एक्सप्लोरर

Harihar Avatar: एक संहारक तो दूसरा पालनकर्ता, सावन में शिव-विष्णु के हरिहर स्वरूप की पूजा का महत्व

Harihar Avatar: भगवान शिव और विष्णु के हरिहर अवतार का रहस्य पौराणिक और धार्मिक कथा में मिलता है. इस दैवीय स्वरूप में शिव और विष्णु एक ही शरीर में आधे-आधे हैं. सावन में भगवान हरिहर की पूजा का महत्व है.

हरिहर अवतार भगवान शिव और भगवान विष्णु के एकीकरण का प्रतीक है, जिसमें शिव और विष्णु एक ही शरीर में आधे-आधे दिखाई देते हैं. हरिहर में ‘हरि’ का अर्थ है विष्णु और ‘हर’ का अर्थ शिव से है. धार्मिक दृष्टि के साथ ही भगवान का यह अवतार हमें यह भी सीख देता है कि, एक ही रूप में परमात्मा के अलग-अलग पहलू हैं. लेकिन हरिहर अवतार का आखिर क्या रहस्य है आइये जानते हैं. साथ ही सावन में इस अवतार की पूजा करने का क्या धार्मिक महत्व है.

कैसा है भगवान हरिहर का स्वरूप

'शंख पद्म पराहस्तौ, त्रिशूल डमरु स्तथा ।
विश्वेश्वरम् वासुदेवाय हरिहर: नमोऽस्तुते' ।।

अर्थ है कि- भगवान हरिहर के दाहिने भाग में रुद्र के चिह्न है और वाम भाग में विष्णु के. वे दाहिने हाथ में शूल और ऋष्टि धारण करते हैं और बाएं हाथ मे गदा व चक्र. दाहिनी ओर गौरी और वाम भाग में लक्ष्मी विराजती हैं.

भगवान शिव और विष्णु के हरिहर अवतार से जुड़ी प्रचलित कथा के अनुसार, एक बार भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी ने शिव की स्तुति की, जिससे प्रसन्न होकर शिव ने दोनों को वरदान देने का वचन दिया. वरदान में ब्रह्मा जी ने मांगा की शिवजी उनके पुत्र बनें. जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तो इसमें असफल हो गए और फिर शिवजी ने यह वरदान पूरा किया.

दूसरी ओर भगवान विष्णु ने शिव की भक्ति मांगी. तब महादेव ने प्रसन्न होकर विष्णु जी को अपना आधा शरीर दे दिया, जिसके बाद हरिहर स्वरूप का जन्म हुआ. इस अवतार में दाहिना भाग शिव और बायां भाग विष्णुजी का है.

हरिहर स्वरूप का महत्व

भगवान विष्णु और शिव के हरिहर अवतार का महत्व बहुत गहरा है. क्योंकि दोनों ही देवता अपने अलग-अलग गुणों के लिए पूजे जाते हैं. शिव संहारक हैं और विष्णु पालनकर्ता कहलाते हैं. इसलिए भगवान का हरिहर अवतार यह बताता है कि, संहार और पालन के जरिए ही सृष्टि का चक्र पूरा होता है.

सावन में हरिहर अवतार की पूजा का महत्व

सावन के पवित्र माह में शिव और विष्णु के हरिहर अवतार के पूजन का महत्व धार्मिक दृष्टि के काफी बढ़ जाता है. इसका कारण यह है कि, सावन का महीना शिव जी को समर्पित है. वहीं सावन चातुर्मास की अवधि में आता है. धार्मिक मान्यता है कि, चातुर्मास की अवधि में जब भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं, तब सृष्टि के देखरेख की जिम्मेदारी शिवजी पर होती है. कहा जाता है कि, सावन में शिवजी का वास भी भूलोक में होता है. यही कारण है कि सावन महीने में हरिहर अवतार की पूजा से शिव और विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें: Sawan 2025: आने वाले 3 सावन सोमवार हैं खास, बनेंगे दुर्लभ संयोग, जानें किस सोमवार क्या रहेगा विशेष

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी ने देश के सबसे प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पल्लवी बीते पांच सालों से सक्रिय हैं. इन्हें धर्म, ज्योतिष व अध्यात्म के साथ-साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसे विषयों की भी गहरी समझ व रुचि है, इसके साथ ही कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में लेखन कार्य का अनुभव प्राप्त है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
एयरफोर्स के प्लेन से ELF पर उतरे PM मोदी, क्यों खास है नॉर्थ ईस्ट में बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी, जानें सब कुछ
एयरफोर्स के प्लेन से ELF पर उतरे PM मोदी, क्यों खास है नॉर्थ ईस्ट में बनी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
Seva Teerth Inauguration: संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
Embed widget