एक्सप्लोरर

Leo June Horoscope 2025: सिंह जून मासिक राशिफल, करियर का ग्रॉफ तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा

Monthly Horoscope 2025: मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पूरे माह की भविष्यवाणी (Prediction) की जाती है. जानिए मई का महीना सिंह राशि (Singh Rashi) के लिए कैसा रहेगा.

Leo June Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, जून (June 2025) का महीना सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Singh Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि जून का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है. इस माह आपको भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करना होगा. यदि आप सही दिशा में सही तरीके से प्रयास करते हैं तो आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता जरूर मिलेगी.

जून महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव झेलना पड़ सकता है. इस दौरान आपको न सिर्फ अपने करियर-कारोबार बल्कि अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए.

जून माह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है. यात्रा शुभ एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. आपके करियर का ग्रॉफ तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है. जिन लोगों के साथ आपके संबंध बिगड़ गये थे वो आपसे एक बार फिर दोबारा जुड़ने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे.

लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी. लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है. इस दौरान किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद दूर होंगे. माह के उत्तरार्ध में किसी कार्य को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में करने से बचें. इस दौरान आपका बड़बोलापन आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करें. जून माह में व्यर्थ का तनाव लेने से बचें और यदि आपको किसी तरह की शारीरिक दिक्कत है तो उसके इलाज में जरा भी लापरवाही न बरते. प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है. विवाहित लोगों कादांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा.

उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

Vastu Tips: घर में धन लाभ के लिए कितने मोर पंख रखने चाहिए ?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय
Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
आज कामिका एकादशी सुबह 11 बजे तक, इस मुहूर्त में करें पूजा, देखें पंचांग
कांवड़ यात्रा से लौटते ही शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत? जानें शास्त्रों का नियम और बड़ा कारण
कांवड़ यात्रा के बाद कब बना सकते हैं शारीरिक संबंध? जानें संयम से जुड़ी मान्यता

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget