एक्सप्लोरर

Dussehra 2020 : वध से पहले लक्ष्मण को लंकापति रावण ने दिए थे ये खास उपदेश

रावण शास्त्रों में पारंगत, विद्वान व महाज्ञानी ब्राह्मण था. जब राम के बाणों से वो घायल हो गया तो अपनी मृत्यु से कुछ क्षण पहले ही उसने लक्ष्मण को ये ज्ञान दिया. भगवान राम ने खुद लक्ष्मण से कहा था कि रावण के पास जाओ और जीवन से जुड़ी ऐसी शिक्षा दीक्षा हासिल करो.

इस बार विजयदशमी यानि दशहरे का पर्व 25 अक्टूबर को है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन लंकापति रावण का वध भगवान श्री राम ने किया था। लेकिन क्या इस दिन और रावण से जुड़ी एक खास बात आप जानते हैं….दरअसल, इसी दिन रावण ने ठीक अपने वध से पहले लक्ष्मण को कुछ खास उपदेश दिए थे. और ये उपदेश त्रेता युग से लेकर कलयुग में भी प्रासंगिक हैं. 

दरअसल, रावण शास्त्रों में पारंगत, विद्वान व महाज्ञानी ब्राह्मण था. जब राम के बाणों से वो घायल हो गया तो अपनी मृत्यु से कुछ क्षण पहले ही उसने लक्ष्मण को ये ज्ञान दिया. भगवना राम ने खुद लक्ष्मण से कहा था कि रावण के पास जाओ और जीवन से जुड़ी ऐसी शिक्षा दीक्षा हासिल करो जो शायद कहीं और से प्राप्त नहीं की जा सकती. तब रावण ने कुछ ऐसे उपदेश लक्ष्मण को दिए जो आज लोगों को ज़रुर अपने भीतर आत्मसात करने चाहिए. 

रावण के लक्ष्मण को दिए 5 उपदेश

पहला उपदेश - शत्रु को ना समझे कमज़ोर

जो पहला उपदेश रावण ने दिया वो था कि कभी भी अपने शत्रु को कमज़ोर समझने की गलती नहीं करनी चाहिए. क्योंकि कई बार कमज़ोर हमसे भी ज्यादा ताकतवर साबित होता है.

दूसरा उपदेश - बल का दुरुपयोग न करें

रावण के दूसरे उपदेश के मुताबिक कभी भी खुद के बल यानि ताकत का दुरुपयोग नही करना चाहिए। और ना ही अपने बल पर घमंड होना चाहिए. अन्यथा घमंड चूर चूर हो जाता है.

तीसरा उपदेश - हितैषियों की बात मानना ज़रुरी

रावण के लक्ष्मण को दिए तीसरे उपदेश के मुताबिक हमेशा हमें अपने हितैषियों की बातें माननी चाहिए. क्योंकि वो सदैव हमार भला ही चाहते हैं.

चौथा उपदेश - मित्र व शत्रु की पहचान ज़रुरी

इस उपदेश में बताया गया है कि व्यक्ति को हमेशा अपने शत्रु और मित्र की पहचान होनी चाहिए. क्योंकि कई बार जिन्हें हम अपना शत्रु समझते हैं वहीं हमारे सच्चे हितैषी साबित हो जाते हैं जबकि जिन्हें हम अपना शुभचिंतक समझते हैं वो पीठ में छूरा घोंपते हैं.

पांचवां उपदेश - पराई स्त्री पर बुरी नज़र नहीं डालनी चाहिए

इसके मुताबिक कभी भी किसी भी स्थिति में पराई स्त्री पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने वाला इंसान केवल नष्ट ही हो जाता है.  इतना विद्वानी होने के बाद भी रावण ने अपने जीवन में यही भूल की इसीलिए उसका विनाश हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 13 August 2026: आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार श्रीकृष्ण की पूजा का मुहूर्त, योग, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026 Time LIVE: आज 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं, अपडेट्स देखें
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?
सूर्य ग्रहण का बुरा असर क्या सच में गर्भवती पर पड़ता है ?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget