एक्सप्लोरर

Diwali 2021: इन चार चीजों से भी प्रसन्न होती हैं देवी लक्ष्मी, घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से मिलेगी मां की कृपा

Diwali 2021: कार्तिक माह की अमावस्या के दिन देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इस बार 4 नवंबर के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली को बस कुछ ही दिन बाकी हैं.

Diwali 2021: कार्तिक माह की अमावस्या के दिन देशभर में दिवाली (Diwali 2021) का त्योहार मनाया जाता है. इस बार 4 नवंबर के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. दिवाली को बस कुछ ही दिन बाकी हैं. लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह अभी से देखा जा सकता है. धनतेरस (Dhanteras 2021) के दिन से ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है. कई दिन पहले से ही मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi Puja) को प्रसन्न करने के लिए घरों में साफ-सफाई शुरू कर दी जाती है. घरों को सजाया जाता है. कहते हैं कि घर में सजाने की बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं, जो लक्ष्मी जी को प्रसन्न करती हैं. इनमें से एक है रंगोली (Rangoli). कहते हैं कि लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए लोग घरों के आंगन में रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं. साथ ही, घर के मुख्य द्वार में ये चीजे लटकाने से भी सालभर लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है. 

मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से प्रवेश करती हैं. इसलिए घर के मुख्य द्वार की सजावट मुख्य रूप से की जाती है. और मेन गेट को सजाना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाय दिवाली के मौके पर आप भी अपना कर मां लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं. 

दिवाली के दिन घर के बाहर यूं सजाएं

1. मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह
आज कल बाजारों में मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह मिलते हैं. उन्हें घर के मुख्य द्वार पर चिपकाना शुभ माना जाता है. पैर के चिन्ह लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनके पैर के निशान अंदर की ओर हों. ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि दिवाली की रात मां सीधे आपके घर चली आएं और आपको आशीर्वाद दें. 

2. स्वस्तिक
कहते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ माना जाता है. अगर चांदी का स्वास्तिक लगाना संभव न हो तो ऐसे में आप रोली का स्वास्तिक भी बना कर लगा सकते हैं. या फिर डायरेक्ट बना सकते हैं. ये सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

3. तोरण
मान्यता है कि दिवाली के दिन मां धरती पर भ्रमण करती हैं और भक्तों के घर वास करने आती है. ऐसे में मां के स्वागत के लिए मुख्य दरवाजे पर तोरण बनाई जाती है. माना जाता है कि दिवाली के मौके पर आम या केले के पत्तों की तोरण लगाना शुभ होता है. पुष्प का भी इस्तेमाल करके तोरण बना सकते हैं. इतना ही नहीं, धनतेरस के दिन तोरण लगाएं और दिवाली के एक दिन बाद लगाएं. 

4. रंगोली
रंगोली का महत्व सिर्फ सजावट के रूप में ही नहीं है. बल्कि रंगोली बनाने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं और एक कलश में पानी भरकर रंगोली के पास रखना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही रंगोली मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए भी बनाई जाती है. 

Diwali 2021: दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश खरीदते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर आएगी सुख-समृद्धि

Diwali 2021 Rangoli Designs: इस दिवाली मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली डिजाइन्स से सजाएं घर का आंगन, भगवान शिव का भी मिलेगा आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
23 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी, संतान प्राप्ति के लिए ऐसे करें विष्णु जी की पूजा
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें
सावन का अंतिम प्रदोष व्रत सोमवार या मंगलवार कब ? बन रहा खास संयोग, पूजा मुहूर्त देखें

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget