एक्सप्लोरर

हनुमान जयंती 2026 पर हरिद्वार में उमड़ा भक्तों का सैलाब! गूंजे बजरंगबली के जयकारे!

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में विशेष पूजा, हवन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है. जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. जानिए मंदिर के पुजारी ने क्या कहा?

Hanuman Jayanti 2026: देशभर में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है. सुबह से ही यहां के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्त बजरंगबली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए.

हरिद्वार के विभिन्न मंदिरों में हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है. जगह-जगह भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है. मंदिरों में गूंजते जयकारों, भजनों और ढोल-नगाड़ों की ध्वनि से शहर में एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस की जा रही है.

Bageshwar Dham Yatra 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर बागेश्वर धाम दर्शन की प्लानिंग? जानें यात्रा, खर्च और जरूरी बातें!

महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने क्या कहा?

इस अवसर पर संत समाज भी भक्तों को हनुमान भक्ति का महत्व समझा रहा है. महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने बताया कि हनुमान जी की पूजा करना बेहद सरल और सहज है.

उन्होंने कहा कि यदि सच्चे मन से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए, तो बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

हनुमान जयंती पर सुंदरकांड पाठ करने का महत्व

वहीं संतोष आनंद महाराज ने सुंदरकांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका पाठ विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना जाता है. उन्होंने बताया कि हनुमान जयंती के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से संकट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

हरिद्वार के मठों और मंदिरों में दिनभर भक्ति कार्यक्रम, झांकियां और धार्मिक आयोजन जारी हैं. इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं, जिससे पूरे शहर में उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है.

हनुमान जयंती के इस पावन पर्व पर हरिद्वार में उमड़ी भक्तों की भीड़ और गूंजते जयकारे यह दर्शाते हैं कि आज भी लोगों के दिलों में बजरंगबली के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास बना हुआ है.

Hanuman Jayanti Daan: हनुमान जयंती पर सिंह राशि गुड़ दान करें, जानें राशि अनुसार दान, प्रसन्न होंगे हनुमान!

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 23 October 2026: एकादशी पारण, शुक्र प्रदोष पूजा और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 23 October 2026: सुबह एकादशी का पारण, शाम को शुक्र प्रदोष; जानें दोनों व्रत रखने वालों के लिए नियम
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
Karwa Chauth 2026: सिंदूर, बिंदी और चूड़ियां… करवा चौथ पर क्यों करते हैं सोलह श्रृंगार?
काशी का विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप, नाटी इमली मैदान में जब गले मिले चारों भाई, गूंज उठा 'हर-हर महादेव'
काशी का विश्वप्रसिद्ध भरत मिलाप, नाटी इमली मैदान में जब गले मिले चारों भाई, गूंज उठा 'हर-हर महादेव'
Sharad Purnima 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत और होगी चंद्र पूजा, 26 को स्नान-दान; जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Sharad Purnima 2026: 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत और होगी चंद्र पूजा, 26 को स्नान-दान; जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget