एक्सप्लोरर

MP: CM मोहन यादव के काफिले की गाड़ियां अचनाक हुईं बंद, डीजल में पानी मिलने से हड़कंप, पेट्रोल पंप पर एक्शन

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में मोहन यादव के काफिले में शामिल 12 से ज्यादा गाड़ियां रास्ते में बंद हो गईं. इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. जांच में पता चला कि डीजल में पानी मिला हुआ था.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के रतलाम में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के काफिले में शामिल एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां अचानक रास्ते में बंद हो गईं. पहले तो मामला तकनीकी खराबी का लगा, लेकिन जब जांच हुई तो सामने आया कि इन गाड़ियों में पानी मिला डीजल भरा गया था.

जानकारी के मुताबिक, इन सभी वाहनों में डोसीगांव स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया था. घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है और ईंधन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

20 लीटर डीजल में निकला लगभग 10 लीटर पानी

जांच में पता चला कि जिन गाड़ियों में 20 लीटर डीजल डलवाया गया था, उनमें से लगभग 10 लीटर पानी निकला. सभी वाहनों में लगभग यह स्थिति पाई गई. एक ट्रक चालक ने भी 200 लीटर डीजल भरवाया था, जो थोड़ी दूरी पर ही बंद हो गया.

बारिश बनी वजह या लापरवाही?
प्रशासन की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि बारिश के चलते डीजल टैंक में पानी का रिसाव हो सकता है. हालांकि, सवाल यह भी उठ रहे हैं कि पेट्रोल पंप पर ईंधन की गुणवत्ता जांचने के क्या इंतजाम हैं और क्या आम लोगों को भी ऐसा ही मिलावटी ईंधन दिया जा रहा है?

फिलहाल, कलेक्टर और जिला प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget