एक्सप्लोरर

Masik Shivratri 2021: कल है मासिक शिवरात्रि, विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए इस दिन करें ये उपाय

Masik Shivratri 2021 Upay: दिसंबर माह की शुरुआत आज से हो चुकी है और नए महीने में व्रतों और त्योहारों का भी सिलसिला शुरू हो गया है. वैसे तो मार्गशीर्ष माह ही चल रही है.

Masik Shivratri 2021 Upay: दिसंबर माह की शुरुआत आज से हो चुकी है और नए महीने में व्रतों और त्योहारों का भी  सिलसिला शुरू हो गया है. वैसे तो मार्गशीर्ष माह ही चल रही है. मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन मासिक शविरात्रि (Masik Shivratri 2021) मनाई जाती है. इस बार 2 दिसंबर, गुरुवार के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत (Masik Shivratri Vrat) किया जाएगा. इस दिन माता पार्वती और शिव जी दोनों की पूजा की जाती है. इस दिन रात्रि पूजा का विशेष महत्व है. 

मान्यता है कि इस दिन रात के समय सोना नहीं चाहिए. शिवरात्रि के व्रत (Shivratri Vrat) के दिन रात में जागरण कर भगवान शिव की उपासना की जाती है. ऐसा करने से व्यक्ति के बड़े से बड़े काम भी बन जाते हैं. कहते हैं कि जिन लोगों को विवाह में बाधाएं आ रही हैं, और वैवाहिक जीवन कष्टमय हो रहा है, ऐसे लोगों को भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से विवाह से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि के दिन किन उपायों (Masik Shivratri Upay) को किया जा सकता है. 

मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये उपाय  (Masik Shivratri Upay)

योग्य साथी के लिए उपाय

अगर आप शादी के लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो शिवरात्रि के दिन विधि पूर्वक भगवान शिव और पार्वती का व्रत और पूजन करने से लाभ होगा. फिर रूद्राक्ष हाथ में लेकर‘ॐ गौरी शंकर नमः’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें. इसके बाद रुद्राक्ष को गंगाजल से साफ करके लाल धागे में डालकर धारण कर लें. इसे तब तक धारण करना है जब तक मनोकामना पूरी न हो जाए. रात में भी शिव और पार्वती के इस मंत्र का जाप करने से जल्द ही मनोकामना पूर्ण होगी. 

शादीशुदा जीवन में समस्या होने पर

अगर किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो मासिक शिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती की शादी की तस्वीर घर में लाकर पूजा के स्थान पर लगाएं. इस तस्वीर की नियमित रूप से पूजा करें और रुद्राक्ष की माला से ‘हे गौरी शंकर अर्धागिंनी यथा त्वं शंकर प्रिया तथा माम कुरू कल्याणी कान्त कान्ता सुदुर्लभम्’ मंत्र का 108 बार जाप करें. नियमित रूप से ऐसा करने से जीवन में सभी समस्याओं का अंत होगा. 

विवाह में आ रही अड़चन दूर करने के लिए

अगर विवाह को लेकर बार-बार किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंदिर में 5 नारियल ले जाएं. शिवलिंग के समक्ष आसन पर बैठें और शिव जी का जलाभिषेक करें. उन्हें चंदन, पुष्प, धतूरा आदि अर्पित करें. इसके बाद ‘ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का 5 माला जाप करें. इसके बाद सभी नारियल शिव जी को अर्पित कर दें. इससे विवाह में आ रहीं अड़चनें कुछ ही समय में दूर हो जाएंगी.

कोई विशेष मनोकामना के लिए

अगर कोई विशेष मनोकामना है तो शिवरात्रि के दिन महादेव को दही की बनी हुई लस्सी और सफेद वस्त्र अर्पित करें. इसके बाद भगवान शिव के आगे समस्या दूर करने की प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो जाएगी.

Vastu Tips For Ganesh Idol: घर में इन जगहों पर गणेश जी की मूर्ति रखने से हो सकता है आर्थिक नुकसान, जानें

Ketu Temple: केरल के केतु मंदिर में बदल जाता है दूध का रंग, जानें क्या है कारण

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi 2026 Today Live: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Yogini Ekadashi Vrat Katha: एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
एक श्रापित व्यक्ति की किस्मत कैसे बदल गई? पढ़ें योगिनी एकादशी व्रत की चमत्कारी कथा
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि की वक्री चाल से मचेगी हलचल, पर इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बरसात!
जुलाई में 4 बड़े ग्रहों का महागोचर, जानें कौन सी हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां, जिनके शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget