एक्सप्लोरर

Guru Granth Sahib: गुरु ग्रंथ साहिब की 10 बड़ी बातें दिखाती है सफलता का सही रास्ता, अपनाने वाले करते हैं राज

Guru Granth Sahib: गुरु ग्रंथ साहिब को एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, सिख धर्म का अंतिम और जीवित गुरु भी माना जाता है.जानते हैं गुरु ग्रंथ साहिब की वह 10 बड़ी बातें जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है,

Guru Granth Sahib Quotes: गुरु ग्रंथ साहिब सिख समुदाय का एक धार्मिक ग्रंथ है. इसे केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, सिख धर्म का अंतिम और जीवित गुरु भी माना जाता है. सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने मृत्यु से पहले ये घोषणा की थी कि अब गुरु ग्रंथ साहिब ही जीवनभर सिखों का मार्गदर्शन करेंगे. इस ग्रंथ को 'आदिग्रंथ' के नाम से भी जाना जाता है. इसमें सिख धर्म के गुरुओं की कही बातें लिखी हैं जिसे गुरबानी यानी गुरु की वाणी कहा जाता है. आइए जानते हैं गुरु ग्रंथ साहिब की वह 10 बड़ी बातें जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है, इसमें मौजूद गुरुवाणी के प्रमुख संदेश मनुष्य को सही सफल जीवन के मार्ग का रास्ता दिखाते हैं.

क्या है गुरु ग्रंथ साहिब ?

गुरु ग्रंथ साहिब में सूक्तियों, दोहों, शब्दों और दूसरे लेखों का एक संग्रह है. इनमें सिख गुरुओं की रचनाओं के अलावा मुसलमान विद्वानों की लिखी पंक्तियां और  कबीर, रविदास और बाबा फ़रीद की वाणी भी शामिल हैं. इसका संपादन सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी ने किया। गुरु ग्रन्थ साहिब जी का पहला प्रकाश 16 अगस्त 1604 को गोल्डन टेंपल अमृतसर में हुआ था.

इसलिए पवित्र ग्रंथ को मिला गुरु के समान दर्जा (Guru Granth Sahib Importance)

कहते हैं ईश्वर के मुख से निकले अनमोल विचारों को ही गुरु ग्रंथ साहिब में बताया गया है. ये पंजाबी भाषा की लिपि गुरमुखी में लिखी गई है. माना जाता है कि गुरमुखी लिपि ईश्वर के मुख से निकली है. यही कारण है कि गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु का दर्जा प्राप्त है. ये गुरु के बराबर ही सम्मनीय है.

गुरु ग्रंथ साहिब की 10 बड़ी बातें (Guru Granth Sahib Motivational Quotes)


Guru Granth Sahib: गुरु ग्रंथ साहिब की 10 बड़ी बातें दिखाती है सफलता का सही रास्ता, अपनाने वाले करते हैं राज

  1. जब मन शुद्ध नहीं है, तो बाहर की सफाई करना बेकार ही है.
  2. जिसका मन उसके नियंत्रण में है, समझो उसने दुनिया उसके कदमों में है.
  3. शरीर इस युग में कर्म का क्षेत्र है; तुम जो भी बोओगे, वही काटोगे
  4. ईश्वर एक है तो उसे उसी के रास्ते से प्राप्त किया जा सकता है, किसी दुसरे रास्ते से नहीं
  5. जन्म और मृत्यु का चक्र तब तक खत्म नहीं होता है जब तक अहंकार ओर स्वार्थ खत्म नहीं होता है.
  6. ईश्वर को वही व्यक्ति प्राप्त कर सकता है, जो सबसे प्रेम करता हो.
  7. संसार एक भ्रम है, यह हमें हमेशा भ्रम में ही रखता है इसलिए अच्छा है की सपने में ही रहा जाएं
  8. जो व्यक्ति सुख और दुःख को समान तरह से स्वीकार करता है उसे समस्याओं का बोझ नहीं सताता.
  9. सच्चाई को जानना हर चीज से बड़ा होता है और उस से भी बड़ा है सच्चाई से जीना.
  10. जीभ एक ऐसे तेज चाकू की तरह है जो खून को गिराए बिना मार देती है. इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें.

Chanakya Niti: करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें, कामयाबी जरुर मिलेगी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Panchang 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
देवशयनी एकादशी पर सुबह 7.21 से पूजा मुहूर्त, देखें शुभ योग और पूरा पंचांग
Rashifal 25 July 2026: देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
देवशयनी एकादशी पर इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम
देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम
Chaturmas 2026: भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम
भगवान विष्णु के सोते ही चमक जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत; चातुर्मास में लगेगा धन का अंबार, बस कर लें यह 1 काम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget