एक्सप्लोरर

नवरात्रि के 9 दिन: मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को लगाए ये अलग-अलग भोग, करें माता रानी को प्रसन्न

हर देवी का अलग स्वरूप है और अलग महात्म्य भी. इसीलिए नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा को उनकी पसंद का भोग लगाने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों को समर्पित हैं. यानि हर दिन एक अलग देवी की पूजा का विधान है. हर देवी का अलग स्वरूप है और अलग महात्म्य भी. इसीलिए नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा को उनकी पसंद का भोग लगाने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है. तो चलिए बताते हैं आपको कि नवरात्रि में किस दिन क्या भोग लगाना चाहिए.

नवरात्रि के नौ दिन नौ भोग

पहला दिन - मां शैलपुत्री नवरात्रि के पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है. कहा जाता है कि मां दुर्गा के इस स्वरूप को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से रोगों का नाश होता है. और हर संकट से मां हमें बचाती है.

दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना. और इन देवी को लगाया जाता है शक्कर और पंचामृत का भोग. मां को इसका भोग लगाने से दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है.

तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा देवी को दूध या फिर मावे से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए. इससे मां प्रसन्न होती है और जीवन में ना धन की कभी कमी आती है और ना ही वैभव की.

चौथा दिन - मां कुष्मांडा नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है. जिन्हे मालपुआ का भोग लगाने से समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है. सिर्फ भोग ही नहीं बल्कि मालपुआ का दान भी इस दिन किया जा सकता है. इससे भी मां प्रसन्न होती हैं.

पाचवां दिन - मां स्कंदमाता देवी स्कंदमाता को केले का भोग लगाना चाहिए. इससे मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यक्षेत्र में काफी प्रगति होती है. साथ ही मां को केले का भोग लगाने से शारीरिक कष्ट भी दूर हो जाते हैं.

छठां दिन - मां कात्यायनी मां कात्यायनी को अगर मीठे पान का भोग लगाया जाए तो मां को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है. मीठा पान मां को अर्पित करने से साधक का सौंदर्य बढ़ता है और घर में सदैव सकारात्मक माहौल बना रहता है.

सातवां दिन - मां कालरात्रि इस दिन कालरात्रि देवी को गुड़ या गुड़ से बनी चीज़ों का भोग लगाए. इससे मां हमें तमाम तरह के रोगों से बचाती है.

आठवां दिन - देवी महागौरी आठवां दिन महागौरी की उपासना का दिन है. इस दिन मां को नारियल का भोग लगाया जाता है. जिससे मन की हर इच्छा पूरी होती है और व्यक्ति को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.

नौवां दिन - मां सिद्धिदात्री इस दिन नवरात्रि का समापन होता है. और इस दिन माता रानी को लगाया जाता है हलवा पूरी और चने का भोग. मां रूपी नौ बाल कन्याओं को घर बुलाया जाता है और फिर पूरे प्यार और आदर के साथ उन्हें पूजा जाता है, भोजन कराया जाता है. जिससे मां प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget