एक्सप्लोरर

क्या आने वाला है सिंदूर 2.0? शनि, मंगल और केतु की चाल से हिलेगा भारत और दुनिया!

July 2025 Predictions: श्रावण मास में शनि वक्री, बुध वक्री, मंगल-केतु युति और भारत की मंगल महादशा का आरंभ — जुलाई 2025 ला सकता है युद्ध, आर्थिक संकट और सांस्कृतिक पुनरुत्थान.

July 2025 Predictions: श्रावण मास के आगमन के साथ ही जुलाई 2025 में आकाश में कुछ ऐसे योग बनने जा रहे हैं जो सिर्फ धार्मिक रूप से नहीं, बल्कि राजनीतिक, वैश्विक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में भी तूफान ला सकते हैं.

शनि वक्री, बुध वक्री, और मंगल-केतु की विस्फोटक युति, साथ ही भारत की मंगल महादशा का आरंभ, इतिहास को फिर से दोहराने वाले हैं, लेकिन एक नए अंदाज में. यह सिर्फ राशियों का खेल नहीं, राष्ट्रों की दिशा तय करने वाला समय बन सकता है. क्योंकि भविष्य पुराण के अनुसार कलौ चतुर्थे संप्राप्ते...युद्धो भयंकरो महान

जुलाई 2025 की प्रमुख ज्योतिषीय घटनाएं

तिथि ज्योतिषीय घटना संभावित प्रभाव
11 जुलाई श्रावण मास का आरंभ शिव साधना हेतु श्रेष्ठ समय
13 जुलाई शनि वक्री (उत्तर भाद्रपद) बड़े बदलाव, वैश्विक मंदी के संकेत
18 जुलाई बुध वक्री (कर्क राशि) तकनीकी/संचार में गड़बड़ी, डेटा लॉस
सितंबर भारत की मंगल महादशा आरंभ सीमा पर सख्ती, आंतरिक शुद्धिकरण
19 अक्टूबर गुरु का कर्क राशि में गोचर नीति, धर्म और नेतृत्व में बदलाव

मंगल-केतु युति: युद्ध और आग का योग

  • जुलाई के अंतिम चरण में मंगल और केतु सिंह राशि में 26° पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में मिलेंगे.
  • यह अग्नि तत्त्व का विस्फोटक योग है, जो राजनेताओं की हानि, सैन्य संघर्ष, प्राकृतिक आपदा (भूकंप, ज्वालामुखी, दंगे) का संकेत देता है.
  • सिंह राशि ‘राज’ की और पूर्वा फाल्गुनी ‘सृजन और विनाश’ की, दोनों मिलकर एक राजनीतिक विस्फोटक काल का निर्माण कर सकते हैं.

शनि वक्री: इतिहास दोहराएगा क्या?

शनि धीरे पीसता है पर बारीक पीसता है.

  • 1966 में जब शनि पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में वक्री थे, तब:
  • गोपाष्टमी पर साधु-संतों पर गोली चली.
  • भारत में राजनीतिक उथल-पुथल हुई.

2025 में वही शनि फिर उसी नक्षत्र में वक्री होंगे, और भारत की कृतिका नक्षत्र लग्न पर वेध बनाएंगे.

  • सांस्कृतिक जागरण,
  • नकली बाबाओं का पर्दाफाश,
  • सनातन एकता का उभार.

मंगल महादशा और भारत का पुनर्जागरण

  1. भारत की मंगल महादशा का आरंभ सितंबर 2025 में होगा, जो 7 वर्षों तक चलेगी.
  2. मंगल भूमि, साहस, सैनिक और शुद्धि का प्रतिनिधि ग्रह है.

संभावित परिणाम

  • घुसपैठियों और आतंकी तत्त्वों पर सर्जिकल क्लीनअप
  • भूमिहीनों के लिए भूमि योजना
  • ऑपरेशन सिंदूर 2.0 जैसे राष्ट्रवादी घटनाक्रम की संभावना

बुध वक्री और डिजिटल संकट

  • 18 जुलाई से 11 अगस्त तक बुध कर्क राशि में वक्री होगा:
  • डेटा लॉस, संचार विफलता, ट्रैफिक ब्लैकआउट की संभावना

सुझाव: कोई भी बड़ा निर्णय, डॉक्यूमेंट साइन या डिजिटल लॉन्च 11 अगस्त के बाद करना उचित रहेगा.

राजनीतिक और आर्थिक संकेत

  1. सूर्य दक्षिणायन में राजा और मंत्री दोनों बनेंगे (वर्तमान संवत अनुसार).
  2. अगस्त-सितंबर में भारत के मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव.

बृहस्पति अतितारी और शनि वक्री से क्या होगा?

  • पिछली बार यही योग कोविड-काल में था.
  • इस बार भी वैश्विक आर्थिक झटके संभव.

उपाय और साधना

जुलाई में विशेष साधना करें

  • महादेव का रुद्राभिषेक,
  • हनुमान चालीसा,
  • पद्म पुराण का श्रावण मास में पाठ
  • रक्तदान या भूमि की सेवा, मंगल के दोष से बचाव के लिए.

विश्व पर संभावित प्रभाव

क्षेत्र प्रभाव
भारत भारत सांस्कृतिक नवजागरण, मंत्रिमंडल परिवर्तन
अमेरिका/यूरोप राजनीतिक सत्ता परिवर्तन
चीन गुप्त सैन्य गतिविधियों में तेजी
मध्य पूर्व धार्मिक संघर्ष या शांति समझौते
जलवायु बाढ़, ताप वृद्धि, अस्थिर मानसून

जुलाई 2025 महज एक महीना नहीं बल्कि एक युग परिवर्तन की घोषणा है!

  1. ग्रहों की चाल से स्पष्ट है कि आने वाला समय चुनौतियों, निर्णयों और दिशा परिवर्तन से भरा होगा.
  2. जो सतर्क, साधक और सजग रहेंगे, वे ग्रहों की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर उभरेंगे.

FAQ
Q. क्या जुलाई 2025 में युद्ध का योग बन रहा है?
हां, मंगल-केतु की युति और भारत की मंगल महादशा के आरंभ से सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और सैन्य कार्रवाई की संभावनाएँ प्रबल हैं.

Q. बुध वक्री के दौरान क्या सावधानी रखें?
डिजिटल डेटा का बैकअप लें, दस्तावेज़ों पर दस्तखत से बचें, और संचार में संयम रखें.

Q. शनि वक्री का आध्यात्मिक प्रभाव क्या होगा?
धार्मिक जगत में छद्म साधुओं का पर्दाफाश, सनातन एकता की नई लहर.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

शर्मिष्ठा (Astro Sharmistha) एक लोकप्रिय भारतीय ज्योतिष और वास्तु सलाहकार हैं. उनका एक यूट्यूब चैनल और एक्स अकाउंट भी है जहां वे अपने ज्योतिषीय ज्ञान और वास्तु टिप्स साझा करती हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर 12 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. इन्होंने के ज्योतिषीय ज्ञान और वास्तु टिप्स बहुत लोकप्रिय हैं, और वे अपने दर्शकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं. वे अपनी पोस्ट में दैनिक जीवन के लिए उपयोगी टिप्स भी साझा करती हैं. शर्मिष्ठा ने एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भारतीय विद्या भवन, मुंबई से ज्योतिर्विद की उपाधि प्राप्त की. शर्मिष्ठा एक अनुभवी और शोध-आधारित वैदिक एस्ट्रोलॉजर हैं, जो पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष के गूढ़ रहस्यों को समझने और सटीक भविष्यवाणियां देने का कार्य कर रही हैं. उन्होंने न केवल विवाह, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सफलता पूर्वक मार्गदर्शन किया है, बल्कि कई राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं की भी सटीक भविष्यवाणी की है, जो समय के साथ सच साबित हुई हैं. उनकी भविष्यवाणियां सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो चुकी है. शर्मिष्ठा की ज्योतिषीय शैली प्राचीन ग्रंथों जैसे बृहत्पाराशर होरा शास्त्र, जैमिनी सूत्र, और बृहत जातक पर आधारित है, लेकिन वे इसे आधुनिक मनोविज्ञान और तर्कपूर्ण विश्लेषण के साथ जोड़ती हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन पहला सोमवार, गौरी शंकर मंदिर में लगा भक्तों का तांता, महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेक की बढ़ी मांग
सावन का पहला सोमवार, दिल्ली के शिवालयों में आस्था का सैलाब, कड़े सुरक्षा घेरे में हुआ जलाभिषेक
Sawan 2026: रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
रायबरेली में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, जगमोहनेश्वर मंदिर में लगीं लंबी कतारें
Sawan 2026: काशी विश्वनाथ, सावन के पहले सोमवार पर बांस फाटक से प्रवेश करेंगे यदुवंशी बंधु, नंदी चौराहे पर गूंजेगा डमरू!
सावन का पहला सोमवार, काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, आज यदुवंशी समाज निभाएगा सदियों पुरानी परंपरा
Sawan Somwar 2026 Date: सावन सोमवार पर बन रहे हैं 3 बड़े दुर्लभ योग, जानें किस दिन क्या करें उपाय
सावन 2026: 30 जुलाई से शुरू होगा पावन महीना, इस बार 4 सावन सोमवार और 4 मंगला गौरी व्रत; जानें शुभ योग व तिथियां

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget