एक्सप्लोरर

Ganesh Puja: बुधवार को इस विधि से करें गणेश जी के सिद्धि विनायक रूप की पूजा, बन जाएंगे बिगड़े काम

Ganesh ji, Wednesday Puja: बुधवार का दिन भगवान शंकर और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी का माना जाता है. बुधवार के दिन गणेश जी के सिद्धि विनायक रूप की पूजा से मिलेंगे कई लाभ.

Ganesh ji, Wednesday Puja: सप्ताह का हर वार किसी देवी-देवता को समर्पित है. बुधवार का दिन भगवान शंकर और माता पार्वती के छोटे पुत्र गणेश जी का माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन  सच्ची श्रृद्धा से जो गणपति जी की विधिवत आराधना करता है उसके सारे विघ्न, बाधाएं, तमाम तरह के संकट दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन ही क्यों चुना गया और बुधवार के दिन गणेश जी के सिद्धि विनायक रूप की पूजा से क्या लाभ मिलेंगे.

बुधवार को ऐसे करें सिद्धि विनायक गणेश की पूजा

  • भगवान गणेश के कई अवतार हैं, जिनमें अष्ट विनायक सबसे ज्याद प्रसिद्ध है. वैसे तो ‌विघ्नहर्ता के हर रूप की पूजा फलदायी है लेकिन बुधवार के दिन सिद्धि विनायक रूप की उपासना मंगलकारी मानी जाती है. सिद्धि विनायक रूप की पूजा से बिगड़े काम बन जाते हैं. सुख-सौभाग्य में कमी नहीं आती.
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने सिद्धटेक पर्वत पर विधिवत गणेश जी के सिद्धि विनायक रूप की उपासना की थी. तब जाकर ब्रह्मा जी बिना विघ्न के सृष्टि का निर्माण कर पाए थे.
  • सिद्धि विनायक, भगवान गणेश का सबसे लोकप्रिय रूप माना जाता है. सिद्धि विनायक की दो पत्नियां है रिद्धि और सिद्धि. सिद्धि विनायक की सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई होती है.
  • बुधवार के दिन गणपति के सिद्धि विनायक रूप का ध्यान करें और पूजा स्थान पर गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति पर 21 दूर्वा चढ़ाएं.
  • षोडोपचार से सिद्धि विनिायक का पूजन कर,धूप, दीप जलाकर गणेश चालीसा और गणेश अथर्वशीर्श का पाठ करें. अब भगवान को मूतिचूर के लड्‌डू का भोग लगाएं और आरती करें.

बुधवार को ही क्यों की जाती है गणपति की पूजा ?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी की उत्पत्ति माता पार्वती के उबटन से हुई थी. जब बाल गणेश का जन्म हुआ तब कैलाश पर बुध देव भी मौजूद थे. बुद्धि के देवता बुध को बुधवार का दिन समर्पित है. बुध देव की उपस्थिति के कारण प्रथम पूजनीय गणेश जी की पूजा के लिए बुधदेव प्रतिनिधि वार हुए, तब से ही बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा की जाने लगी. बुधवार के दिन गणेश जी की विधिवत उपासना करने से बुध दोष भी शांत होते हैं.

Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी 18 या 19 अगस्त कब है? जानें सही डेट, कान्हा की पूजा का मुहूर्त

Raksha Bandhan 2022 Date: रक्षाबंधन की डेट पर न हो कंफ्यूज, यहां जानें 11और 12 दोनों दिन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Durga Ashtami 2026: सावन तो शिव का महीना है, फिर 20 अगस्त को क्यों होगी मां दुर्गा की पूजा ?
सावन तो शिव का महीना है, फिर 20 अगस्त को क्यों होगी मां दुर्गा की पूजा ?
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget