एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: इन 5 नियमों पर टिकी है जीवन की सफलता, नहीं जानते इनके बारे में तो अवश्य जान लें

Safalta Ki Kunji: जीवन में सफल होने के लिए मेहनत, लगन, समय का सदुपयोग और इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है. लेकिन सफलता की राह में कई बाधाएं और चुनौतियां भी आएंगी, जिसके लिए आपको तैयार रहना होगा.

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts In Hindi: हर व्यक्ति के पास समय समान होता है. लेकिन प्रकृति द्वारा प्रदत्त समान समय में कुछ लोग सफलता के झंडे बुलंद कर देते हैं तो वहीं कुछ लोग असफल रह जाते हैं. यदि आपको जीवन में सफलता, उन्नति व प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है तो आलस्य, भोग, दुर्व्यसन, दुर्गुण और दुराचार आदि से दूर रहना होगा. ये सफलता के मार्ग में ऐसे विष के समान हैं, जो आपको कभी सफल होने नहीं देंगे.

सफलता या लक्ष्य को प्राप्त करने के कुछ जरूरी नियम होते हैं. इन नियमों पर अमल करने के बाद ही आप सफल हो पाएंगे. लेकिन सबसे पहले आपको यह निर्धारित करना होगा कि आपके लिए सफलता के मापदंड क्या है, क्योंकि हर व्यक्ति के लिए सफलता की परिभाषा अलग-अलग हो सकती है. इसके बाद आप इन नियमों का पालन करें. यकीनन आप सफलता की मंजिल तक अवश्य पहुंचेंगे.

  • लक्ष्य निर्धारित करें: जिस तरह किसी काम को करने से पहले उसकी योजना बनाई जाती है. ठीक उसी तरह सफल होने के लिए पहले लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत होती है. क्योंकि बिना किसी लक्ष्य के कोशिश करना अंधेरे में तीर मारने के जैसा साबित होगा.
  • कोशिश करने से हार न माने: निरंतर प्रयास करते रहें. क्योंकि रुका हुआ पानी जिस तरह दुर्गन्ध देने लगता है, ठीक उसी तरह जो व्यक्ति कोशिश करने से हार जाता है वह असफल हो जाता है. इसलिए निरंतर प्रयास करें. क्योंकि आपके भाग्य का सितारा कभी भी चमक सकता है.
  • सही दिशा तय करें: इधर-उधर भटकने से केवल आपका समय नष्ट होता है. इसलिए सही दिशा तय करना बहुत जरूरी है. यदि आपको घर के भीतर प्रवेश करना है तो आप खिड़की से जाने या दीवार को धकेलने में समय खर्च नहीं करेंगे, बल्कि सीधे दरवाजे से भीतर जाएंगे. इसलिए अपने मेहनत, प्रयास और ताकत को सही दिशा में खर्च करें.
  • सतर्कता है जरूरी: सफलता पाने के सपने में कभी-कभी व्यक्ति को सही-गलत का फर्क भी दिखाई नहीं देता है. इसलिए पैनी नजर और सतर्कता बहुत जरूरी है. अपने लक्ष्य पर गिद्ध के समान नजर बनाए रखें.
  • गिरकर उठना सीखें: जब आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे तो संभवत: कई परेशानियां आएंगी. लेकिन आपको कमजोर नहीं होना है. आप जितनी बार गिरे उतनी बार उठना भी सीखें. लक्ष्य प्राप्ति का यह नियम कठिन हो सकता है लेकिन असंभव नहीं.

ये भी पढ़ें: Safalta Ki Kunji: सफलता की कुंजी को प्राप्त करने के लिए भगवान हनुमान से सीखें संयमित जीवन के ये अचूक सूत्र

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayan: राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!
राजा दशरथ की वो 7 बातें, जिन्हें अपनाकर बदल सकती है आपकी जिंदगी!
Aaj Ka Panchang 6 July 2026: आज सोमवार को बना विष योग, किस समय करें पूजा, देखें मुहूर्त और पंचांग
आज सोमवार को बना विष योग, किस समय करें पूजा, देखें मुहूर्त और पंचांग
Rashifal 6 July 2026: विष योग चार राशियों के जीवन में लाएगा संकट!, दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
विष योग चार राशियों के जीवन में लाएगा संकट!, दुर्घटना के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget