एक्सप्लोरर

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी व्रत आज या कल, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Devshayani Ekadashi 2023 Date: एकादशी के व्रत में देवशयनी एकादशी व्रत को सबसे श्रेष्ठ माना गया है. इस व्रत को किस दिन रखें लोगों में इस बात का संशय बना हुआ है, जानें व्रत की सही डेट 28 या 29 जून 2023.

Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के दिन पड़ने वाली एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं. ऐसा माना जाता है देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु का शयनकाल शुरु हो जाता है. इसी वजह से इस एकादशी को देवशयनी एकादशी कहते हैं.

लोगों में इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि एकादशी का व्रत किस दिन रखें, 28 या 29 जून. 29 जून, गुरुवार के दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन गुरुवार पड़ने से इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है. इस दिन अगर एकादशी का व्रत पड़ जाए, तो इस दिन का महत्व और कई गुना बढ़ जाता है.

अकसर देवशयनी एकादशी का व्रत जून या जुलाई में पड़ता है. इस दिन से करीब 4 महीने तक देवतागण शयन करते हैं. देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास शुरु हो जाता है. इस बीच मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक लग जाती है. शादी, सगाई जैसे काम इस दौरान नहीं होते. इस एकादशी के 4 महीने के बाद प्रबोधिनी एकादशी पड़ती है जिस दिन भगवान विष्णु जागते है. उस दिन से मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं.

देवशयनी एकादशी कब? (Devshayani Ekadashi Kab?)

  • देवशयनी एकादशी तिथि प्रारंभ- 29 जून गुरुवार रात 3:18 पर शुरु होगी.
  • देवशयनी एकादशी तिथि समाप्त- 30 जून शुक्रवार रात 2: 42 पर समाप्त होगी.
  • देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 30 जून को दोपहर 1:48 मिनट से 4:36 मिनट तक किया जा सकता है.

ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक मास की एकादशी तक भगवान विष्णु ने पाताल लोक में निवास करने का वचन दिया. यही कारण है कि चातुर्मास में भगवान विष्णु पाताल लोक में निद्रासन में चले जाते हैं. तो आप इस पवित्र पर एकादशी का व्रत कर सकते हैं. इस दिन व्रत रखने से श्री हरि भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. तो आप भी 29 जून, गुरुवार के दिन करें देवशयनी एकादशी का व्रत.

Tilak Upay: तिलक सुंदरता ही नहीं सौभाग्य भी बढ़ाता है, जानिए तिलक लगाने का महत्व और लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 10 August 2026: आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
आज सोम प्रदोष और सोमवार व्रत पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग देखें
Weekly Rashifal 10-16 August 2026: किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
किस राशि की बढ़ेगी परेशानी, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
कांवड़ यात्रा में छाया McLaren का जलवा, देखकर रह जाएंगे दंग!
सुबह सावन सोमवार, शाम सोम प्रदोष...10 अगस्त को शिव पूजा के दो सबसे प्रभावी मुहूर्त, जानें किस समय क्या चढ़ाएं
10 अगस्त को शिव पूजा का दोहरा संयोग, सुबह जलाभिषेक और शाम सोम प्रदोष, नोट कर लें सही समय

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget