एक्सप्लोरर

Diwali Puja 2022: दिवाली इस दिन है, जानें मुहूर्त, रात्रि में लक्ष्मी पूजा में इन खास चीजों का रखें ध्यान

Diwali Puja 2022: दिपावली 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. दिवाली पर मां लक्ष्मी की उपासना में कुछ नियमों का पालन करना अति आवश्यक है. जानते हैं दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त और नियम

Diwali Puja 2022: रोशनी का त्योहार दिपावली 24 अक्टूबर 2022 (Diwali 2022 date) को मनाया जाएगा. दीपावली का अर्थ है है दीपों की अवली (पंक्ति). दिवाली पर विष्णु पत्नी मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी रात्रि में स्वंय भूलोक पर पधारती हैं और घर-घर में विचरण करती हैं. यही वजह है कि दिवाली के दिन घरों में चारों और दीपक प्रज्वलित कर उजाला किया जाता है क्योंकि देवी लक्ष्मी वहीं विराजमान होती हैं जहां स्वच्छता और पूरा घर प्रकाश से जगमगा उठे.

मां लक्ष्मी को बहुत चंचल माना गया है दिवाली पर इनकी उपासना में कुछ नियमों का पालन करना अति आवश्यक है तभी देवी की कृपा का पात्र बन सकते हैं. आइए जानते हैं दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त और इस दिन पूजा में किन बातों का विशेष ध्यान रखें.

दिवाली 2022 मुहूर्त (Diwali Puja 2022 Muhurat)

कार्तिक अमावस्या तिथि शुरू- 24 अक्टूबर 2022, शाम 05.27

कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त- 25 अक्टूबर 2022, शाम 04.18

  • लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त - रात 07.02 - रात 08.23
  • लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त - रात 11.46 - प्रात: 12.37
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - रात 10:36 - प्रात: 12

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में रखें इन बातों का ध्यान (Diwali Puja Rules)

  • मां लक्ष्मी सफाई प्रिय हैं, इसलिए दिवाली के दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. जहां पूजा करनी है उस जगह को अच्छी तरह धोकर साफ करें. गंगाजल छिड़कर पवित्र करें.
  • दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन उत्तर-पूर्व दिशा में ही करें. पूजा में साधक का मुख उत्तर दिशा की ओर होना उत्तम माना गया है, क्योंकि यह कुबेर की दिशा मानी गई है.
  • देवी लक्ष्मी की पूजा में तुलसी मंजरी का प्रयोग वर्जित हैं. ऐसी गलती करने पर मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं. साथ ही पूजा में कोई भी सफेद सामग्री जैसे सफेद फूल या सफेद वस्त्र अर्पित न करें. लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का खास ध्यान रखें. धन की देवी के साथ, कुबेर देव और मां सरस्वती, गणेश जी की पूजा करना न भूलें.
  • दिवाली पर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर स्थापित करें जिसमें गणेश जी दाहिनी और मां सरस्वती बाएं ओर विराजमान हों. दिवाली पर लक्ष्मी मां की ऐसी मूर्ति की पूजा न करें जिसमें वो खड़ी हों. यह मुद्रा देवी के जाने का प्रतीक मानी जाती है.
  • कलश को पूजा की चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा के पास चावल पर रखें. मां लक्ष्मी की प्रतिमा के दोनों ओर एक-एक तेल के दीपक लगाएं और एक सात मुखी वाला घी का दीपक देवी के सामने रखें.

Peepal Puja: इस समय भूलकर भी न करें पीपल की पूजा, चली जाएगी घर की बरकत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
Devshayani Ekadashi 2026: सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget