है. दूसरी ओर घरों में की गई सजावट भी पर्व का मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं. घरों में बनने वाले पकवान, आंगल में बनी रंगोली और घर के बाहर जलते दीप त्यौहार के मुख्य आकर्षण हैं. ओणम से पहले ही यहां के लोग त्यौहार की तैयारियों में लग जाते हैं. ओणम के पहले दिन हाथियों को सजा कर उनकी रैली निकाली जाती है.


Onam 2021: करेल के खास त्योहारों में से एक है ओणम, जानें क्यों मनाते हैं ये पर्व

ओणम का महत्वपूर्ण दिन

ओणम मलयालम कलैंडर के पहले माह चिंगम के शुरुआत में मनाया जाता है. दस दिन तक चलने वाले इस पर्व में पहला और आखिरी यानि दसवां दिन काफी अहम होता है. इसे केरल में काफी बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. 

 Onam 2021 Date: ओणम का त्योहार आज से प्रारंभ, जानें पूजा विधि व इसका महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
Guru Purnima 2026 Live: जानें स्टेप-बाय-स्टेप गुरु पूर्णिमा पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में
Rashifal 29 July 2026: गुरु पूर्णिमा पर केंद्र दृष्टि राजयोग इन 5 राशियों को करियर में देगा लाभ, मेष से मीन तक राशिफल देखें
गुरु पूर्णिमा पर केंद्र दृष्टि राजयोग इन 5 राशियों को करियर में देगा लाभ, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि
Guru Purnima 2026: 29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
Guru Purnima 2026: भूलकर भी गुरु को न दें ये 5 चीजें! जानें मान्यता
Guru Purnima 2026: भूलकर भी गुरु को न दें ये 5 चीजें! जानें मान्यता

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget