एक्सप्लोरर

Marriage in Islam: इस्लाम धर्म में निकाह क्यों है जरूरी? क्या गैर इस्लामिक मर्द-औरत से शादी करना जायज!

Islam: इस्लाम धर्म में निकाह (शादी) करना सुन्नत का काम माना जाता है. पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने फरमाया है कि, जो निकाह नहीं करता है, वो मेरी सुन्नत पर अमल नहीं करता है.

Marraige in Islam: आयशा रदी अल्लाहु अन्हु जो पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की प्रिय पत्नी और उन पर विश्वास करने वालों की मां थीं, ने कहा था कि, रसूल अल्लाह ने फरमाया निकाह करना मेरी सुन्नत है और जो कोई भी मेरी सुन्नत पर अमल नहीं करता है, उसका मुझसे कोई ताल्लुक नहीं है. 

निकाह करो ताकि तुम्हारी ज्यादा तदाद पर मैं दूसरी उम्मतों (समुदाय, राष्ट्र, या लोगों का समूह) के सामने फख्र करूंगा. अल्लाह के जिस बंदे में निकाह करने की क्षमता है, वो निकाह जरूर करें और जिसमें क्षमता नहीं है, वो रोजा रखें.

ऐसा इसलिए कि रोजा उसकी शहवत (नफसानी ख्वाहिशात) यानी शारीरिक इच्छाएं या वासना को खत्म कर देगा. (सुनन इब्न माजा, खंड 2, हदीस 2-हसन)

अनस बिन मलिक रदी अल्लाहु अन्हु से रिवायत है, कि रसूल अल्लाह ने फरमाया है कि, जब बंदा निकाह करता है तो अपना आधा दीन मुकम्मल कर लेता है. अब उसको चाहिए कि बाकी का आधा दीन में वो अल्लाह से डरता रहे. (अल सिलसिला अस सहिहा -1895)

बरकत वाला निकाह 
आयशा रज़ी अल्लाहु कहती हैं कि, रसूल अल्लाह ने फरमाया है कि, सबसे ज्यादा बरकत वाला निकाह वो है, जिसमें मेहनत, मशक्कत और खर्च कम हो. (मुसनद ए अहमद 24529)

निगाहें और शर्मगाह की हिफाज़त
अब्दुल्लाह बिन मसूद (R.A) से रिवायत है कि, रसूल अल्लाह ने फरमाया-ए जवानों जो तुममें से औरतों का हक अदा करने की ताकत रखता है, वो निकाह जरूर करें. क्योंकि निकाह निगाह को झुकाता है और शर्मगाह की हिफाज़त करता है और जिसमें इसकी ताकत नहीं है, वो रोजा रखें क्योंकि ये शहवत (शारीरिक इच्छाओं) को कम करता है. (बुखारी शरीफ़, जिल्द 3, सफ़ा 52, तिर्मिज़ी शरीफ, जिल्द 1, सफा 533)

औरतों से उनके हुस्न के सबब में निकाह मत करो, हो सकता है उसका हुस्न तुम्हें बर्बाद कर दें, न ही उसके माल (पैसों) की वजह से निकाह करो, हो सकता है उसका पैसा तुम्हें गुनाहों मुब्तिला यानी मुश्किल में डाल दें.

इसकी जगह निकाह दीनदारी की वजह से करों. काली, चपटी और बदसूरत लड़की अगर दीनदार हो तो बेहतर है. (इब्ने माजा, 1926)

Marriage in Islam: इस्लाम धर्म में निकाह क्यों है जरूरी? क्या गैर इस्लामिक मर्द-औरत से शादी करना जायज!

अखलाक और दीन
अबू हुरैरा रज़ियल्लाहु अन्हु से रसूल अल्लाह ने फरमाया, अगर तुम्हारे पास कोई ऐसा शख्स रिश्ता लेकर आए जिसका अखलाक और दीन तुम्हें पसंद हो, तो उसे निकाह के लिए हां कर दो, अगर तुम ऐसा नहीं करते हो तो जमीन में फ़ित्ना और फ़साद यानी नैतिक मूल्यों का पतन हो जाएगा. (अस सिलसिला अस सहिहा, 1886)

मेहर की सबसे कम राशि
रसूल अल्लाह ने फरमाया है कि, निकाह करो चाहे मेहर देने के लिए एक लोहे की अंगूठी ही क्यों न देनी पड़ जाए. (बुखारी शरीफ)

गैर मुस्लिम मर्द और औरत से निकाह ना करना
कभी भी मुशरिक औरतों (जो अल्लाह के साथ किसी और को भी साझी मानता है) से तब तक निकाह नहीं करो, जब तक कि वो ईमान अल्लाह के प्रति सच में विश्वास न लाएं. क्योंकि चाहे कोई मुशरिक औरत तुम्हें कितनी भी अच्छी क्यों न लगे, अल्लाह के नजर में ईमान वाली गुलाम और उससे काफी बेहतर है. 

इसी तरह, मुशरिक मर्दों से भी तब तक निकाह (शादी) मत करो, जब तक वे ईमान वाला न बन जाए. चाहे मुशरिक मर्द तुम्हें कितना ही पसंद क्यों न हो, उससे अच्छा ईमान वाला गुलाम मर्द होता है.

मुशरिक तुम्हें दोजख की ओर धकेलते हैं
ये मुशरिक (अल्लाह के साथ किसी को भी साझी ठहराने वाले) लोग तुम्हें दोजख (नरक) की ओर धकेलते हैं. जबकि अल्लाह अपनी रहमत (कृपा) से तुम्हें जन्नत (स्वर्ग) और मगफिरत (क्षमा) करता है. अल्लाह बार-बार अपने बंदों को हुक्म देता है, ताकि वे सही राह से भटके नहीं. (सूरा अल बक़रा-2:221)

निकाह का पैगाम
हुजूर ने इरशाद फरमाया कि, जब अल्लाह तआला किसी के दिल में किसी औरत से निकाह की ख्वाहिशें डाले और वो उसे पैगाम दे तो हमें कि जानिब (तरफ) देखने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए. (इब्ने माजा जिल्द: 01, पेज: 523, बाब नंबर: 597, हदीस नंबर: 1931)

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ashadha Gupt Navratri 2026 Date: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर 12 साल बाद दुर्लभ योग, जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और जरूरी नियम
Mrityu Panchak End Today: मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
मृत्यु पंचक आज हो रहा है समाप्त, जानिए कब से शुरू होंगे शुभ कार्य और क्या है सटीक समय
Guru Asta 2026: 14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
14 जुलाई को गुरु अस्त, 30 दिन इन 3 राशियों के लिए बनेंगे गोल्डन पीरियड
Rashifal 8 July 2026: इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 3 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बड़ा लाभ, बस न करें ये गलती, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget