एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: करवा चौथ पर कब होगा चांद का दीदार, जानें पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time Today: करवा चौथ 2023 के दिन सुहागिनों को चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है, जानें साल 2023 में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय समय और पूजा का मुहूर्त

Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाने की परंपरा है. इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को है. पति की लंबी उम्र की कामना से  स्त्रियां सूर्योदय से चांद निकलने तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं. सुहागनों के लिए ये व्रत बहुत खास होता है.

यही वजह है कि करवा चौथ के दिन स्त्रियों को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इसके बाद ही उनका व्रत पूर्ण होता है और माता करवा, चंद्रमा और गणपति जी का आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, चंद्रोदय समय और पूजा का मुहूर्त.

करवा चौथ 2023 तिथि (Karwa Chauth 2023 Tithi)

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 को रात 09 बजकर 30 मिनट पर आरंभ हो रही है. चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को 09 बजकर 19 मिनट पर होगी.

करवा चौथ 2023 पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Puja Muhurat)

करवा चौथ के दिन स्त्रियां सूर्य के निकलने से पहले सरगी ग्रहण करती हैं फिर उनका व्रत शुरू हो जाता है. इस दिन सूर्योदय सुबह 06.36 पर होगा. इस समय तक सरगी की रस्म निभा लें. करवा चौथ पर गणपति जी, करवा माता, शिव परिवार की पूजा के लिए शाम को 05.44 से रात 07.02 तक शुभ मुहूर्त है.  सुहागिनों को पूजा के लिए करीब 1 घंटा 17 मिनट मिलेंगे.

करवा चौथ 2023 चंद्रोदय समय (Karwa Chauth 2023 Moon Time)

करवा चौथ के दिन 1 नवंबर 2023 को चंद्रमा रात 08.26 मिनट पर निकलेगा, हालांकि शहर के अनुसार चंद्रोदय समय अलग हो सकता है. चांद की पूजा के बिना ये व्रत अधूरा है, यही वजह है कि सुहागिने बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार करती है और फिर पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत पारण करती हैं.

करवा पर चांद क्यों देखते हैं

पौराणिक कथा के अनुसार भगवान गणेश का सिर जब धड़ से अलग हुआ था तो उनका सिर चंद्रलोक चला गया था. चंद्रलोक में गणेश जी का सिर होने के कारण चतुर्थी यानि करवा चौथ के दिन गणेश जी की पूजा के बाद चंद्रमा की भी पूजा की जाती है. इसके साथ ही करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा करने से रोग, कष्ट और पाप मिट जाते हैं. चंद्रमा को शीतलता और प्रेम आदि का भी प्रतीक माना गया है. इसलिए इस दिन चंद्रमा की पूजा दांपत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द में वृद्धि करता है.

November Vrat Tyohar 2023: दिवाली, देवउठनी एकादशी, छठ पूजा कब ? जानें नवंबर का व्रत-त्योहार कैलेंडर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
Devshayani Ekadashi 2026: सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget