एक्सप्लोरर

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन साप्ताहिक राशिफल, इस हफ्ते व्यस्त रहने के साथ खर्च और सेहत का रखें ध्यान!

Gemini Weekly Horoscope: यह नया सप्ताह मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा? ज्योतिषाचार्य (Astrologer) सुरेश श्रीमाली से जानें मिथुन के लिए ये सप्ताह प्यार, परिवार, धन, सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है?

Mithun Saptahik Rashifal 31 August-6 September 2025: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यस्तता से भरी रहेगी. इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन दोनों में संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी.

परिवार राशिफल
मिड वीक परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है. आपको घर के काम और रिश्तों के बीच संतुलन बनाना होगा. परिजनों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

लव राशिफल
लाइफ पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा न करें. उनकी छोटी-छोटी इच्छाओं का ध्यान रखकर ही हैप्पी मैरिड लाइफ जी सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए इस सप्ताह प्रेम संबंधों में सावधानी आवश्यक है.

नौकरी राशिफल
एम्प्लॉयड पर्सन के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी रहेगा. अचानक कार्यभार बढ़ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी. गुस्से में आकर कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है.

व्यापार राशिफल
व्यवसाय करने वालों के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है. किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें. पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को धैर्य की आवश्यकता है.

धन राशिफल
खर्चों की अधिकता रहेगी. अचानक आने वाले एक्सपेंडिचर आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं. फिजूलखर्ची से बचें और वित्तीय योजनाओं पर पुनर्विचार करें.

हेल्थ राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह मध्यम रहेगा. पुरानी बीमारी उभर सकती है या मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं. खानपान और दिनचर्या का खास ध्यान रखें.

शुभ रंग और अंक

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5

उपाय
बुधवार के दिन गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें और हरे मूंग का दान करें. इससे सेहत में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा?
कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत से आप स्थिति संभाल लेंगे.

Q2. क्या इस सप्ताह आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी?
खर्च अधिक रहेंगे, इसलिए सावधानी जरूरी है.

Q3. परिवार में किस बात को लेकर चिंता रहेगी?
बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा.

Q4. क्या स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है?
हां, पुरानी बीमारी या मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं.

Q5. मिथुन राशि वालों का शुभ उपाय क्या है?
बुधवार को गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें और हरे मूंग का दान करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Aaj Ka Panchang 24 July 2026: आज एकादशी तिथि और शुक्रवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
आज एकादशी तिथि और शुक्रवार का संयोग, पूजा का मुहूर्त, पंचांग और राशिफल भी देंखें
August 2026 Vrat Tyohar: अगस्त में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, सूर्य-चंद्र ग्रहण कब ? व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर देखें
अगस्त में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, सूर्य-चंद्र ग्रहण कब ? व्रत-त्योहार का पूरा कैलेंडर देखें
Haridwar Kanwar Yatra 2026: दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल
दिव्यांग पति को कंधों पर बैठाकर 180 KM चली पत्नी, हरिद्वार में दिखी प्रेम और आस्था की अनोखी मिसाल

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget