एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ा बदलाव! जानिए कब होंगे दर्शन!

Chandra Grahan in Kashi: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट चंद्र ग्रहण की अवधि से 2 घंटे पूर्व बंद कर दिया जाएगा. आइए जानते हैं कि मंदिर प्रशासन ने पूजा व्यवस्था में क्या-क्या बदलाव किए हैं.

Chandra Grahan 2025: सितंबर माह के 7 तारीख को देश के अलग-अलग शहरों की तरह धर्म नगरी काशी में भी खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है. इस दौरान हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख धर्म स्थल माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट चंद्र ग्रहण अवधि के 2 घंटे पूर्व बंद कर दिया जाएगा.

मंदिर का कपाट बंद होने की वजह से संध्या आरती, श्रृंगार भोग आरती, शयन आरती के समय में भी परिवर्तन रहेगा. वहीं काशी में ग्रहण की अवधि 7 सितंबर को रात्रि 9:57 से शुरू होकर मोक्ष रात्रि 1:27 मिनट तक निर्धारित है.

2 घंटे पूर्व बंद हो जाएगा कपाट 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से ABP News को मिली जानकारी के अनुसार धर्म शास्त्रों के अनुसार चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व और सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल माना जाता है. 

लेकिन भगवान विश्वनाथ पूरे विश्व के सभी देवताओं, यक्ष, गंधर्व, किन्नर और असुरों के भी स्वामी है. उन पर किसी भी प्रकार का सूतक का प्रभाव नहीं रहता. इसलिए संपूर्ण जनमानस एवं प्राणी मात्र के लिए ही यह ग्रहण सूतक दोष मान्य होता है.

इसी आधार पर भगवान विश्वनाथ के धाम में परंपरा अनुसार चंद्र अथवा सूर्य ग्रहण के स्पर्श के लगभग 2 घंटे पूर्व मंदिर का कपाट बंद कर दिया जाता है और इस परंपरा का निर्वहन 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण पर भी होगा.

शयन आरती के बाद बंद हो जाएगा कपाट 
मंदिर प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण के दिन आरती एवं पूजा व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं.

  • संध्या आरती शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे
  • श्रृंगार भोग आरती शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे
  • शयन आरती शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे

सबसे प्रमुख बात की शयन आरती के बाद मंदिर का कपाट बंद कर दिया जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dussehra 2026 Puja Muhurat: 20 अक्टूबर को दशहरे की पूजा कब करें?
Dussehra 2026: कल दशहरे की सुबह भी रहेगी नवमी, दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी दशमी… घर में पूजा कब करें?
Navami Havan: पूर्णाहुति में नारियल क्यों चढ़ाते हैं, न हो तो क्या अधूरी रह जाती है पूजा?
नवमी के हवन में नारियल की पूर्णाहुति क्यों देते हैं? इसके बिना अधूरी रहती है नवरात्रि की पूजा?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
Aaj Ka Panchang 19 October 2026: अष्टमी-नवमी आज, सुबह 10:51 बजे बदलेगी तिथि, कब करें कन्या पूजन?
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय
पापांकुशा एकादशी 2026: पूजा में तुलसी दल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget